बीएसए के खिलाफ कलेक्ट्रेट में धरनाः मांगेराम त्यागी बोले-हर काम का तय है रेट

राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने किया ऐलान-भाजपा कार्यालय पर करेंगे हवन

मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया गया। यह प्रदर्शन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 15 वर्षों से संविदा कर्मचारी विकास कुमार त्यागी की संविदा समाप्त करने के विरोध में हुआ। मांगेराम त्यागी ने ऐलान किया कि पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए लंबा संघर्ष करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। इस आंदोलन के लिए अब पीड़ित परिवार को साथ लेकर भाजपा कायार्पलय पर हवन भी किया जयेगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आउटसोर्स सफाई कर्मी ने अपने नायक से की मारपीट

बीएसए कार्यालय में करीब 15 साल से जिला समन्वयक मिड डे मील के पद पर संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत विकास त्यागी को बीएसए संदीप कुमार द्वारा अनियमितता का आरोप लगाते हुए हटा दिया गया था। इसके बाद से ही लगातार आंदोलन और प्रदर्शन तथा आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। इसी कड़ी में पिछले दिनों राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने प्रेस वार्ता कर बीएसए पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी थी।

सोमवार को मांगेराम त्यागी ने पीड़ित विकास त्यागी और समाज के अन्य लोगों के साथ कलेक्ट्रेट पहंुचकर डीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया। इस प्रदर्शन के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो 25 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी के जिला मुख्यालय पर बड़ी संख्या में पहुंचकर हवन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  लखटकिया बदमाश गलकटा ढहाने पर मुजफ्फरनगर पुलिस सम्मानित

मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान मांगेराम ज्ञत्यागी ने आरोप लगाया कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार अपने कर्मचारियों का उत्पीड़न करते हैं और गलत काम करने वालों की रेट लिस्ट जारी की हुई है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी एक कर्मचारी कार्यालय में ही धरने पर बैठ गए थे, जिसके बाद बुढ़ाना के पूर्व विधायक उमेश मलिक और बीएसए के बीच हॉट-टॉक का वीडियो वायरल हुआ था। अब बीएसए के निशाने पर विकास त्यागी हैं। मांगेराम त्यागी ने मांग की है कि संविदा कर्मचारी विकास त्यागी को जल्द से जल्द नौकरी पर बहाल किया जाए और उन पर लगाए गए सभी आरोप वापस लिए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार को उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जिले में अधिकारियों का यही रवैया रहा तो मुजफ्फरनगर में मंत्री की स्थिति भी प्रभावित हो सकती है।

इसे भी पढ़ें:  मिमलाना कांडः दलित किशोरी का अपहरण कर धर्मांतारण कराने वाला मुदस्सिर गिरफ्तार

Also Read This

देवबंद पुलिस गिरफ्तारी: जिला बदर अभियुक्त पकड़ा गया

देवबंद पुलिस गिरफ्तारी के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला बदर घोषित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। फैजान पुत्र इलियास को पुलिस ने उस समय दबोचा जब वह कोर्ट के आदेश के बावजूद देवबंद क्षेत्र में ही रह रहा था। एसएसपी सहारनपुर के दिशा-निर्देश पर जिले में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना देवबंद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। इसे भी पढ़ें:  मिमलाना कांडः दलित किशोरी का अपहरण कर धर्मांतारण कराने वाला मुदस्सिर गिरफ्तार27 मार्च 2026 को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने फैजान को गिरफ्तार किया, जो जिला बदर होने के बाद भी पुलिस से बचकर क्षेत्र में

Read More »

राम नवमी पर रामलीला पटेलनगर से निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और भक्ति का उत्साह

हवन, सुन्दर कांड पाठ और आरती के बाद मंत्री कपिल देव और गौरव स्वरूप ने किया शोभायात्रा का शुभारंभ

Read More »

सहारनपुर पीआरवी वाहन शुभारम्भ, 11 स्कार्पियों शामिल

सहारनपुर: जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए सहारनपुर पीआरवी वाहन शुभारम्भ के तहत पुलिस को 11 नई चार पहिया पीआरवी वाहन (स्कार्पियों) की सौगात मिली है। इन अत्याधुनिक वाहनों का शुभारम्भ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा हरी झंडी दिखाकर एक गरिमामयी एवं भव्य समारोह में किया गया।  इस पहल से पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होने की उम्मीद है, जिससे आपात स्थिति में आमजन तक पुलिस की पहुँच और तेज होगी। नए पीआरवी वाहनों के शामिल होने से जनपद की पुलिसिंग को नई गति मिलेगी।आपातकालीन स्थितियों में पुलिस तेजी से मौके पर पहुंचेगी कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी इससे आमजन को राहत मिलेगी और

Read More »

कमर्शियल एलपीजी सप्लाई बढ़ी, दुकानदारों की टेंशन खत्म

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट संकट के बीच ईंधन आपूर्ति पर दबाव के हालात में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए कमर्शियल एलपीजी सप्लाई को 70% तक बहाल कर दिया है। इस फैसले से श्रम-प्रधान उद्योगों और दुकानदारों को सीधे तौर पर राहत मिलने की उम्मीद है। सरकार के इस निर्णय के बाद राज्यों को अब संकट से पहले के स्तर का 70% तक एलपीजी आवंटन मिलेगा, जिससे उत्पादन और सप्लाई चेन पर पड़ा दबाव कम हो सकता है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने गैर-घरेलू एलपीजी के आवंटन में वृद्धि करते हुए इसे 70% तक बहाल करने का निर्णय लिया है। 27 मार्च 2026 को पेट्रोलियम सचिव डॉ. नीरज मित्तल द्वारा

Read More »