छुट्टी के बाद खुले स्कूल, कोहरे और शीतलहर में ठिठुरते हुए पहुंचे बच्चे

पूरे दिन सूरज नहीं निकलने से ठिठुरन रही कायम, सर्दी के सितम के कारण शहरी जनजीवन रहा ठप

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में शुक्रवार का दिन इस सीजन का सबसे सर्द दिन साबित हुआ। पांचवें दिन भी ठंड ने अपना रौद्र रूप दिखाया। घने कोहरे और तेज शीतलहर के डबल अटैक ने जनजीवन बेहाल कर दिया। सुबह से लेकर दोपहर तक सूरज के दर्शन न होने से ठिठुरन लगातार बढ़ती रही। दोपहर करीब ढाई बजे हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन कोहरे के दबाव में वह भी बेअसर नजर आई।
शुक्रवार सुबह जिलेभर में कोहरा इस कदर हावी रहा कि 10 मीटर की दूरी तक भी कुछ साफ दिखाई नहीं दे रहा था। दिल्लीदृदेहरादून हाईवे समेत सभी प्रमुख मार्गों पर वाहन रेंगते हुए चलने को विवश रहे। कम दृश्यता के चलते वाहन चालकों को हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर सावधानी से गुजरना पड़ा। कई स्थानों पर ट्रैफिक धीमा होने से जाम जैसे हालात बने रहे। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही भारी बर्फबारी और शीतलहर का असर मैदानी इलाकों पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण अगले दो दिन तक मौसम में सुधार की संभावना कम है। हल्की बारिश की आशंका जरूर जताई गई है, लेकिन ठंड से राहत मिलना फिलहाल मुश्किल माना जा रहा है।
परिषदीय विद्यालयों में 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित था, जबकि 15 जनवरी मकर संक्रांति का अवकाश होने से स्कूल 16 जनवरी को खुले। भीषण ठंड और घने कोहरे के कारण स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति बेहद कम रही। जिला प्रशासन ने शीतलहर को देखते हुए स्कूलों का समय बदलकर सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद गुरुवार और शुक्रवार दोनों दिन कोहरा पूरे दिन छाया रहा। बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। सुबह जैसा मौसम था, दोपहर बाद छुट्टी के समय भी हालात वही रहेकृघना कोहरा, तेज ठंड और हड्डियों तक चुभने वाली शीतलहर। अभिभावक भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर खासे चिंतित दिखाई दिए। कम दृश्यता में सड़क हादसों की आशंका के चलते कई अभिभावक स्वयं बच्चों को छोड़ने और लेने पहुंचे।
कठोर ठंड के बावजूद शिक्षक और शिक्षिकाएं समय से विद्यालय पहुंचे। 24 जनवरी से प्रारंभ होने जा रही परिषदीय सत्र परीक्षाओं की तैयारियों में शिक्षण स्टाफ जुट गया है। विद्यालयों में हीटर या गर्माहट के पर्याप्त इंतजाम न होने से शिक्षकों और बच्चों दोनों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार कई दिनों से सूर्यदेव के दर्शन न होने और शीतलहर के प्रकोप के कारण जिलेभर में जनजीवन प्रभावित है। आमजन सुबह से शाम तक अलाव की तलाश में नजर आए। ठंड से राहत की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को मौसम विभाग ने अभी इंतजार की सलाह दी है। अगले कुछ दिनों तक हालात ऐसे ही बने रहने के संकेत हैं। मुजफ्फरनगर में ठंड का कहर जारी है और कोहरे की चादर में लिपटा जिला मानो ठिठुरती सांसों के साथ मौसम के सुधरने का इंतजार कर रहा है।

इसे भी पढ़ें:  एसआईआर नहीं करायाः 11 दिसंबर के बाद भी आप जुड़वा सकते हैं अपनी वोट

Also Read This

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को

Read More »

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेश

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव के दूसरे दिन खतौली में आयोजित सभा में समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए और उसे समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित रखना चाहिए। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्य और संगीत से विहीन मनुष्य पशु के समान होता है। जिनके पास विद्या, तप, ज्ञान, गुण और धर्म नहीं है, वे इस पृथ्वी पर भार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि जहां ब्रह्म शक्ति और शारीरिक शक्ति दोनों

Read More »

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर गन्ने की होली

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन असली के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। गांव भदरोला, मंडावली रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना मूल्य उनके उत्पादन खर्च के अनुरूप नहीं है। इसे भी पढ़ें:  आरडीएफ पर तकरारः राकेश टिकैत ने फैक्ट्रियों में कूड़ा जलाने पर जताया कड़ा विरोधउनका कहना

Read More »

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला ने जनपद में सनसनी फैला दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभ्युदय त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके पिता ने इसे हत्या करार देते हुए दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ब्योम बिंदल के अनुसार, दो दिन पूर्व अभ्युदय त्यागी का शरीर चकरहेटी गांव स्थित एक दूध की फैक्ट्री के पास संदिग्ध और बेहोशी की हालत में मिला था। इसे भी पढ़ें:  ओटीएस द्वितीय चरण की अवधि बढ़ी, विद्युत उपभोक्ताओं को राहतग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के

Read More »