रोते हुए युवक ने पुलिस से कहा—पत्नी को जबरन ले गए हैं

सहारनपुर। सहारनपुर जिले में एक युवक ने अपनी पत्नी के कथित अपहरण को लेकर उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक का कहना है कि प्रेम विवाह के विरोध में उसकी पत्नी को जबरन ले जाया गया है। पीड़ित ने मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत कर सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है।

यह मामला थाना रामपुर मनिहारान क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। शिकायतकर्ता नितिन पुत्र राकेश, निवासी ग्राम इस्माइलपुर (थाना कुतुबशेर), वर्तमान में मल्हीपुर क्षेत्र में रह रहा है। नितिन ने शुक्रवार को सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा।

इसे भी पढ़ें:  एकता का संदेश देने को मंत्री कपिल देव-संजीव बालियान ने लगाई दौड़

शिकायतकर्ता के अनुसार, उसने ग्राम इस्माइलपुर निवासी पवन की पुत्री मनीषा से प्रेम विवाह किया था। नितिन का दावा है कि विवाह के बाद दोनों पति-पत्नी साथ रह रहे थे, लेकिन मनीषा के परिजन इस रिश्ते से सहमत नहीं थे और लगातार असहमति जता रहे थे। नितिन ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे उसकी पत्नी मनीषा मल्हीपुर में अपनी मौसी के घर पर मौजूद थी। उसी समय कुछ लोग वहां पहुंचे, जिनमें मनीषा के परिजन और अन्य परिचित बताए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-सिगरेट नहीं देने पर होटल कर्मचारी को बाइक सवारों ने पीटा

शिकायत के अनुसार, इन लोगों ने कथित तौर पर घर में प्रवेश किया और मनीषा को जबरन अपने साथ ले गए। नितिन का आरोप है कि जब उसने और उसके परिजनों ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, तो उन्हें धमकियां दी गईं।

शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि कथित रूप से तमंचे और धारदार हथियार दिखाकर डराया गया और गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई। नितिन का कहना है कि उसे आशंका है कि उसकी पत्नी को उसकी इच्छा के विरुद्ध रोका गया है और उसकी सुरक्षा को लेकर वह चिंतित है। नितिन के अनुसार, उसने इस विषय में पहले भी संबंधित थाने में शिकायत की थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई। इसी कारण उसने वरिष्ठ अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग की है।

इसे भी पढ़ें:  भाकियू अराजनैतिक के चार बड़े नेताओं समेत 400 अज्ञात पर मुकदमा

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »