शाह आलम की लंबी हाउस अरेस्टिंग, प्रशासन को सौंपा 10 सूत्रीय मांग पत्र

मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की घोषणा के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, कार्यकर्ताओं में रोष, घर पर रहा पुलिस का पहरा

मुजफ्फरनगर। किसान-मजदूर संगठनों की गतिविधियों के बीच प्रशासनिक सख्ती देखने को मिली, जब एक प्रमुख किसान नेता को उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद संगठन ने अपनी मांगों को लेकर नया कदम उठाते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम को अंबा विहार स्थित उनके आवास पर खालापार थाना पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट कर लिया गया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की घोषणा की गई थी।

इसे भी पढ़ें:  सुबह सवेरे सड़कों पर उतरीं पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

हाउस अरेस्टिंग लंबे समय तक जारी रहने के कारण संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का चौधरी शाह आलम के आवास पर लगातार जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान विभिन्न जिलों से जुड़े पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। चौधरी शाह आलम ने बताया कि संगठन के कई जिला अध्यक्षों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं को भी अलग-अलग स्थानों पर हाउस अरेस्ट किया गया।

लंबी चली इस कार्रवाई के बाद संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सहमति से तथा स्थानीय प्रशासन के आश्वासन पर 10 सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री के नाम खालापार थाना प्रशासन को सौंप दिया गया। संगठन की प्रमुख मांगों में किसानों पर दर्ज कथित फर्जी मुकदमों को समाप्त करने, निजी स्कूलों द्वारा अवैध वसूली पर रोक लगाने और बिजली के स्मार्ट मीटरों को तत्काल प्रभाव से बंद करने की मांग शामिल है। इसके अलावा फर्जी निजी अस्पतालों और पैथोलॉजी लैब की जांच, मध्यम वर्गीय परिवारों के राशन कार्ड बहाल करने, किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने और बिजली बिल में राहत देने की मांग भी उठाई गई।

इसे भी पढ़ें:  पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया एक लाख रुपये का इनामी

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गंगा-यमुना के बीच एम्स अस्पताल की स्थापना, मुजफ्फरनगर में फैक्ट्रियों द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण पर रोक तथा प्रदेश में नशाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी ज्ञापन में शामिल की गई है। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर संगठन के दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  एम.जी. पब्लिक स्कूल में आस्था और उल्लास से हुआ बसंत का स्वागत

Also Read This

सीमेंट मिक्सर से वाहन की टक्कर से नौ लोगों की मौत, तीन घायल

ठाणे- महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक पुल पर सीमेंट मिक्सर से एक वाहन के टकराने से यह हादसा हुआ। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महाराष्ट्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि राज्य के ठाणे जिले में एक पुल पर सीमेंट मिक्सर से एक वाहन टकराने से नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस ने तत्काल नजदीकी

Read More »

सेक्टर-58 की कंपनी में घुसे प्रदर्शनकारी, जमकर की तोड़फोड़, फेज 2 में गाड़ियों में आगजनी

नोएडा- वेतन वृद्धि की मांग को लेकर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को कई कंपनियों के कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। फेज 2 में कर्मचारियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और पथराव किया। फरीदाबाद, पलवल में भी कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं। सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने नोएडा के सेक्टर 58 की कंपनी में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, ‘नोएडा में आंदोलन करने वाले सभी लोगों से मैं अपील करूंगा कि वे प्रदेश में ऐसा कोई कदम ना उठाएं जिससे कानून व्यवस्था में कोई बाधा पैदा होती है। प्रदेश ने

Read More »

भाजपा सरकार में युवा बेरोजगार और भविष्य अंधकारः विनीत कुशवाहा

सपा छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा का महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक के आवास पर हुआ स्वागत मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा के जनपद आगमन पर सपा छात्र सभा महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आज का युवा रोजगार के अभाव में दिशाहीन होता जा रहा है, और सरकार उसे असली मुद्दों से भटकाकर रील बनाने व दिखाने में उलझाए हुए हैं,युवाओं को रियल

Read More »

पतंगबाजी के विवाद में हिंसक संर्घष, दो युवक गंभीर रूप से घायल

सूजडू में छत पर कहासुनी के बाद घर में बंद कर की गई बेरहमी से पिटाई, चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज मुजफ्फरनगर। छत पर पतंग उड़ाने को लेकर हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में दो युवकों को कथित तौर पर घर में बंद कर पीटा गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ये दोनों युवक अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे और रिश्तेदार के साथ छत पर पतंग उड़ा रहे थे। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर हमलावर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि दोनों युवकों को गंभीर रूप से चोटिल किया गया

Read More »

वेतन बढ़ाने की मांग, सड़कों पर आग और पथराव — नोएडा में भड़का गुस्सा

वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सोमवार को कई कंपनियों के कर्मचारी सड़क पर उतर आए और देखते ही देखते विरोध ने ऐसा रूप ले लिया कि शहर के कई हिस्सों में यातायात ठप पड़ गया। पिछले तीन से चार दिनों से चल रहा यह आंदोलन सोमवार को सबसे ज्यादा उग्र दिखा। नोएडा फेज-2 में प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर दीं, कुछ वाहनों में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव किया। पुलिस के मुताबिक हालात काबू में लाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मुख्य मांगें साफ हैं — मासिक वेतन 13 हजार रुपये से बढ़ाकर

Read More »

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  ममता अग्रवाल की नवशक्ति यात्रा बनी महिला सशक्तिकरण की मिसालजनसंपर्क अभियान

Read More »