लोकसभा में राहुल-पाल संवाद: ‘आप हमारे थे’, जवाब- ‘सलाह मानते तो यहां न बैठते’

नई दिल्ली। लोकसभा में आम बजट पर चर्चा के दौरान  सदन का माहौल कुछ समय के लिए हल्का-फुल्का हो गया, जब नेता विपक्ष राहुल गांधी और अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे जगदंबिका पाल के बीच मजेदार संवाद देखने को मिला।

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए पाल से कहा कि आप कभी हमारी पार्टी के सदस्य रहे हैं, इसलिए मैं आपके साथ थोड़ा नरम रहूंगा। इस टिप्पणी पर सदन में हल्की हंसी गूंजी।

“आपका दिल हमारी तरफ धड़क रहा है”

राहुल गांधी ने आगे कहा कि “आपका दिल आज भी हमारी तरफ धड़क रहा है।” इस पर पाल ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसी टिप्पणियां कार्यवाही का हिस्सा नहीं बनेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इस समय सदन की कुर्सी पर हैं और निष्पक्ष भूमिका में हैं।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरनाक स्तर के करीब, हथिनी कुंड से छोड़ा गया 3.3 लाख क्यूसेक पानी

राहुल गांधी ने फिर चुटकी लेते हुए कहा कि वह अधिक आक्रामक नहीं होंगे क्योंकि पाल पहले कांग्रेस में रह चुके हैं। इस पर पाल ने थोड़ी सख्ती दिखाते हुए कहा कि वह इस समय सभापति की भूमिका में हैं और उन्हें उसी रूप में देखा जाना चाहिए।

जगदंबिका पाल ने भी हल्के अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि अगर राहुल उनकी सलाह मानते तो शायद आज सदन में अलग स्थिति होती। उन्होंने कहा कि अभी भी सही दिशा में आगे बढ़ने का समय है। इस संवाद के दौरान सदन में मौजूद कई सदस्य मुस्कुराते नजर आए।

इसे भी पढ़ें:  छठ घाट बनाने के दौरान गंगा में डूबे चार मासूम गांव में मातम

हालांकि हल्की नोकझोंक के बाद राहुल गांधी ने बजट पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने सरकार की आर्थिक नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौते में भारत के हितों की पूरी रक्षा नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों, छोटे कारोबारियों और डेटा सुरक्षा जैसे अहम मुद्दों पर ठोस कदम उठाने में विफल रही है।

इसे भी पढ़ें:  भाई की साली से लव मैरिज और कत्ल... एक साल में ही भर गया मन

राहुल गांधी ने कहा कि देश के करोड़ों नागरिकों के डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त प्रावधान बजट में दिखाई नहीं देते। साथ ही उन्होंने कृषि और व्यापार क्षेत्र के लिए अधिक ठोस राहत पैकेज की मांग की।

Also Read This

9,12,696 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे बड़ा बजट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ आबादी की उम्मीदों के बीच योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 9,12,696 करोड़ रुपये का अब तक का सबसे बड़ा बजट विधानसभा में पेश किया। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है और विकास का लाभ हर क्षेत्र तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि SDG इंडिया इंडेक्स में उत्तर प्रदेश की रैंकिंग 2018-19 में 29वें स्थान से सुधरकर 2023-24 में 18वें स्थान पर पहुंच गई है। साथ ही प्रदेश देश का सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माण केंद्र बन चुका है, जहां भारत के कुल उत्पादन का लगभग 65

Read More »

कनाडा के हाईस्कूल में खौफनाक गोलीबारी, 10 की मौत, 25 घायल

ब्रिटिश कोलंबिया/कनाडा। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के टम्बलर रिज शहर में मंगलवार दोपहर एक हाईस्कूल में हुई गोलीबारी ने पूरे इलाके को दहला दिया। पुलिस के अनुसार, इस घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 25 अन्य घायल हुए हैं। मृतकों में छात्र शामिल हैं या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं की गई है। घटना टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल में हुई, जहां कक्षा 7 से 12 तक लगभग 175 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 1:20 बजे स्कूल परिसर में फायरिंग की सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद पुलिस और इमरजेंसी सेवाएं मौके पर पहुंचीं। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में आरडीएफ पर

Read More »

मंगलवार को अखंडआनंद आश्रम में हनुमान जी का भव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं ने किया चोला अर्पण

खतौली। पवित्र मंगलवार के अवसर पर श्री अखंडआनंद आश्रम, मां काली मंदिर के समीप गंग नहर पर भगवान हनुमान जी का भव्य श्रृंगार एवं चोला अर्पण श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर भक्तों ने विधि-विधान से सिंदूर चढ़ाकर पूजा-अर्चना की तथा कीर्तन और आरती के माध्यम से बजरंगबली का गुणगान किया। आश्रम परिसर में स्थापित सिद्ध एवं विशाल हनुमान प्रतिमा पर प्रत्येक मंगलवार को चोला अर्पण का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। इस बार के यजमान राजेंद्र वर्मा सर्राफ अपने परिवार सहित उपस्थित रहे और उन्होंने विधिपूर्वक पूजा संपन्न कराई। इसे भी पढ़ें:  एनआरआई भाइयों की कृषि भूमि का

Read More »

खतौली में पुलिया निर्माण को लेकर विरोध, मकानों और सुरक्षा पर उठे सवाल

खतौली। मोहल्ला शिवपुरी में झारखंड मार्ग को जोड़ने वाली प्रस्तावित पुलिया के निर्माण को लेकर स्थानीय निवासियों ने विरोध दर्ज कराया। लोगों का कहना है कि निर्माणाधीन पुलिया की ऊँचाई आवश्यकता से अधिक रखी जा रही है, जिससे आसपास बने मकानों को नुकसान पहुंचने और उनके नीचे दबने का खतरा बना रहेगा। इसे भी पढ़ें:  एनआरआई भाइयों की कृषि भूमि का फर्जी बैनामा, प्रधानपति समेत नौ पर एफआईआरस्थानीय नागरिकों ने आशंका जताई कि अधिक ऊँचाई वाली पुलिया से बच्चों, मजदूरों और ई-रिक्शा चालकों की आवाजाही में भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। विरोध कर रहे लोगों ने निर्माण कार्य की डिज़ाइन पर सवाल उठाते हुए इसे तत्काल रोकने की

Read More »

फुलत के मदरसा लिलबनात में सालाना इम्तिहान के नतीजे घोषित, छात्राओं को मिले रिजल्ट कार्ड

खतौली। मदरसा दारुल उलूम रहीमिया, खतौली की शाखा मदरसा लिलबनात, फुलत में सालाना इम्तिहानात के नतीजों के ऐलान और वितरण के लिए एक सादगीपूर्ण लेकिन गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर परीक्षा में सफल रहीं छात्राओं को उनके रिजल्ट कार्ड वितरित किए गए, जिससे छात्राओं और अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता मदरसे के नाजिम कारी हाफिजुर रहमान ने की। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि मदरसा लिलबनात में छात्राओं को मोलवियत तक की दीनी तालीम दी जाती है। इसके साथ ही प्राइमरी स्तर पर दुनियावी शिक्षा की भी बेहतर व्यवस्था की गई है, ताकि बच्चियों को धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक ज्ञान भी

Read More »

जिनशासन प्रभावना संघ खतौली को हुए एक वर्ष पूर्ण, आचार्य भारत भूषण जी से लिया आशीर्वाद

खतौली। जिनशासन प्रभावना संघ खतौली की स्थापना के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर संघ की कार्यकारिणी और सदस्यों ने सरधना नगर में विराजमान आचार्य श्री 108 भारत भूषण जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी तन, मन और धन से जिन धर्म प्रभावना के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे। आचार्य श्री भारत भूषण जी महाराज ने संघ को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आत्मा के कल्याण और मोक्ष मार्ग पर अग्रसर होने के लिए जिन धर्म प्रभावना का विशेष महत्व है। धर्म प्रभावना ज्ञान, तप, आचार और त्याग के माध्यम से

Read More »