प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के दौरान दृढ़ता एवं तनाव प्रबंधन पर कार्यक्रम आयोजित

खतौली। मिशन शक्ति-05 के अंतर्गत चौधरी हरबंस सिंह कन्या डिग्री कॉलेज, मुबारिकपुर तिंगाई में छात्राओं के लिए एक प्रेरणादायी विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र का विषय था “प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के दौरान दृढ़ता एवं तनाव प्रबंधन। कार्यक्रम में GNIOT जीएनआईओटी कॉलेज, ग्रेटर नोएडा की प्रो. मानसी सक्सेना एवं प्रो. सोनम मलिक ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान आने वाले तनाव, दबाव और चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए व्यवहारिक टिप्स एवं तकनीकें साझा कीं। उनकी प्रेरक व्याख्यान शैली और अनुभवजन्य सुझावों ने छात्राओं को गहन रूप से प्रभावित किया। कार्यक्रम में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रश्नोत्तर सत्र में अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ सारिका शर्मा ने कहा कि चौ.हरबंस सिंह कन्या डिग्री कॉलेज का सदैव यह प्रयास रहा है कि छात्राओं का समग्र विकास हो। मिशन शक्ति-05 जैसे कार्यक्रम छात्राओं को न केवल शैक्षणिक रूप से, बल्कि मानसिक एवं भावनात्मक रूप से भी मज़बूत बनाते हैं। मुझे विश्वास है कि ऐसे सत्र छात्राओं को आत्मविश्वास प्रदान करेंगे और भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं में सफलता दिलाने में सहायक सिद्ध होंगे।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में भीषण हादसाः डंपर में घुसी अर्टिगा, मासूम बालक सहित दो की मौत

Also Read This

मेडिकल मावेरिक्स की रोमांचक जीत, टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से हराया

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के मैच-19 में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, दिनेश कुमार बने मैन आॅफ द मैच मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में खेला गया मैच-19 दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक साबित हुआ। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए मुकाबले में मेडिकल मावेरिक्स ने टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावी प्रदर्शन करने वाले दिनेश कुमार को मैन आॅफ द मैच चुना गया। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के अंतर्गत खेले गए मैच-19 में मेडिकल मावेरिक्स ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से पराजित कर दिया। पूरे मुकाबले

Read More »