PATEL BIRTHDAY-राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनी रन फॉर यूनिटी

मंत्री कपिल देव अग्रवाल, पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और डीएम व एसएसपी के साथ सैकड़ों नागरिकों ने सरदार पटेल को किया याद

मुजफ्फरनगर। लौह पुरुष और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर शुक्रवार को शहर का माहौल राष्ट्रभक्ति और एकता के रंग में रंग गया। टाउन हॉल मैदान से निकली रन फॉर यूनिटी में मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, अधिकारी, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और स्कूलों के सैकड़ों विद्यार्थी शामिल हुए। प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल और नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की। इस अवसर पर सभी ने एकता, अखंडता और स्वदेशी अपनाने का संकल्प लिया।

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने बताया कि देशभक्ति से ओतप्रोत देश की एकता को समर्पित इस कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार सुबह टाउन हॉल मैदान से हुआ, जहाँ राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने झंडा दिखाकर रन फॉर यूनिटी का आगाज किया। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, भाजपा के कार्यक्रम संयोजक संजय गर्ग, सह संयोजक रोहताश पाल एवं सुनील दर्शन, लोकसभा संयोजक विजेंद्र पाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक और अशोक कंसल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा के साथ अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-आईपीएस सिद्धार्थ का भाजपा नेताओं से टकराव, हुआ हंगामा

नगर के अनेक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने दौड़ में उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने तिरंगा लहराते हुए एक भारत, श्रेष्ठ भारत का नारा बुलंद किया। टाउन हॉल मैदान में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस उस विचारधारा का पुनर्स्मरण है जिसने भारत को सैकड़ों रियासतों से जोड़कर एक अखंड राष्ट्र बनाया। सरदार पटेल का जीवन इस सत्य का प्रतीक है कि जब विचार, उद्देश्य और कर्म एक हो जाते हैं तो असंभव भी संभव हो जाता है। मंत्री अग्रवाल ने उपस्थित नागरिकों और विद्यार्थियों को स्वदेशी वस्तुएं अपनाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का सपना तभी साकार होगा जब हम अपने देश के उत्पादों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने सरदार पटेल को नमन करते हुए कहा कि आज का यह दिवस हमें याद दिलाता है कि हमारी विविधता ही हमारी शक्ति है।

इसे भी पढ़ें:  रजबहे के पास बाइक से टकराकर पलटी कार, युवक की मौत

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी सवरूप ने कहा कि आज भारत विकसित भारत की दिशा में अग्रसर है, और यह तभी संभव है जब देश की जनता एकता और भाईचारे की भावना के साथ आगे बढ़े। उन्होंने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने सुख-दुःख से ऊपर उठकर देश को एक सूत्र में पिरोया और आधुनिक भारत की नींव रखी।

रन फॉर यूनिटी में नगर के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ भाग लेकर माहौल को ऊर्जावान बना दिया। टाउनहाल से हाथों में तिरंगा लेकर मंत्री, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बच्चे सभी देशभक्ति के उत्साह से ओतप्रोत नजर आये और यहां से जुलूस के रूप में शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरे तथा राष्ट्रवाद और अखंड भारत की अलख जगाने का काम किया। यह दौड़ शिव मूर्ति से नावल्टी चौराहा, अंसारी रोड, ब्राहमण स्कूल, मालवीय चौराहा से टाउन हॉल मैदान पर आकर संपन्न हुई। कई स्थानों पर नगर वासियांे ने दौड में शामिल लोगों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से एक भारत, श्रेष्ठ भारत का नारा लगाते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि दी।

इसे भी पढ़ें:  लड़की को डराया, फिर बहकाया, परिजनों को खिला दिया नशीला पदार्थ, उसके बाद.....

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद सोहनवीर सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष डा0 सुभाष शर्मा, रामकुमार सहरावत, विशाल गर्ग, भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रदीप सैनी, मंत्री पुरूषोत्तम गौतम, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष शरद शर्मा, जिला मंत्री सुधीर खटीक, सुनील दर्शन, साधना सिंघल, रेनु गर्ग, जिलाध्यक्ष अनुसुचित मोर्चा अजय सागर, मण्डल अध्यक्ष दीपक मित्तल, नन्दकिशोर पाल, अमित शास्त्री, प्रमोद कश्यप, सभासद रजत धीमान, बोबी सिंह, कुसुम लता पाल, योगेश मित्तल, रविकान्त शर्मा, मनोज वर्मा, राजीव शर्मा, मोहित मलिक, प्रशांत बालियान, शोभित गुप्ता, पूर्व सभासद मितिका गर्ग नरेश गुप्ता, भाजपा नेता श्रीमोहन तायल, हिमांशु सैनी, सुनील तायल, सलभ गर्ग, प्रमोद मित्तल, संजय मिश्रा, राजेश पाराशर, विजय प्रजापति, सुखदर्शन बेदी, सरदार सतपाल सिंह मान, अभिजीत गम्भीर, सीडीओ कमल कान्डेकर, एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत, जिला क्रिडा अधिकारी पूनम विश्नोई, ईओ पालिका डॉ. प्रज्ञा सिंह सहित प्रशासनिक अमला भी उपस्थित रहा। मंच से सभी ने एकता के प्रतीक स्वरूप तिरंगा लहराया।

Also Read This

बस्ती में एकतरफा प्यार में हत्या, 12वीं की छात्रा को गोली

बस्ती में एकतरफा प्यार में हत्या की सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। सोमवार देर रात बैडारी एहतमाली गांव में घर के बरामदे में सो रही 12वीं की छात्रा को सिर और सीने में दो गोलियां मार दी गईं। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाई गई किशोरी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार नाबालिग किशोरी अपने छोटे भाई के साथ बरामदे में सो रही थी। देर रात गांव का ही एक युवक घर में घुस आया और सो रही किशोरी के सीने और सिर पर दो गोलियां दाग दीं। इसे भी पढ़ें:  बोर्ड बैठक की कार्यवाही पर सभासद मनोज कुमार ने दर्ज कराई आपत्तिगोली की

Read More »

मुजफ्फरनगर-बदमाश से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से शातिर इनामी घायल

पुलिस पर दो राउंड की गोलीबारी के बाद जवाबी कार्रवाई, तमंचा व कारतूस बरामद, अस्पताल में भर्ती मुजफ्फरनगर। जनपद के बुढ़ाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और एक वांछित अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते 15 हजार रुपये के इनामी बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस दल पर जानलेवा हमला करते हुए दो राउंड गोलियां चलाईं, जिसके बाद आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। इसे भी पढ़ें:  बोर्ड बैठक की कार्यवाही पर सभासद मनोज कुमार ने दर्ज कराई आपत्तिपुलिस के अनुसार 2 मार्च 2026 की रात

Read More »

हाईवे पर पैदल जाते व्यक्ति को वाहन ने कुचला, मौत

घटना के बाद फरार हुआ अज्ञात वाहन चालक, मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्त, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे एक अज्ञात व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया।सूचना मिलते ही मंसूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया मगर उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। इसे भी पढ़ें:  बोर्ड बैठक की कार्यवाही पर सभासद मनोज कुमार

Read More »

मुजफ्फरनगर पुलिस मुठभेड़ में विक्की त्यागी का बेटा घायल

मुजफ्फरनगर पुलिस मुठभेड़ में देर रात सिविल लाइन थाना क्षेत्र के संधावली अंडरपास के पास बड़ी कार्रवाई हुई। पुलिस और बदमाशों के बीच भीषण फायरिंग में कुख्यात विक्रांत उर्फ विक्की त्यागी का बेटा रक्षित त्यागी और उसका साथी ऋतिक त्यागी उर्फ गोलू गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत और नगर क्षेत्राधिकारी सिद्धार्थ के. मिश्रा ने प्रेस वार्ता में बताया कि सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध टाटा नेक्सॉन कार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही

Read More »