राकेश टिकैत ने पीएम मोदी से मांगा जनसंख्या नियंत्रण कानून

किसान नेता ने कहा-50 साल तक एक परिवार-एक बच्चा का नियम लागू हो, एसआईआर अभियान को बताया दस्तावेज सुधारने का बड़ा अवसर

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मंगलवार को सरकूलर रोड स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान देश की राजनीति, किसान मुद्दों और जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कई बड़े बयान दिए। जहां एक ओर उन्होंने बीज अधिनियम 2025 को किसान विरोधी कानून बताते हुए उसका पुरजोर विरोध किया, वहीं दूसरी ओर देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की जोरदार वकालत की। टिकैत ने मतदाता सूचियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) का भी समर्थन किया और इसे अपनी गलतियों को दुरुस्त करने का बड़ा अवसर बताया।
भारतीय किसान यूनियन फिर एक बार बीज अधिनियम 2025 को लेकर आक्रामक तेवर में दिखाई दी। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित इस अधिनियम को पूरी तरह किसान विरोधी करार देते हुए कहा कि किसानों के हितों के खिलाफ किसी भी कानून का डटकर विरोध किया जाएगा। टिकैत ने आरोप लगाया कि इस बिल का मसौदा पहले कांग्रेस सरकार लाई थी और तब भी संगठन ने इसका विरोध किया था और अब भी भाजपा सरकार में इसको लेकर आंदोलन की तैयारी है। उन्होंने कहा कि तीन कृषि कानूनों की तरह सीड बिल और बिजली संशोधन बिल भी किसानों के हित में नहीं हैं। 22 जनवरी 2021 के बाद से केंद्र सरकार की किसान संगठनों से कोई बात नहीं हुई। यह गंभीर स्थिति है।

इसे भी पढ़ें:  छात्र आर्यन की बरामदगी में महिला पुलिसकर्मियों ने दिखाया जौहर

प्रेस वार्ता के दौरान किसान नेता राकेश टिकैत ने देश में तेजी से बढ़ती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त करते हुए देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून को सख्ती से लागू करने की मांग दोहराई। उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी से इसके लिए त्वरित निर्णय लेने की मांग करते हुए कहा कि देश में कम से कम 50 वर्षों तक एक परिवारदृएक बच्चा का नियम लागू किया जाए। अगर देश को विकास और तरक्की की राह पर ले जाना है, तो सबसे पहले जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करना होगा। सरकार को इस विषय पर गंभीरता से काम करने की आवश्यकता है।

मतदाता सूचियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) का समर्थन करते हुए टिकैत ने इसे आवश्यक और उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि यह अभियान लोगों के दस्तावेजों में मौजूद गलतियों को ठीक कराने का अवसर है। उन्होंने कहा, इसमें किसी को दिक्कत क्यों होनी चाहिए? जिनके दस्तावेज गलत हैं, उन्हें ठीक कराना चाहिए। यह सिर्फ अपनी और अपने परिवार की जानकारी दुरुस्त करने की प्रक्रिया है। टिकैत ने निर्वाचन आयोग से समय बढ़ाने की मांग भी की ताकि अधिक से अधिक लोग इस प्रक्रिया में शामिल होकर अपने वोट के अधिकार को सुरक्षित रख सकें। राकेश टिकैत के इन बयानों ने एक बार फिर किसानों के मुद्दों, जनसंख्या नियंत्रण और राजनीतिक बहस को नया आयाम दे दिया है। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव ओमपाल सिंह मलिक, प्रदेश महासचिव धीरज लाटियान, जिलाध्यक्ष नवीन राठी सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद निर्माण का लाभ भाजपा को मिलेगा
पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद निर्माण को लेकर पूछे गए प्रश्न पर भाकियू नेता राकेश टिकैत ने कहा कि इस मुद्दे से भाजपा को ही राजनीतिक फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी के नाम से बन रही मस्जिद के निर्माण में 70 प्रतिशत योगदान भाजपा का है। इसके पीछे भाजपा की ही मौन स्वीकृति और साजिश है। सरकार की शह के बिना वहां एक ईंट भी नहीं लग सकती। यह मुद्दा भाजपा के लिए राजनीतिक संजीवनी का काम करेगा। ये लोग पहले एक हजार ईंट लगवायेंगे और फिर एक ईंट तुड़वाकर उसके सहारे वोट हासिल करेंगे। राकेश टिकैत ने कहा कि कांग्रेस सांसद इमरान मसूद यदि वास्तव में विरोध कर रहे हैं, तो उन्हें निर्माण रुकवाने के लिए पहल करनी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित, 195 रोगियों ने उठाया लाभ

राकेश टिकैत बोले-हमारी भी दो-दो वोट थी, अब एक-एक कट गई

मुजफ्फरनगर। राकेश टिकैत हमारे परिवार की भी दो स्थानों पर वोट थी, सिसौली में भी वोट थी और यहां मुजफ्फरनगर में भी वोट बनी थी, एसआईआर आने से हमने एक ही जगह कर ली। दो जगह वोट हेराफेरी का ही तो मामला है। जिसकी दो जगह वोट है उसे एक ही वोट करनी चाहिए। जिसको जहां वोट डालनी है। दो जगह वोट हेराफेरी करने वाला ही रखता है। वोट बनाने वाले भाजपा के ही आदमी हैं। भाजपा ने ही दो दो स्थानों पर वोट बनवाई थी। विदेश में रहने वाले लोगों की वोट भारत में बन सकती है, ऐसे में रामपुर की महिला पर एफआईआर करना गलत काम है। उसके बेटों को विदेश में नागरिकता नहीं मिली, वो काम करने गए हुए हैं।

इसे भी पढ़ें:  पंजाब में भारी बारिश और बाढ़:नदियां उफान पर, करतारपुर कॉरिडोर प्रभावित

Also Read This

झिंझाना थाने में शराब नष्ट करते वक्त धमाका! 4 लोग झुलसे, एक की हालत नाजुक

झिंझाना थाना शराब आग हादसा ने शनिवार को शामली जिले में सनसनी फैला दी। कोर्ट के आदेश पर जब्त की गई करीब 350 शराब की पेटियों को नष्ट करने की प्रक्रिया चल रही थी, तभी अचानक आग भड़क उठी और जोरदार धमाका हो गया। इस घटना में 4 लोग झुलस गए, जिनमें दो पुलिसकर्मी और दो चौकीदार शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, झिंझाना थाने में जब्त शराब को कोर्ट के आदेश के तहत नष्ट किया जा रहा था। पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने पुष्टि की कि यह कार्रवाई विधिक प्रक्रिया के तहत की जा रही थी। इसे भी पढ़ें:  छात्र आर्यन की बरामदगी में महिला पुलिसकर्मियों ने दिखाया जौहरबताया गया

Read More »

कैराना में ‘पाकिस्तानी आतंकी कनेक्शन’ का दावा! AI तस्वीर ने खोला बड़ा खेल?

कैराना वायरल पोस्ट मामला ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अचानक सनसनी फैला दी है। सोशल मीडिया पर एक युवक की कथित तौर पर पाकिस्तानी आतंकी से जुड़ी तस्वीरें वायरल होते ही हड़कंप मच गया। लेकिन पुलिस की शुरुआती जांच में जो सामने आया, उसने पूरे घटनाक्रम की दिशा ही बदल दी। सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ विवाद शुक्रवार को सहारनपुर जनपद के गंगोह निवासी रोहित प्रधान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) और फेसबुक पर एक पोस्ट साझा करते हुए आरोप लगाया कि कैराना क्षेत्र के बसेड़ा गांव का एक युवक पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी और अन्य विदेशी संदिग्धों के संपर्क में है। इसे भी पढ़ें:  डीएवी पीजी कॉलेज

Read More »

Valentine’s Day Murder-Suicide: नोएडा में कार के अंदर प्रेमिका की हत्या कर युवक ने खुद को मारी गोली

नोएडा में वेलेंटाइन डे के दिन दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक कार के अंदर युवक ने अपनी प्रेमिका को गोली मार दी और उसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना आसपास के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनकर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने टाटा अल्ट्रोज कार का शीशा तोड़ा तो सामने की सीट पर युवक-युवती के शव पड़े मिले। कार के भीतर एक पिस्टल और दो खाली खोखे बरामद हुए। इसे भी पढ़ें:  स्कूली छात्रा प्रियांशी बनी एक दिन की चौकी प्रभारी, जनता की सुनी समस्याएँपुलिस के मुताबिक, मृत युवती की

Read More »

डिब्रूगढ़ में हाईवे बना रनवे: C-130J से उतरे PM मोदी, वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन

डिब्रूगढ़/गुवाहाटी: चीन सीमा के करीब भारत ने अपनी सामरिक ताकत में एक नया और ऐतिहासिक अध्याय जोड़ लिया है। असम के डिब्रूगढ़ जिले में मोरान बाईपास पर बनी आपात लैंडिंग सुविधा (Emergency Landing Facility – ELF) का आज शानदार उद्घाटन हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद वायुसेना के विशेष विमान ‘सी-130जे सुपर हरक्यूलिस’ (C-130J Super Hercules) से इस हाईवे पर उतरे। पीएम मोदी की इस लैंडिंग के साथ ही, यह नेशनल हाईवे अब आधिकारिक तौर पर भारतीय वायुसेना के रणनीतिक नेटवर्क का एक अहम हिस्सा बन गया है। इसे भी पढ़ें:  छात्र आर्यन की बरामदगी में महिला पुलिसकर्मियों ने दिखाया जौहरइस ऐतिहासिक पल के गवाह खुद प्रधानमंत्री और वहां मौजूद हज़ारों

Read More »

नोएडा में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: 3 मसाज पार्लरों पर पुलिस की रेड, 17 युवतियों समेत 24 गिरफ्तार

नोएडा (Noida News): दिल्ली से सटे हाईटेक शहर नोएडा में पुलिस ने देह व्यापार के खिलाफ एक बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। शुक्रवार देर रात कोतवाली सेक्टर-49 क्षेत्र में चल रहे तीन अलग-अलग मसाज पार्लरों (Massage Parlors) पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मौके से 17 युवतियों सहित कुल 24 लोगों को हिरासत में लिया है। गुप्त सूचना के आधार पर हुई बड़ी कार्रवाई जानकारी के मुताबिक, नोएडा पुलिस को पिछले काफी समय से सेक्टर-49 के इन मसाज पार्लरों में अनैतिक गतिविधियों (Prostitution in Noida) के संचालन की गुप्त शिकायतें मिल

Read More »

मुजफ्फरनगर बार चुनाव: दूसरे राउंड में प्रमोद त्यागी अध्यक्ष और सुरेंद्र मलिक महासचिव पद पर आगे

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिला बार संघ (Muzaffarnagar District Bar Association) की नई कार्यकारिणी के चुनाव की मतगणना पूरे जोरों पर है। शनिवार को मुख्य चुनाव अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार त्यागी की देखरेख में पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से वोटों की गिनती चल रही है। दूसरे राउंड (Round 2) के नतीजे सामने आ चुके हैं, जिन्होंने चुनावी मुकाबले को और भी रोमांचक कर दिया है। बार भवन परिसर में समर्थकों की भारी भीड़ है और अधिवक्ताओं के बीच उत्साह का माहौल बना हुआ है। यहाँ देखें दूसरे राउंड की मतगणना के बाद विभिन्न पदों का ताज़ा हाल: इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर आयोजित, 195 रोगियों ने उठाया

Read More »