सहारनपुर में हाई-प्रोफाइल चोरी: कैरेट लेन डायमंड शोरूम से करोड़ों के गहने ले उड़े चोर

सहारनपुर। सहारनपुर के पॉश इलाके सदर बाजार में गुरुवार देर रात एक बड़ी चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। टाटा समूह की जानी-मानी डायमंड ज्वैलरी ब्रांड ‘कैरेट लेन’ के शोरूम को निशाना बनाकर चोर लाखों की नकदी और करोड़ों रुपये के हीरे-जवाहरात लेकर फरार हो गए।

शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शोरूम का स्टाफ रोजाना की तरह दुकान खोलने पहुंचा और दीवार टूटी हुई मिली। अंदर का नजारा देखकर कर्मचारियों के होश उड़ गए।

CCTV बंद कर की गई सटीक वारदात

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि शोरूम में करीब 20 CCTV कैमरे लगे थे, लेकिन चोरों ने वारदात से पहले सभी कैमरों को निष्क्रिय कर दिया। पुलिस को आशंका है कि चोर लंबे समय से इलाके की रेकी कर रहे थे।

इसे भी पढ़ें:  बिजनौर में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

जानकारी के मुताबिक, चोरों ने उसी स्थान पर दीवार तोड़ी, जहां से CCTV सिस्टम के कनेक्शन गुजरते थे। पहले कैमरे बंद किए गए, फिर शोरूम में घुसकर चोरी को अंजाम दिया गया।

5 करोड़ की ज्वैलरी में से 2 करोड़ का माल गायब

जांच में सामने आया है कि चोरी के वक्त शोरूम में करीब 5 करोड़ रुपये की ज्वैलरी मौजूद थी। चोरों ने इनमें से लगभग 2 करोड़ रुपये कीमत के 4 डायमंड नेकलेस चुरा लिए। इसके अलावा करीब 2 लाख रुपये नकद भी गायब हैं।

हैरानी की बात यह है कि शोरूम की तीन आलमारियों में कुल 6 नेकलेस रखे थे, लेकिन चोर केवल दो आलमारियों से ही गहने ले गए। तीसरी अलमारी को छुआ तक नहीं गया। पुलिस को शक है कि किसी आहट या खतरे के अंदेशे में चोर जल्दबाजी में भाग निकले।

इसे भी पढ़ें:  देवबंद में भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया

होटल की छत से घुसे, दीवार में किया छेद

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चोर पास में बने एक होटल की छत के रास्ते शोरूम की छत तक पहुंचे। बाहर लगी सीढ़ियों का दरवाजा तोड़कर वे नीचे उतरे और फिर शोरूम से सटी दीवार में करीब 3 फीट का छेद कर अंदर दाखिल हुए।

इस दौरान न तो कोई सिक्योरिटी अलार्म बजा और न ही आसपास मौजूद किसी गार्ड को भनक लगी। चोरों ने कांच के दरवाजों वाली आलमारियां खोलकर हीरे और आभूषण समेटे और फरार हो गए।

सुबह ऐसे खुला राज

चोरी का खुलासा सुबह करीब 7 बजे हुआ, जब पास की दुकान चलाने वाले विशांत ने सीढ़ियों का दरवाजा टूटा देखा। उन्होंने तुरंत शोरूम कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। स्टाफ मौके पर पहुंचा, शटर खोला और अंदर की हालत देखकर पुलिस को सूचना दी गई।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में अटलः मीनाक्षी चौक बनेगा अटल स्मारक, लगेगी आदमकद प्रतिमा

शोरूम मैनेजर आशीष रावत ने कंपनी अधिकारियों और पुलिस को चोरी की जानकारी दी। इसके बाद एसपी सिटी व्योम बिंदल, एएसपी मनोज कुमार और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।

DIG ऑफिस से 100 मीटर दूर चोरी, सुरक्षा पर सवाल

यह वारदात थाना बाजार सदर क्षेत्र में DIG ऑफिस से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई, जहां आमतौर पर पुलिस की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में इतनी बड़ी चोरी हो जाना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »

मां ने ही कर दी अपने चार माह के बेटे की हत्या

प्रयागराज: पति से झगड़े के बाद महिला ने अपने चार माह के बेटे की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। शव को रसोईघर में रखे लकड़ी के ढेर में छिपा दिया। काफी देर तक बच्चे के न दिखने पर परिजनों ने जब खोजबीन शुरू की। पूछने पर मां कुछ बोल भी नहीं रही थी। रात में करीब 10 बजे उसने बच्चे की हत्या की बात कुबूल की। गंगापार इलाके के सरायममरेज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि एक मां ने चार माह के बेटे ईश्वर की हत्या कर दी है। घटना पिलखिनी गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी

Read More »

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी: 900 का सिलिंडर 1500 में

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी का मामला सामने आया है, जहां बाजार में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलिंडर महंगे दामों पर बेचे जा रहे हैं। जिले में सामान्यतः 900 रुपये में मिलने वाला घरेलू गैस सिलिंडर अब 1500 रुपये तक में बिक रहा है, जबकि 1900 रुपये का कमर्शियल सिलिंडर 2200 से 2800 रुपये तक में बेचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका-इस्रायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब गैस आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है। आपूर्ति कम होने से बाजार में सिलिंडरों की कालाबाजारी तेज हो गई है, जिससे खासकर होटल, ढाबा और हलवाई कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। पड़ताल में सामने आई शामली

Read More »