जेई को कीचड़ में घसीटने वाले किसान नेता पर पुलिसिया अंकुश

रजवाहे की सफाई के बाद सिल्ड न उठने पर हुआ था विवाद, अधिकारी संग अभद्रता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मुजफ्फरनगर। खतौली क्षेत्र में सिंचाई विभाग के एक अधिकारी से अभद्र व्यवहार का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में किसान नेता द्वारा अधिकारी के साथ की गई दुर्व्यवहार की तस्वीरें लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पुलिस ने वीडियो की पुष्टि होने के बाद किसान नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खतौली क्षेत्र के भूड़ इलाके में रजवाहे की सफाई के दौरान बुधवार को एक अप्रत्याशित विवाद ने तूल पकड़ लिया था। बताया जा रहा है कि सिंचाई विभाग की टीम रजवाहे की सफाई का कार्य कर रही थी, इसमें सिल्ट निकालकर सड़क पर डाल दी गई थी। उसको नहीं उठवाया गया था। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही थी। सफाई के लिए टीम फिर पहुंची तभी मौके पर पहुंचे किसान नेता अंकुश प्रधान और विभाग के कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो गई। इसका वीडियो भी वायरल हुआ।

वायरल हुए वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि किसान नेता अंकुश प्रधान, सिंचाई विभाग के सींचपाल जेई अरविंद कुमार मीणा को कीचड़ में घसीटते और उनके साथ अभद्रता करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो क्षेत्र में तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद विभागीय कर्मचारियों में रोष फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही सिंचाई विभाग संघ के अध्यक्ष विनय कुमार, जिलेदार सुरेंद्र सहित दर्जनों अधिकारी और कर्मचारी खतौली थाने पहुंचे। उन्होंने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी किसान नेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र बघेल ने बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर किसान नेता अंकुश प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो की तकनीकी जांच भी कराई जा रही है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने इस घटना को गरिमा पर हमला बताते हुए कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो विभाग आंदोलन पर उतरने को मजबूर होगा। घटना के बाद खतौली क्षेत्र में किसान संगठनों और सरकारी कर्मचारियों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  सीएमओ सुनील तेवतिया प्रकरणः एनयूएफडी ने मीडिया को चेताया, कहा-रची गई साजिश

Also Read This

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  डिग्री कॉलेज के चीफ प्रोक्टर पर छात्र ने किया जानलेवा हमलाजनसंपर्क

Read More »
13 अप्रैल 2026 के लिए मुजफ्फरनगर रूट डायवर्जन

मुजफ्फरनगर में 13 अप्रैल को बदले रहेंगे कई रास्ते, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर में कई प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू रहेगा। जारी ट्रैफिक नोटिस के अनुसार शहर में अलग-अलग दिशाओं से आने-जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते तय किए गए हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था बनी रहे। नोटिस में खास तौर पर जानसठ रोड, भोपा रोड, सहारनपुर रोड, जिला अस्पताल और शामली स्टैंड की ओर जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग बताए गए हैं। कुछ जगहों पर प्राइवेट और कमर्शियल वाहनों के लिए अलग रूट भी निर्धारित किया गया है। जानसठ रोड और भोपा रोड से जिला अस्पताल-सहारनपुर जाने वालों के लिए यह रूट जानसठ रोड और

Read More »

फर्जी कागज, सरकारी मोहर और जमीन का खेल; तितावी पुलिस ने खोली परतें

तितावी (मुजफ्फरनगर)। तितावी पुलिस ने फर्जी कागजात के सहारे जमीन का सौदा कर लाखों रुपये की कथित ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक लेखपाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला जमीन बेचने के नाम पर भरोसा दिलाकर रकम लेने, फिर कागजात को सही बताने और बाद में धमकी देने के आरोपों से जुड़ा है। थाना तितावी पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी है। जमीन की जरूरत थी, इसी बीच मिला सौदे का प्रस्ताव पुलिस को दी गई तहरीर में शामली जनपद के ग्राम महावतपुर निवासी नन्द किशोर पुण्डीर ने बताया कि उनकी

Read More »

घर में गड़े हैं सोने-चांदी के गहने… जीजा ने सुना राज, साले के घर डकैती करवा दी; 7 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना गांव में हुई डकैती की वारदात में ऐसा खुलासा हुआ, जिसने पीड़ित परिवार को भी हिला दिया। पुलिस के अनुसार, घर में जमीन के नीचे गड़े पुश्तैनी सोने-चांदी के गहनों की जानकारी परिवार के ही एक करीबी तक पहुंची और उसी के बाद पूरी साजिश रची गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के जीजा समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नेशनल शूटर भी शामिल बताया जा रहा है। मुजफ्फरनगर एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि लूट के इस मामले में सात लोगों को पकड़ा गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वारदात से

Read More »

खतौली में रोती मिली 3 साल की बच्ची, पुलिस ने 30 मिनट में परिवार से मिलाया

खतौली में रोडवेज बस अड्डे के पास अकेली मिली 3 साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम ने 30 मिनट में उसके परिजनों से सकुशल मिलाया।

Read More »

मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: फ्लाईओवर से 150 फीट नीचे गिरी कार, 3 की जान गई

मुजफ्फरनगर में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि तेज रफ्तार कार पानीपत-खटीमा नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हुई और रेलिंग तोड़ते हुए करीब 150 फीट नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे पांच दोस्त मिली जानकारी के अनुसार, कार में सवार पांचों युवक दोस्त थे और गुड़गांव से उत्तराखंड जा रहे थे।

Read More »