रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन मेडिकल कैंप में निशुल्क दवा वितरण

रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन मेडिकल कैंप के तहत आज दिनांक 24 फरवरी 2026 को भगवंती सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज, नई मंडी मुजफ्फरनगर में व्यापक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर्स द्वारा लगभग 700 छात्राओं की विभिन्न जांच की गई और आवश्यकता होने पर निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं। क्लब द्वारा दी गई बस सुविधाओं का उपयोग करते हुए मेडिकल कॉलेज की टीम विद्यालय पहुंची और सुव्यवस्थित ढंग से जांच प्रक्रिया संपन्न की।

इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने 64 लाख से खरीदी 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियाँ कीं रवाना

मेडिकल कैंप के दौरान छात्राओं को सेल्फ हाइजीन पर ज्ञानवर्धक पुस्तिका वितरित की गई। इसके साथ ही शिक्षिकाओं को इसी विषय पर एक वीडियो की पेन ड्राइव भी उपलब्ध करवाई गई, जिससे भविष्य में भी जागरूकता कार्यक्रम जारी रह सकें। कार्यक्रम के दौरान क्लब द्वारा तीन बच्चों को साइकिल भी प्रदान की गईं। इस पहल को विद्यालय परिवार और उपस्थित अभिभावकों ने सराहा।

इसे भी पढ़ें:  पटेलनगर रामलीला में रावण दहन के साथ महिला शक्ति का विजय प्रदर्शन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि पीडीजी रो बिंदु सिंह रोटरी पब्लिक इमेज कॉर्डिनेटर रहीं।
कार्यक्रम संयोजक रो शैलेन्द्र शर्मा, रो विनोद वर्मा, सुनील अग्रवाल, राजीव गुप्ता रहे।अध्यक्ष सुशोभ बिंदल, सचिव गौरव गोयल एवं कोषाध्यक्ष दीपक सिंघल ने मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर्स की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा उन्हें सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस पर जोश और अनुशासन का संगम

इस अवसर पर रो मनोज गुप्ता, देवेंद्र अरोड़ा, कौशल कृष्ण आदि उपस्थित रहे।
विद्यालय की प्राचार्य डा श्रीमती वंदना शर्मा ने आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों को छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिडटाउन मेडिकल कैंप ने एक बार फिर सामाजिक सरोकार और सेवा भावना का परिचय दिया है।

Also Read This

लखनऊ विश्वविद्यालय नमाज गेट विवाद पर 13 छात्रों को नोटिस

लखनऊ विश्वविद्यालय नमाज गेट विवाद ने पूरे कैंपस का माहौल गरमा दिया है। लाल बारादरी स्थित ‘नमाज गेट’ को बैरिकेडिंग कर बंद किए जाने के बाद छात्र प्रदर्शन पर उतर आए हैं और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। यूनिवर्सिटी गेट पर भारी संख्या में छात्र नारेबाजी कर रहे हैं, जबकि परिसर में पुलिस बल तैनात है। प्रशासन लगातार स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश में जुटा है। यूनिवर्सिटी के लाल बारादरी क्षेत्र में स्थित मस्जिद के गेट को बैरिकेडिंग लगाकर बंद किए जाने से छात्रों में गहरा असंतोष है। प्रदर्शनकारी छात्रों का दावा है कि प्रशासन ने जानबूझकर मस्जिद का रास्ता (नमाज गेट) बंद किया है, जिससे

Read More »

रोहाना चीनी मिल जागरूकता रैली से किसानों को बड़ा संदेश

दिनांक 24/2/2026 को इंडियन पोटाश लिमिटेड की रोहाना चीनी मिल द्वारा रोहाना चीनी मिल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य पुरानी गन्ना किस्मों के प्रतिस्थापन और नई गन्ना किस्मों की बुवाई में तेजी लाना था। मिल प्रबंधन ने किसानों को आधुनिक तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया। रैली को चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक श्री लोकेश कुमार जी, विभागाध्यक्ष गन्ना श्री के पी मलिक जी, SCDI रोहाना कलां परिषद के श्री अनुराग श्रीवास्तव, श्री संजीव कुमार, श्री अमित राणा, श्री संजय मलिक व चीफ इंजीनियर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसे भी पढ़ें:  बारिश से जनजीवन प्रभावित, स्कूलों में छुट्टी, कचहरी में सन्नाटा मिल स्टाफ ने

Read More »

ग्रेटर नोएडा में पुरानी रंजिश में हत्या, CCTV आया सामने

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-1 थाना क्षेत्र के लुक्सर गांव में 25 वर्षीय नितिन की पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Read More »

संजय वालिया आय से अधिक संपत्ति जांच में बड़ा खुलासा!

सहारनपुर में संजय वालिया आय से अधिक संपत्ति जांच के तहत मंगलवार सुबह विजिलेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। मेरठ से आई एंटी करप्शन टीम ने सुबह करीब 7:00 बजे पहुंचकर ग्राम विकास अधिकारी संजय वालिया के दो ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है। विजिलेंस की टीम अधिकारी के आवास और उनके प्रॉपर्टी कार्यालय में दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। स्थानीय पुलिस के सहयोग से चल रही इस कार्रवाई के दौरान बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात रहा। इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने 64 लाख से खरीदी 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियाँ कीं रवानाचौंकाने वाली

Read More »

उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन खुदकुशी, आधा घंटा रुकी मेट्रो

उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन खुदकुशी की घटना से मंगलवार सुबह दिल्ली मेट्रो में अफरा-तफरी मच गई। 45 वर्षीय महाराज सिंह ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद द्वारका से नोएडा और वैशाली रूट पर करीब आधे घंटे तक मेट्रो सेवा प्रभावित रही। मृतक की पहचान करोली राजस्थान निवासी महाराज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस पर जोश और अनुशासन का संगममेट्रो पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजकर 12 मिनट

Read More »

आईजीआरएस समीक्षा बैठक मेरठ: लंबित शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई

मेरठ। विकास भवन सभागार में आयोजित आईजीआरएस समीक्षा बैठक मेरठ में जिलाधिकारी वीके. सिंह ने लंबित शिकायतों पर कड़ी नाराजगी जताई। बैठक में विभिन्न विभागों में लंबित एवं निस्तारित शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई और समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए। बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब करते हुए अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश भी जारी किए गए। इसे भी पढ़ें:  नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने 64 लाख से खरीदी 5 ट्रैक्टर-ट्रॉलियाँ कीं रवानाआईजीआरएस समीक्षा बैठक मेरठ: गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त प्रत्येक शिकायत का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण

Read More »