प्रयागराज में शंकराचार्य शिविर के बाहर तनाव, नारेबाजी के बाद सुरक्षा बढ़ी

प्रयागराज। माघ मेले के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मेला प्रशासन के बीच पिछले सात दिनों से चला आ रहा विवाद शनिवार रात और गहरा गया। देर रात एक संगठन से जुड़े 10 से 15 युवक भगवा झंडे लेकर शंकराचार्य के शिविर के बाहर पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। हालात उस समय तनावपूर्ण हो गए, जब कुछ लोगों ने शिविर के भीतर प्रवेश करने की कोशिश की।

सूत्रों के अनुसार, युवकों ने “सीएम योगी जिंदाबाद” और “आई लव बुलडोजर” जैसे नारे लगाए। इस दौरान शंकराचार्य के शिष्यों और वहां मौजूद सेवकों के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। करीब 15 मिनट तक शिविर के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

इसे भी पढ़ें:  ईडी की कार्रवाई से खुलने लगी गबन की परतें

घटना के बाद शंकराचार्य के शिष्यों ने एहतियातन शिविर को चारों ओर से ढंक दिया और अंदर जाने के सभी रास्तों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया। बताया जा रहा है कि नारेबाजी करने वाले समूह का नेतृत्व सचिन सिंह नाम का व्यक्ति कर रहा था।

शिविर प्रभारी की ओर से स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुछ असामाजिक तत्व लाठी-डंडे और झंडे लेकर शिविर में जबरन घुसने का प्रयास कर रहे थे और मारपीट पर उतारू थे।

इसे भी पढ़ें:  करोड़ों के घर, लाखों की गाड़ियां… लेकिन बारिश ने दिखा दी गुरुग्राम की असली तस्वीर

शिकायत में यह भी कहा गया कि यदि समय रहते हालात नहीं संभाले जाते, तो कोई बड़ी और गंभीर घटना हो सकती थी।

शिविर प्रशासन ने यह आशंका भी जताई है कि शंकराचार्य अक्सर शिविर के बाहर बैठते हैं, ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में उनकी सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता है। इसी आधार पर प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की गई है।

इसे भी पढ़ें:  MDA BIG ACTION-खतौली में अवैध कालोनियों पर बड़ी कार्यवाही

गौरतलब है कि यह विवाद 18 जनवरी को माघ मेले के दौरान मौनी अमावस्या के दिन शुरू हुआ था। उस दिन शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पालकी में संगम स्नान के लिए जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोकते हुए पैदल जाने को कहा। इसी को लेकर शिष्यों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई थी।

घटना से नाराज होकर शंकराचार्य शिविर के बाहर धरने पर बैठ गए थे, जिसके बाद प्रशासन और उनके बीच टकराव की स्थिति बन गई।

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »