साईं धान फाउंडेशन ने 140 टीबी मरीजों को वितरित की पोषण पोटली

मरीजों के स्वास्थ्य लाभ और उपचार में मिली मदद, बीमारियों के प्रति जागरुकता पर दिया जोर

मुजफ्फरनगर। को साईं धान फाउंडेशन गुरुग्राम द्वारा मुज़फ्फरनगर में 140 टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई। यह पहल टीबी मरीजों के बेहतर इलाज और पोषण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है, ताकि मरीज जल्द स्वस्थ हो सकें और उनका रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो। इस अवसर पर साईं धान फाउंडेशन के सुशील और श्रीमती सुनीता ने स्वयं पोषण पोटली वितरित की। कार्यक्रम में टीबी हॉस्पिटल मुज़फ्फरनगर से डॉ. लोकेश चंद गुप्ता, विपिन शर्मा, हेमंत यादव, रुचिर, संजीव और अभिषेक भी मौजूद रहे। सभी ने टीबी के प्रति जागरूकता और पोषण पर जोर दिया।
टीबी के उपचार और पोषण को लेकर डीटीओ डॉ. लोकेश गुप्ता ने बताया कि यह पहल टीबी हारेगा, देश जीतेगा, अभियान के तहत की जा रही है। अभियान के तहत समाज के विभिन्न वर्ग टीबी मरीजों को गोद लेकर उनकी स्वास्थ्य देखभाल और पोषण की जिम्मेदारी ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों को दी गई पोषण पोटली में दालें, चना, सूखे मेवे, ओआरएस (व्तंस त्मीलकतंजपवद ैवसनजपवद) और आवश्यक सप्लीमेंट्स शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य केवल दवा उपलब्ध कराना नहीं है, बल्कि मरीजों के संपूर्ण स्वास्थ्य और पोषण का ध्यान रखना भी है।
डीटीओ ने कहा, कि पोषण और मानसिक सहयोग टीबी के इलाज में उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि दवाइयां। ऐसे कार्यक्रमों से मरीजों को आत्मविश्वास मिलता है और वे जल्दी स्वस्थ होते हैं। समाज का सहयोग और जागरूकता इस अभियान की सफलता की कुंजी है। इस कार्यक्रम से यह स्पष्ट होता है कि केवल दवा देना ही नहीं, बल्कि टीबी मरीजों का पोषण और मानसिक सहयोग भी इलाज का महत्वपूर्ण हिस्सा है। साईं धान फाउंडेशन जैसी पहलें मरीजों को न केवल स्वास्थ्य लाभ देती हैं, बल्कि उन्हें समाज का सहयोग भी महसूस कराती हैं। टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान के तहत इस तरह के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक मरीजों तक इलाज और पोषण की मदद पहुँच सके।

इसे भी पढ़ें:  महावीर चौक का बदल रहा स्वरूपः रैलिंग और लाइटिंग कार्यों का नगरपालिका अध्यक्ष ने लिया जायजा

Also Read This

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को

Read More »

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेश

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव के दूसरे दिन खतौली में आयोजित सभा में समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए और उसे समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित रखना चाहिए। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्य और संगीत से विहीन मनुष्य पशु के समान होता है। जिनके पास विद्या, तप, ज्ञान, गुण और धर्म नहीं है, वे इस पृथ्वी पर भार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि जहां ब्रह्म शक्ति और शारीरिक शक्ति दोनों

Read More »

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर गन्ने की होली

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन असली के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। गांव भदरोला, मंडावली रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना मूल्य उनके उत्पादन खर्च के अनुरूप नहीं है। इसे भी पढ़ें:  धोखाधड़ी-सऊदी से किया फोन, बीमारी के बहाने ठग लिए 1.69 लाखउनका कहना है कि पिछले

Read More »

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला ने जनपद में सनसनी फैला दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभ्युदय त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके पिता ने इसे हत्या करार देते हुए दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ब्योम बिंदल के अनुसार, दो दिन पूर्व अभ्युदय त्यागी का शरीर चकरहेटी गांव स्थित एक दूध की फैक्ट्री के पास संदिग्ध और बेहोशी की हालत में मिला था। इसे भी पढ़ें:  धोखाधड़ी-सऊदी से किया फोन, बीमारी के बहाने ठग लिए 1.69 लाखग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण

Read More »