शीरा नीति 2025-26 पर हुई समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को दिए गए सख्त निर्देश

जिला आबकारी अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पारदर्शिता और अनुपालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा घोषित शीरा नीति वर्ष 2025-26 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जनपद मुजफ्फरनगर में जिला आबकारी विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक का उद्देश्य नई नीति के प्रावधानों से संबंधित अधिकारियों एवं चीनी मिलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराना तथा नीति के शत-प्रतिशत अनुपालन को सुनिश्चित करना था।
शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने अपने कार्यालय में शीरा नीति को लेकर विशेष समीक्षा बैठक की। इस बैठक में सहायक आबकारी आयुक्त त्रिवेणी आसवनी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जनपद के समस्त चीनी मिलों के प्रभारी आबकारी निरीक्षक, उप आबकारी निरीक्षक एवं चीनी मिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर ने बताया कि बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव (आबकारी) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में शीरा नीति 2025-26 के प्रमुख बिंदुओं की जानकारी दी गई। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को नीति के विभिन्न प्रावधानों से अवगत कराते हुए स्पष्ट किया कि नीति का पूर्ण एवं पारदर्शी अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शीरा (मोलासेस) के संग्रहण, भंडारण तथा आपूर्ति से संबंधित प्रत्येक प्रक्रिया शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही होनी चाहिए।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों की पृच्छाओं का उत्तर दिया गया तथा उन्हें कार्ययोजना के अनुरूप कार्रवाई के निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही, चीनी मिलों के प्रभारी आबकारी निरीक्षकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नीति के क्रियान्वयन पर सतत निगरानी रखें। इसके अतिरिक्त, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1, 2, 3 एवं 4 को जनपद की खाण्डसारी इकाइयों का नियमित निरीक्षण करने तथा शीरा नीति 2025-26 के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित कराने हेतु विशेष निर्देश दिए गए। जिला आबकारी अधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा शीरा नीति के माध्यम से उत्पादन, पारदर्शिता एवं राजस्व वृद्धि को सुदृढ़ बनाना है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे आपसी समन्वय के साथ नीति के लक्ष्यों की प्राप्ति में सहयोग करें।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-शहर की बेकरियों पर खाद्य विभाग का छापा, मचा हड़कम्प

 

Also Read This

ग्रेड-आधारित ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम में बड़ी सख्ती

नई दिल्ली। सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए केंद्र सरकार ग्रेड-आधारित ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम लागू करने जा रही है। इस नई व्यवस्था के तहत ट्रैफिक नियम तोड़ने पर ड्राइविंग लाइसेंस से पॉइंट्स काटे जाएंगे और तय सीमा से नीचे जाने पर लाइसेंस सस्पेंड या रद्द किया जा सकेगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस बड़े बदलाव का ऐलान किया है। अब केवल जुर्माना भरकर बच निकलना आसान नहीं होगा। बार-बार नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है। क्या है ग्रेड-आधारित ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम? देश में अभी तक ट्रैफिक नियम तोड़ने पर आमतौर पर आर्थिक जुर्माना लगाया जाता है। लेकिन ग्रेड-आधारित ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम में ड्राइविंग

Read More »

भाकियू की ‘धाकड़ छोरी’ के लिए जयंत ने योगी को भेजा खास संदेश

रालोद-भाकियू नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की पहल, 21 साल से मुकदमों में फंसे हैं नेता, छह सपा और एक मुकदमा भाजपा की सरकार में हुआ

Read More »

मैं भ्रष्ट नहीं, कट्टर ईमानदार… अरविंद केजरीवाल बरी होते ही भावुक

अरविंद केजरीवाल बरी होने के बाद दिल्ली में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति मामले में सभी आरोपों से मुक्त कर दिया। फैसले के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भावुक हो गए। कोर्ट परिसर के बाहर उन्होंने कहा, “मैंने जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी कमाई है। मैं भ्रष्ट नहीं हूं। आज अदालत ने भी कह दिया कि केजरीवाल और सिसोदिया ईमानदार हैं।” राउज एवेन्यू कोर्ट का फैसला क्या है? दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस में अरविंद केजरीवाल को बरी कर दिया। इसी मामले में मनीष सिसोदिया को भी सभी आरोपों से मुक्त किया

Read More »

आज का पंचांग क्या कहता है? जानिए 27 फरवरी 2026 का दिन और शुभ मुहूर्त

आज का पंचांग 27 फरवरी 2026 के अनुसार यह दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। भारत मानक समय के अनुसार आज शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का प्रभाव है और आमलकी एकादशी का व्रत रखा जा रहा है। आज का पंचांग 27 फरवरी 2026 प्राकृतिक चक्र और ग्रहों की स्थितियों के अनुसार शुभ और संयमित निर्णय लेने में मार्गदर्शक है। दिन का धार्मिक महत्व आज का दिन आमलकी एकादशी के रूप में मान्य है, जो भगवान विष्णु की विशेष उपासना का दिवस है। इस दिन उपवास और पूजा करने से समृद्धि, शांति और मनोकामना की पूर्णता का अनुभव मिलता है। आमलकी वृक्ष की पूजा करने का भी विशेष धार्मिक

Read More »

आज का राशिफल 27 फरवरी 2026: जानिए किसके लिए खुलेगा सफलता का द्वार

आज का राशिफल 27 फरवरी 2026 आपके दिन की दिशा तय करने में सहायक हो सकता है। ग्रहों की वर्तमान स्थिति आपके करियर, आर्थिक निर्णय, प्रेम जीवन और स्वास्थ्य पर सूक्ष्म प्रभाव डाल सकती है। आज चंद्रमा की स्थिति भावनात्मक संतुलन पर प्रभाव डाल रही है, जबकि सूर्य आत्मविश्वास को मजबूत कर रहा है। शुक्र संबंधों में मधुरता बढ़ा सकता है और शनि जिम्मेदारियों की याद दिला सकता है। आइए जानते हैं 27 फरवरी 2026 का दैनिक राशिफल। ♈ मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रह सकता है। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। आर्थिक स्थिति संतुलित

Read More »