श्मशान की भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रदर्शन

ग्राम हरनाकी में भाकियू नेता विकास शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जताया विरोध, महिलाओं और बच्चों ने की अधिकार की मांग

मुजफ्फरनगर। ग्राम हरनाकी में हरिजन समाज की श्मशान भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर शनिवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के एनसीआर अध्यक्ष विकास शर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणोंकृमहिलाओं, पुरुषों और बच्चोंकृने श्मशान घाट पर धरना प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि गांव की श्मशान भूमि पर भूमाफियाओं ने लंबे समय से अवैध कब्जा कर रखा है, जिसके चलते हरिजन समाज अपने मृतकों का अंतिम संस्कार भी नहीं कर पा रहा है। इस संबंध में कई बार एसडीएम, तहसील और जिलाधिकारी कार्यालय तक लिखित शिकायतें की गईं, परंतु अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। विकास शर्मा ने कहा कि योगी सरकार में भूमि माफियाओं पर कार्रवाई के आदेश हैं, लेकिन यहां अधिकारी पूरी तरह लापरवाह हैं। जब तक कब्जा नहीं हटेगा, धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। महिलाओं ने भी श्मशान घाट पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया और चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया, तो गांव के सभी लोगकृबच्चे, बुजुर्ग और मवेशियों समेतकृडीएम कार्यालय मुजफ्फरनगर पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर आश्वासन दिया कि भूमि से अवैध कब्जा जल्द हटाया जाएगा और अंतिम संस्कार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  खुजेडा में हिंसक टकराव, पथराव और गोलीबारी में मासूम सहित छह घायल

Also Read This

सदर तहसील में नशे में धुत सिपाही का हाई वोल्टेज ड्रामा, वर्दी उतारकर जमीन पर लेटा, महिला से की अभद्रता, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर। सदर तहसील परिसर में उस समय एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब पुलिस विभाग का एक सिपाही भारी नशे की हालत में वहां पहुंच गया। नशे में धुत सिपाही इस कदर बेसुध था कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। हद तो तब हो गई जब उसने सरेआम अपनी वर्दी निकाल दी और जमीन पर लेट गया। इस दौरान उसने एक महिला के साथ दुर्व्यवहार भी किया। घटना का वीडियो अब तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिससे पुलिस विभाग की भारी फजीहत हो रही है।     जानकारी के अनुसार, सदर तहसील में एक सिपाही शराब के नशे में धुत होकर पहुंच गया।

Read More »

सीएम योगी से बोले कपिल देव-मुजफ्फरनगर से मिटाओ मुगलों की पहचान महाराज जी

सीएम योगी के नेतृत्व की सराहना, युवाओं के रोजगार, कानून व्यवस्था और औद्योगिक विकास की उपलब्धियों का किया बखान

Read More »