अवैध पीर के खिलाफ शिवसेना का हल्ला बोलः शहर कोतवाली का घेराव

रुड़की रोड स्थित पीर को लेकर कार्रवाई की मांग, सीओ सिटी ने शिवसेना की मांगों पर जल्द कदम उठाने का दिया आश्वासन

मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड स्थित पीर को अवैध पीर बताते हुए इस मामले में मंगलवार को पुलिस प्रशासन ने शिवसेना कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद कार्रवाई की शुरुआत करने का भरोसा दिया है। शिवसेना द्वारा पीर खुद ही हटाने की घोषणा के बाद प्रशासन हरकत में आया और मौके पर जाकर अतिक्रमण की जांच परख करते हुए कार्रवाई करने की बात कही है। साथ ही प्रशासन ने शिवसेना की अन्य मांगों पर भी शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
शिवसेना प्रदेश महासचिव डॉ. योगेंद्र शर्मा और जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी के नेतृत्व में सैकड़ों शिव सैनिक मंगलवार को पीर जेहाद का आरोप लगाते हुए जुलूस के रूप में कार्यकर्ताओं के साथ शहर कोतवाली पहुंचे, जहाँ एएसपी सीओ सिटी सिद्धार्थ मिश्रा और शहर कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह वर्मा से वार्ता की गई। शिवसेना पदाधिकारियों ने बताया कि सरकारी भूमि पर बना यह पीर करीब 20-30 वर्ष पूर्व छोटे से आकार का कच्चा ढांचा था, जो अब बढ़कर एक बड़े हिस्से में पक्के सीमेंटेड निर्माण में परिवर्तित कर दिया गया है। जिला अध्यक्ष लोकेश सैनी ने आरोप लगाया कि अवैध निर्माण करने वालों ने सड़क किनारे लगे सरकारी पेड़ों को भी पीर की चारदीवारी में शामिल कर लिया है। यहां दो पार्टीशन बनाकर कुछ असामाजिक तत्वों ने नमाज पढ़ना भी शुरू कर दिया है। आशंका है कि यह अवैध पीर धीरे-धीरे मस्जिद का रूप न ले ले।
युवा जिला अध्यक्ष शैंकी शर्मा और नगर अध्यक्ष जितेंद्र गोस्वामी ने मांग उठाई कि अवैध निर्माण को तुरंत ध्वस्त किया जाए, वर्षों से की जा रही बिजली चोरी का पूरा बिल और पेनल्टी वसूली जाए तथा इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। एएसपी सिद्धार्थ मिश्रा ने आश्वस्त किया कि नेशनल हाईवे-58 के नियमों के अंतर्गत अवैध अतिक्रमण को पूर्ण रूप से हटाया जाएगा। कार्यक्रम में मंडल महासचिव राजेश कश्यप, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सैनी, नगर अध्यक्ष जितेंद्र गोस्वामी, युवा नगर अध्यक्ष आशीष शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी बसंत कश्यप, जिला उपाध्यक्ष गोपी वर्मा, प्रदीप कोरी, दीपक वर्मा, भोला बलियान, विशाल सिंगला, सूरज मिश्रा, सोनू कुमार सहित कई शिव सैनिक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  जुगनू शर्मा प्रदेश महामंत्री मनोनीत, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »