आत्मदाह प्रकरण-उज्जवल को न्याय की मांग पर छात्रों ने घेरा पुलिस कार्यालय, जताया आक्रोश

सिविल लाइन थाना प्रभारी से हुई तीखी नोकझोंक, एसपी सिटी ने गिरफ्तारी के लिए मांगा समय, 16 नवंबर को होगी शोक सभा

मुजफ्फरनगर। डीएवी पीजी कॉलेज, बुढ़ाना के छात्र उज्जवल राणा की आत्मदाह की सनसनीखेज घटना को लेकर गुरूवार को मुजफ्फरनगर में छात्रों और भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के नेताओं ने पुलिस कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि आत्मदाह प्रकरण में मुख्य आरोपी कॉलेज प्राचार्य प्रदीप कुमार समेत अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो सकी है, जिससे छात्र समाज में आक्रोश व्याप्त है। इस दौरान पुलिस के साथ तीखी नोंकझौंक भी हुई। हंगामे और प्रदर्शन के बाद पहुंचे एसपी सिटी ने भरोसा दिया कि पुलिस अपना काम कर रही है और जल्द ही फरार आरोपियों को दबोच लिया जायेगा। इसी बीच छात्र उज्जवल की 16 नवंबर को डीएवी कॉलेज पर ही शोक सभा का ऐलान हो जाने से पुलिस प्रशासन एक बार फिर से अलर्ट हो गया है।

गौरतलब है कि डीएवी पीजी कॉलेज, बुढ़ाना के बीए छात्र उज्जवल राणा ने 8 नवंबर को फीस विवाद और कॉलेज प्रशासन के कथित उत्पीड़न से आहत होकर कॉलेज परिसर में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली थी। गंभीर हालत में उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 9 नवंबर को उसकी मौत हो गई। घटना के बाद छात्र संगठनों और किसान यूनियन ने कॉलेज प्रशासन पर कार्रवाई की मांग को लेकर लगातार आंदोलन तेज कर दिया है। इस मामले में छात्र उज्जवल की बहन सलोनी राणा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी कॉलेज पीटीआई संजीव कुमार निवासी मेरठ को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, जबकि अन्य आरोपी कॉलेज प्राचार्य प्रदीप कुमार, प्रबंधक अरविंद कुमार गर्ग आदि अभी फरार बताये जा रहे हैं, पुलिस ने तीन दिन का समय लिया था, लेकिन गिरफ्तारी की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ने से रोष बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में घमासानः किसान यूनियन के खिलाफ सड़क पर उतरे आरडीएफ सप्लायर

मामले में गुरूवार को डीएवी पीजी कॉलेज बुढ़ाना के साथ ही जनपद के अन्य कॉलेजों के छात्र एकत्र होकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे और यहां पर भाकियू अराजनैतिक के प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक के नेतृत्व में धरने पर बैठ गये। छात्राओं ने पुलिस प्रशासन पर आत्मदाह जैसे संवेदनशील मामले में भी आरोपियों को बचाने और कार्यवाही नहीं करने के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और नारेबाजी भी की। प्रदर्शन के दौरान सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष कुमार फोर्स के साथ पहुंचे और उन्होंने प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने का प्रयास किया तो भाकियू नेताओं के साथ उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई। धर्मेन्द्र मलिक ने कहा कि पुलिस ने जो समय मांगा था, वो पूरा हो चुका है, लेकिन गिरफ्तारी का इंतजार है। प्रशासन ने जो सशक्त वादा किया था, लोगों को वो पूरा होता नजर नहीं आ रहा है, इससे पीड़ित परिवार और समाज में रोष बना हुआ है। अभी तक न तो मुआवजा दिये जाने को लेकर कदम बढ़ाया गया है और न ही कानूनी कार्रवाई सख्त हुई है। पुलिस प्रशासन के अफसर ढुलमुल रवैया अपनाये हुए हैं। छात्र उज्जवल तीन दिन से अपनी पीड़ा बयां कर रहा था। ऐसे में पुलिसकर्मियों ने भी कॉलेज आकर सार्वजनिक रूप से उसका अपमान किया और धमकियां दी। ऐसे सभी आरोपियों को बचाने का काम प्रशासन कर रहा है, जो होने नहीं दिया जायेगा। इसी बीच एसपी सिटी सत्यनारायपण प्रजापत ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता करते हुए आश्वासन दिया कि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल इस मामले में मात्र एक आरोपी की गिरफ्तारी हो सकी है।
धर्मेन्द्र मलिक ने बताया कि 16 नवंबर को डीएवी कॉलेज, बुढ़ाना के बाहर उज्जवल राणा की स्मृति में शोक सभा आयोजित की जाएगी, जिसमें भारी संख्या में छात्र, अभिभावक और किसान संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे। इसी दिन आगामी रणनीति बनाकर आंदोलन का ऐलान किया जायेगा। पुलिस प्रशासन ने शोक सभा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश जारी किए हैं। क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। प्रदर्शन के दौरान भाकियू अराजनैतिक के प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक, जिलाध्यक्ष सुधीर पंवार, बिजेन्द्र बाििलयान, कपिल बालियान, छात्र नेता वीशू मलिक, शहजाद राव के साथ ही कई कॉलेजों के छात्र मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली-देहरादून हाईवे पर नायरा पेट्रोल पम्प का शुभारंभ, महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने किया उदघाटन

Also Read This

सीमेंट मिक्सर से वाहन की टक्कर से नौ लोगों की मौत, तीन घायल

ठाणे- महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक पुल पर सीमेंट मिक्सर से एक वाहन के टकराने से यह हादसा हुआ। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महाराष्ट्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि राज्य के ठाणे जिले में एक पुल पर सीमेंट मिक्सर से एक वाहन टकराने से नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस ने तत्काल नजदीकी

Read More »

सेक्टर-58 की कंपनी में घुसे प्रदर्शनकारी, जमकर की तोड़फोड़, फेज 2 में गाड़ियों में आगजनी

नोएडा- वेतन वृद्धि की मांग को लेकर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को कई कंपनियों के कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। फेज 2 में कर्मचारियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और पथराव किया। फरीदाबाद, पलवल में भी कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं। सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने नोएडा के सेक्टर 58 की कंपनी में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, ‘नोएडा में आंदोलन करने वाले सभी लोगों से मैं अपील करूंगा कि वे प्रदेश में ऐसा कोई कदम ना उठाएं जिससे कानून व्यवस्था में कोई बाधा पैदा होती है। प्रदेश ने

Read More »

शाह आलम की लंबी हाउस अरेस्टिंग, प्रशासन को सौंपा 10 सूत्रीय मांग पत्र

मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की घोषणा के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, कार्यकर्ताओं में रोष, घर पर रहा पुलिस का पहरा मुजफ्फरनगर। किसान-मजदूर संगठनों की गतिविधियों के बीच प्रशासनिक सख्ती देखने को मिली, जब एक प्रमुख किसान नेता को उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद संगठन ने अपनी मांगों को लेकर नया कदम उठाते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम को अंबा विहार स्थित उनके आवास पर खालापार थाना पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट कर लिया गया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की घोषणा की गई

Read More »

भाजपा सरकार में युवा बेरोजगार और भविष्य अंधकारः विनीत कुशवाहा

सपा छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा का महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक के आवास पर हुआ स्वागत मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा के जनपद आगमन पर सपा छात्र सभा महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आज का युवा रोजगार के अभाव में दिशाहीन होता जा रहा है, और सरकार उसे असली मुद्दों से भटकाकर रील बनाने व दिखाने में उलझाए हुए हैं,युवाओं को रियल

Read More »

पतंगबाजी के विवाद में हिंसक संर्घष, दो युवक गंभीर रूप से घायल

सूजडू में छत पर कहासुनी के बाद घर में बंद कर की गई बेरहमी से पिटाई, चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज मुजफ्फरनगर। छत पर पतंग उड़ाने को लेकर हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में दो युवकों को कथित तौर पर घर में बंद कर पीटा गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ये दोनों युवक अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे और रिश्तेदार के साथ छत पर पतंग उड़ा रहे थे। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर हमलावर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि दोनों युवकों को गंभीर रूप से चोटिल किया गया

Read More »

वेतन बढ़ाने की मांग, सड़कों पर आग और पथराव — नोएडा में भड़का गुस्सा

वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सोमवार को कई कंपनियों के कर्मचारी सड़क पर उतर आए और देखते ही देखते विरोध ने ऐसा रूप ले लिया कि शहर के कई हिस्सों में यातायात ठप पड़ गया। पिछले तीन से चार दिनों से चल रहा यह आंदोलन सोमवार को सबसे ज्यादा उग्र दिखा। नोएडा फेज-2 में प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर दीं, कुछ वाहनों में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव किया। पुलिस के मुताबिक हालात काबू में लाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मुख्य मांगें साफ हैं — मासिक वेतन 13 हजार रुपये से बढ़ाकर

Read More »