Silver Price Crash: रिकॉर्ड हाई के बाद चांदी में तेज गिरावट, निवेशक हैरान

नई दिल्ली: चांदी में निवेश करने वालों के लिए शुक्रवार की सुबह किसी झटके से कम नहीं रही। हाल ही में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सिल्वर मार्केट में अचानक तेज गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी की कीमतें एक ही कारोबारी सत्र में करीब 5 फीसदी तक लुढ़क गईं, जिससे बाजार में हलचल मच गई।

बीते दो दिनों में चांदी ने पहले निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न से उत्साहित किया और अब अचानक आई गिरावट ने सबको चौंका दिया है। गुरुवार को जहां चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर तक पहुंची थी, वहीं कुछ ही समय में भाव करीब 20 हजार रुपये नीचे फिसल गए।

इसे भी पढ़ें:  CM भगवंत मान अस्पताल में भर्ती, फोर्टिस को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप!

30 जनवरी 2026 की सुबह MCX पर जैसे ही कारोबार शुरू हुआ, चांदी दबाव में नजर आई। सुबह करीब 9:07 बजे मार्च एक्सपायरी वाली चांदी 3,79,942 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी। इसमें लगभग 19,951 रुपये यानी करीब 4.99 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले के कारोबारी सत्र में चांदी 3,99,893 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

29 जनवरी को चांदी ने पहली बार MCX पर 4 लाख रुपये प्रति किलो का आंकड़ा पार किया था। उस दौरान बाजार में तेजी का माहौल था और चांदी, सोने से भी बेहतर प्रदर्शन कर रही थी। लेकिन रिकॉर्ड स्तर के बाद मुनाफावसूली शुरू होते ही तस्वीर बदल गई। कुछ ही घंटों में चांदी के दाम करीब 65 हजार रुपये तक टूट गए और शुक्रवार को गिरावट और गहरी हो गई।

इसे भी पढ़ें:  संगठन छोड़ने वालों को राकेश टिकैत ने बताया चमगादड़

चांदी की कमजोरी सिर्फ घरेलू बाजार तक सीमित नहीं रही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सिल्वर पर दबाव दिखा। वैश्विक स्तर पर चांदी करीब 3.5 फीसदी गिरकर 110.41 डॉलर प्रति औंस के आसपास आ गई। इससे पहले वहां भी तेज उछाल देखा गया था, लेकिन अचानक बिकवाली ने रुख पलट दिया।

इसे भी पढ़ें:  बाबरी नाम पर मस्जिद विवाद में सुप्रीम कोर्ट सख्त

विशेषज्ञों के मुताबिक, चांदी में आई इस तेज गिरावट की सबसे बड़ी वजह मुनाफावसूली है। बीते कुछ हफ्तों में कीमतें बहुत तेजी से ऊपर गई थीं, जिससे ऊंचे स्तरों पर निवेशकों ने प्रॉफिट बुक करना शुरू कर दिया। इसके अलावा, जिस स्तर पर कीमतें पहुंचीं वहां मजबूत भौतिक मांग नजर नहीं आई। जैसे ही खरीद का दबाव कमजोर पड़ा, बिकवाली बढ़ी और दाम फिसलते चले गए।

अब निवेशकों की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या चांदी में यह गिरावट आगे भी जारी रहेगी या फिर निचले स्तरों से दोबारा तेजी लौटेगी।

Also Read This

मुजफ्फरनगर की 10 निकायों में 34 सभासद नामित, भाजपा का दबदबा और मजबूत

मुजफ्फरनगर व खतौली में 5-5, आठ नगर पंचायतों में 3-3 सभासदों का मनोनयन, चेयमरैन मीनाक्षी स्वरूप के पालिका बोर्ड में भाजपा की स्थिति हुई और सुदृढ़ मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के नगरीय निकायों में राज्यपाल द्वारा सभासदों के नामांकन के बाद राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एक लंबे इंतजार के बाद निकायों में सत्ता पक्ष के कोटे से राज्यपाल द्वारा सभासदों के नामांकन को मंजूरी प्रदान कर दी गई। जनपद मुजफ्फरनगर की दो नगरपालिकाओं सहित कुल 10 निकायों में 34 सभासदों की नियुक्ति से जहां इन निकायों में बोर्ड का आकार बढ़ा है, वहीं इन सदनों के संख्याबल में भाजपा का प्रभाव भी और मजबूत हुआ है।

Read More »

26 मार्च को प्रशिक्षु आरक्षियों की अंतिम परीक्षा, तैयारियों का निरीक्षण

एसएसपी ने लिया व्यवस्था का जायजा, पुलिस लाइन में सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था और पारदर्शिता पर जोर मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में प्रशिक्षु आरक्षियों की अंतिम परीक्षा को निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 26 मार्च से प्रस्तावित प्रशिक्षु आरक्षियों की बाह्य विषयों की अंतिम परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इसी क्रम में 16 मार्च 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन में परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था,

Read More »