नगरपालिका में निर्माण कार्यों के टैण्डर में पूल, वर्क ऑर्डर रोके

महिला सभासद ने शिकायत कर ईओ से की जांच की मांग, निर्माण विभाग में चल रही थी वर्क ऑर्डर जारी करने की तैयारी

मुजफ्फरनगर। शहर के विकास कार्यों को पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा के आधार पर संचालित करने के दावों के बीच नगर पालिका परिषद् में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं की आशंका ने तूल पकड़ लिया है। 15वें वित्त आयोग से प्राप्त अनुदान के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों में कथित रूप से ठेकेदारों द्वारा पूल किए जाने का मामला सामने आया है। नगर पालिका की की महिला सभासद ने अधिशासी अधिकारी को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई और दो ठेकेदारों के बीच आपसी समझौते के तहत कार्यों का बंटवारा किया गया है। सभासद ने ठेकेदारों को वर्क ऑर्डर नहीं देने और जांच कराने की मांग की है।
नगरपालिका के वार्ड संख्या 33 की सभासद सीमा जैन ने अधिशासी अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सिंह को पत्र लिखकर 15वें वित्त आयोग की धनराशि से स्वीकृति कार्यों के टैंडर में पूल होने के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। सभासद सीमा जैन ने अपनी शिकायत में कहा है कि निर्माण विभाग से 15वां वित्त के अन्तर्गत प्रस्तावित कार्यों में 16 कार्यों के टैण्डर की हाल ही में स्वीकृति दी गई है। इन कार्यों के लिए जो सूची जारी की गई है, उसके क्रमांक 3 पर रेलवे रोड स्थित स्टेशन गेट के सामने सतीश वैष्णो होटल से होटल शैरेटन तक डेन्स द्वारा सडक निर्माण कार्य और क्रमांक 4 पर सरकुलर रोड स्थित दीप्ति नर्सिंग होम से सुजडू चुंगी तक डी0बी0एम0 बी0सी0 सड़क निर्माण कार्य में पूल किया गया है। इनमें कार्य नम्बर 3 ठेकेदार सुक्रमपाल तोमर और कार्य नम्बर 4 ठेकेदार फर्म ओम शिव कंस्ट्रक्शन को स्वीकृत किया गया है। सभासद ने कहा कि इस सूची में जिन 16 निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई है, उनमें निर्माण विभाग के व्ययानुमान पर कम से कम लगभग 23 और अधिकतम 41 प्रतिशत बिलो रेट पर टैण्डर आये हैं, लेकिन क्रमांक 3 का कार्य 5.55 प्रतिशत और क्रमांक 4 का कार्य 0.92 प्रतिशत बिलो रेट पर स्वीकृत किया गया है, जो इन दोनों कार्यों में ठेकेदारों/ठेकेदार फर्म के बीच पूल होने का प्रत्यक्ष प्रमाण है और ठेकेदारों के बीच सांठगांठ को साबित करता है।
सभासद सीमा जैन ने निर्माण कार्यों में सरकार और जनता का धन खर्च किया जाता है, ऐसे में पूल होने से इस धन का दुरुपयोग होगा। यह स्थिति नगर पालिका परिषद् की छवि को नुकसान पहुंचा सकती है और इस प्रकार की गड़बड़ियों से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। सभासद ने ईओ से मांग की है कि इस मामले की गम्भीरता से जांच करवाई जाए और यदि जांचोपरांत पूल साबित होता है तो दोषी ठेकेदारों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। वहीं पालिका सूत्रों ने बताया कि जून माह में 15वें वित्त आयोग से उक्त कार्यों को जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति से स्वीकृति मिली थी, इसके बाद टैण्डर आमंत्रित किये गये थे। 28 अगस्त को एई निर्माण द्वारा 15वें वित्त के 16 कार्यों के टैण्डर खोले गये थे। इनकी स्वीकृति के बाद निर्माण विभाग से ठेकेदारों और ठेकेदार फर्मों को वर्क ऑर्डर जारी करने की तैयारी चल रही थी। इसमें अब शिकायत के बाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो चुकी है।
ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि टैण्डर खुलने के बाद उनके सामने स्वीकृति के लिए पत्रावली लाई गई थी। 16 कार्यों में 41 प्रतिशत से बिलो रेट पर टैण्डर स्वीकृत हुए हैं, ऐसे में दो कार्यों में कम बिलो रेट पर स्वीकृति संदिग्ध होने पर उन्होंने पहले ही लेखाकार को पत्र लिखकर आख्या तलब की थी, उनके द्वारा बताया गया है कि एई निर्माण से विस्तृत विवरण मांगा गया है, जो अभी नहीं मिला है। ईओ का कहना है कि इसके बाद सभासद ममता बालियान ने भी शिकायत दी, उस समय हड़ताल चल रही थी। अब व्हाटसएप पर सभासद सीमा जैन की ओर से भी शिकायत मिली है। मामला गंभीर और वित्तीय अनियमितता से जुड़ा होने के कारण तत्काल प्रभाव से दो कार्यों के वर्क ऑर्डर अभी जारी नहीं करने के लिए कहा गया है। लेखाकार और एई निर्माण से जांच आने के बाद ही आगामी निर्णय लिया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  मकान गिरने से पूरा परिवार दबा, तीन गंभीर – दो पशुओं की मौत

Also Read This

जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री मनोनीत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री मनोनीत किए गए हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में संगठन विस्तार के तहत उन्हें पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। यह मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष (पश्चिमी उत्तर प्रदेश) सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अमित शर्मा द्वारा घोषित किया गया। इस निर्णय से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री बनने पर संगठन ने जताया विश्वास जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर अमित शर्मा ने जारी पत्र में विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक सुदृढ़ होगा। उन्होंने कहा कि पश्चिमी

Read More »

रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में झूमे सदस्य परिवार

मुज़फ्फरनगर में 25 फरवरी 2026 को आयोजित रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम ने प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। शौर्य फार्म्स एंड बैंक्वेट हॉल, रुड़की रोड पर हुए इस भव्य आयोजन में शहर के प्रतिष्ठित सदस्यों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ रोटेरियन डॉ ईश्वर चंद्रा, रीजनल कोर्डिनेटर अनिल सोबती, अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव गौरव गुप्ता, अरुण खंडेलवाल, श्याम मल्होत्रा और पवन जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। आस्थाओं का पाठ चेतना सेठी ने किया, जबकि संचालन अपने चुटीले अंदाज़ में राजेंदर सिंघल ने संभाला। रोटरी चैम्बर होली कार्यक्रम में हास्य और कविता का संगम कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे मुंबई से आए

Read More »

एयरलाइन टिकट रिफंड नियम से यात्रियों को राहत, 14 दिन में रिफंड

एयरलाइन टिकट रिफंड नियम में अहम संशोधन करते हुए विमानन नियामक डीजीसीए ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब यात्री हवाई टिकट बुकिंग के 48 घंटे के भीतर बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के टिकट रद्द या बदल सकते हैं, बशर्ते निर्धारित शर्तें पूरी हों। संशोधित नियम 24 फरवरी को जारी किए गए। यात्रियों की बढ़ती शिकायतों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, क्योंकि पहले समय पर रिफंड नहीं मिलने की समस्या सामने आ रही थी। क्या है नया एयरलाइन टिकट रिफंड नियम? एयरलाइन टिकट रिफंड नियम के तहत: बुकिंग के 48 घंटे के भीतर टिकट रद्द या संशोधित किया जा सकेगा। संशोधित उड़ान के लिए सामान्य प्रचलित

Read More »

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी, होली से पहले झटका

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी होने से इस बार होली पर हजारों राज्यकर्मियों की परेशानी बढ़ गई है। शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 10 मार्च तक संपत्ति का ब्योरा देने के बाद ही जनवरी और फरवरी का वेतन जारी किया जाएगा। मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। 10 मार्च तक संपत्ति विवरण अनिवार्य योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी राज्यकर्मियों को अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया था। तय समयसीमा बीत जाने के बाद भी करीब 47 हजार कर्मचारियों ने अपनी

Read More »

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई 27 फरवरी को

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई शुक्रवार 27 फरवरी को निर्धारित की गई है। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी की अग्रिम जमानत याचिका पर यह सुनवाई विशेष न्यायालय में होगी। मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। मामले की सुनवाई जितेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में होगी। अदालत ने पूर्व में 27 फरवरी की तिथि तय की थी। पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा एक तथाकथित धर्मगुरु की ओर से नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा विशेष न्यायालय के आदेश पर पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया। आरोप है कि नाबालिगों

Read More »

पालिका का प्लानः कचरा मुक्त शहर बनाने की मुहिम में अब घर-घर में बनेगी खाद

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुरू की होम कम्पोस्टिंग की पहल, कचरे से खाद बनाने के कंटेनर वितरित मुजफ्फरनगर। शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के संकल्प के साथ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गीले कचरे के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग अभियान की शुरुआत कर स्रोत पर ही कूड़े के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग कंटेनर वितरित कर प्रेरक संदेश देने का काम किया है। अब शहर के 55 वार्डों में आने वाले हर घर में होम कंपोस्टिंग यानी घरेलू खाद बनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसके लिए पालिका सभासदों और अन्य टीमों के साथ लोगों को जागरुक भी करेगी। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी

Read More »