टशनबाजी में चरथावल रोड पर चली गोलियां, युवक गंभीर, मेरठ रैफर

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चरथावल रोड स्थित गांव सलेमपुर के पास अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज गूंज उठी। गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सूत्रों के अनुसार, सलेमपुर गांव के निकट शुक्रवार शाम कुछ युवकों के बीच कहासुनी के बाद फायरिंग हो गई। गोलियों की आवाज सुनते ही आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना में गांव सलेमपुर निवासी दीपांशु उर्फ संदीप (32 वर्ष) पुत्र हरेन्द्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर नगर कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह वर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल दीपांशु को तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों का कहना है कि दोनों पक्षों में प्रधानी चुनाव को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों ही पक्ष एक ही जाति से संबंध रखते हैं और कुछ समय से आपसी तनाव बना हुआ था। इसी विवाद ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया। हालांकि, पुलिस ने चुनावी रंजिश की बात से फिलहाल इंकार किया है। नगर कोतवाली प्रभारी बबलू सिंह वर्मा ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। गोली चलने के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान की जा चुकी है और उनकी तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इलाके में गश्त बढ़ाने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं और आरोपियों की तलाश में कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। वहीं, घायल युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने आरोप लगाया कि पहले भी आरोपियों द्वारा धमकी दी जा चुकी थी, लेकिन पुलिस ने तब कोई कार्रवाई नहीं की। इस गोलीकांड ने एक बार फिर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुटी है।

इसे भी पढ़ें:  इस बार सिसौली में नहीं होगी भाकियू की मासिक पंचायत

Also Read This

यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण में 2.80 करोड़ मतदाताओं को राहत

उत्तर प्रदेश में चल रहे यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत नोटिस पाने वाले 2.80 करोड़ मतदाताओं को बड़ी राहत मिली है। सुनवाई के दौरान वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद इन मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बरकरार रखने की अनुमति दे दी गई है। चुनाव विभाग के अनुसार राज्य में कुल 3.26 करोड़ मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने हैं, जिनमें से अब तक 3.08 करोड़ लोगों को नोटिस भेजे जा चुके हैं।  यूपी मतदाता सूची पुनरीक्षण के तहत अब तक करीब 86 प्रतिशत यानी 2.80 करोड़ मतदाताओं की सुनवाई पूरी हो चुकी है। जांच के दौरान उनके दस्तावेज सही पाए जाने पर उनके नाम मतदाता सूची में

Read More »

काली नदी श्मशान घाट बच्चा मिला शव, 6 साल का मासूम था लापता

मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र में काली नदी श्मशान घाट बच्चा मिला शव की घटना से इलाके में शोक और सनसनी फैल गई। काली नदी श्मशान घाट मंदिर के पास रहने वाला 6 वर्षीय मासूम, जो 6 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे से लापता था, उसका शव शनिवार सुबह पास के एक खुदे हुए नाले में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसे भी पढ़ें:  टीएओ का पांच महीनों से नहीं मिला वेतन, ईओ से शिकायत परिजनों और स्थानीय लोगों ने बच्चे के लापता होने के बाद देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका

Read More »