देवबंद में साध्वी आशु गिरी बनीं महामंडलेश्वर, पंचायती निरंजनी अखाड़े का भव्य पट्टाभिषेक समारोह

देवबंद। श्री रामकृष्ण सेवा सदन चैरिटेबल ट्रस्ट परिसर में पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के तत्वावधान में साध्वी आशु गिरी के महामंडलेश्वर पट्टाभिषेक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। वैदिक विधि-विधान और अखाड़ा परंपरा के अनुसार संपन्न हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में देशभर से आए साधु-संतों, विद्वान आचार्यों और बड़ी संख्या में सनातन धर्मावलंबी श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

समारोह के दौरान अखाड़े के प्रतिनिधियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच चादर विधि संपन्न कर साध्वी आशु गिरी को प्रतिष्ठित श्री पंचायती निरंजनी अखाड़े का महामंडलेश्वर घोषित किया। इसके पश्चात पुष्प वर्षा कर उन्हें अखाड़ा परंपरा के अनुरूप सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-रामलीला टिल्ला पर अवैध कूड़ा डलावघर बंद करने को लेकर हंगामा

अखाड़ा परंपरा में महामंडलेश्वर का पद सनातन धर्म में त्याग, तपस्या, साधना और गुरु कृपा का सर्वोच्च प्रतीक माना जाता है। यह केवल धार्मिक सम्मान नहीं, बल्कि धर्म की रक्षा, समाज को मार्गदर्शन देने और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का महत्वपूर्ण दायित्व भी होता है।

पट्टाभिषेक के पश्चात महामंडलेश्वर पद पर आसीन साध्वी आशु गिरी ने इसे अपने जीवन का गौरवपूर्ण क्षण बताया। उन्होंने कहा कि पंचायती निरंजनी अखाड़े द्वारा उन्हें यह दायित्व सौंपा जाना उनके लिए अत्यंत सम्मान की बात है। उन्होंने अखाड़े की परंपराओं को आगे बढ़ाने और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें:  लखनऊ में नीले ड्रम में मिला शव, बेटा गिरफ्तार

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि निरंजनी अखाड़े से जुड़े युवा, ऊर्जावान और दिव्य संत समाज और हिंदू समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि अगली धर्म संसद जापान में आयोजित की जाएगी, जिसके लिए शीघ्र ही अखाड़े का एक शिष्टमंडल जापान रवाना होगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सड़क की खराब गुणवत्ता देख भड़की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप

उन्होंने यह भी कहा कि श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा सदैव समाज निर्माण और मानव सेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है।

समारोह के दौरान संत समाज ने हर-हर महादेव के जयकारों के साथ महामंडलेश्वर साध्वी आशु गिरी का तिलक कर, चादर ओढ़ाकर सम्मान किया। पूरा परिसर धार्मिक उल्लास और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत नजर आया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन ममता वर्मा द्वारा किया गया।

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »

मां ने ही कर दी अपने चार माह के बेटे की हत्या

प्रयागराज: पति से झगड़े के बाद महिला ने अपने चार माह के बेटे की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। शव को रसोईघर में रखे लकड़ी के ढेर में छिपा दिया। काफी देर तक बच्चे के न दिखने पर परिजनों ने जब खोजबीन शुरू की। पूछने पर मां कुछ बोल भी नहीं रही थी। रात में करीब 10 बजे उसने बच्चे की हत्या की बात कुबूल की। गंगापार इलाके के सरायममरेज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि एक मां ने चार माह के बेटे ईश्वर की हत्या कर दी है। घटना पिलखिनी गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी

Read More »

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी: 900 का सिलिंडर 1500 में

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी का मामला सामने आया है, जहां बाजार में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलिंडर महंगे दामों पर बेचे जा रहे हैं। जिले में सामान्यतः 900 रुपये में मिलने वाला घरेलू गैस सिलिंडर अब 1500 रुपये तक में बिक रहा है, जबकि 1900 रुपये का कमर्शियल सिलिंडर 2200 से 2800 रुपये तक में बेचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका-इस्रायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब गैस आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है। आपूर्ति कम होने से बाजार में सिलिंडरों की कालाबाजारी तेज हो गई है, जिससे खासकर होटल, ढाबा और हलवाई कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। पड़ताल में सामने आई शामली

Read More »