बाबरी नाम पर मस्जिद विवाद में सुप्रीम कोर्ट सख्त

सुप्रीम कोर्ट द्वारा हिमाचल प्रदेश में पर्यावरणीय संकट पर जताई गई चिंता, जजों की टिप्पणी और बाढ़-भूस्खलन से प्रभावित पहाड़ी इलाका।

बाबरी नाम पर मस्जिद को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दायर जनहित याचिका को शुक्रवार को शीर्ष न्यायालय ने खारिज कर दिया। याचिका में मांग की गई थी कि मस्जिद के नाम में ‘बाबरी’ शब्द के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जाए। अदालत ने इस पर सुनवाई से इनकार कर दिया।यह याचिका ऐसे समय में दाखिल की गई, जब पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बाबरी नाम से मस्जिद का निर्माण कार्य चल रहा है।

अदालत ने सुनवाई से किया इनकार

जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने मामले पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया।सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कहा कि बाबर एक ‘आक्रमणकारी’ था, इसलिए उसके नाम पर किसी भी मस्जिद का निर्माण या नामकरण नहीं होना चाहिए। अदालत में यह भी दलील दी गई कि बाबर ने हिंदुओं को ‘गुलाम’ कहकर संबोधित किया था और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

इसे भी पढ़ें:  राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में PM मोदी को गाली देने पर भिड़े कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ता

मुर्शिदाबाद में निर्माण को लेकर विवाद बाबरी नाम पर मस्जिद को लेकर मुर्शिदाबाद में राजनीतिक विवाद भी तेज हो गया है। तृणमूल कांग्रेस के निलंबित विधायक हुमायूं कबीर ने यहां बाबरी मस्जिद बनवाने का ऐलान किया है। 11 फरवरी को कबीर ने घोषणा की थी कि बेलडांगा के रेजिनगर में बनने वाली इस मस्जिद का निर्माण दो साल के भीतर पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया था कि इसकी अनुमानित लागत लगभग 50 से 55 करोड़ रुपये होगी। 11 एकड़ में बनेगी मस्जिद जानकारी के अनुसार, मस्जिद 11 एकड़ जमीन पर बनाई जा रही है। इसमें करीब 12,000 लोगों के नमाज अदा करने की क्षमता होगी। कबीर ने कहा कि कई पक्षों के विरोध के बावजूद निर्माण कार्य तय कार्यक्रम के अनुसार जारी है।

इसे भी पढ़ें:  समुद्र में नाव डूबी, 250 लापता...नौका में लगभग 280 लोग सवार थे

उन्होंने पिछले साल छह दिसंबर को अयोध्या की बाबरी मस्जिद की तर्ज पर मस्जिद की नींव रखी थी।1992 और 2019 के फैसले का संदर्भ अयोध्या में विवादित बाबरी ढांचे को छह दिसंबर 1992 को कार सेवकों ने ढहा दिया था। उच्चतम न्यायालय ने नौ नवंबर 2019 को अपने फैसले में विवादित स्थल पर राम मंदिर निर्माण और मुसलमानों को अयोध्या में किसी प्रमुख स्थान पर पांच एकड़ जमीन मस्जिद निर्माण के लिए देने का आदेश दिया था। फिलहाल, बाबरी नाम पर मस्जिद को लेकर कानूनी और राजनीतिक बहस जारी है, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में दायर याचिका को सुनवाई योग्य नहीं माना है।

इसे भी पढ़ें:  चमोली के कई इलाकों में भूकंप के झटकों से दहशत

Also Read This

लेखपाल परीक्षा में नहीं हुई कोई नकल, पुलिस जांच में परीक्षा केंद्र को क्लीन चिट

मुजफ्फरनगर। लेखपाल परीक्षा के दौरान नई मंडी थाना क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र से जुड़ा वीडियो इंटरनेट पर वायरल होने के बाद पुलिस ने पूरे मामले में अपना पक्ष स्पष्ट किया है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा था कि परीक्षा केंद्र के एक कक्ष में किसी सिपाही द्वारा मोबाइल फोन के माध्यम से नकल कराई गई। मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर तत्काल जांच की गई। पुलिस के अनुसार यह वीडियो दीपचंद ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज से संबंधित बताया गया था। वायरल सामग्री में कक्ष संख्या 23 को लेकर नकल कराने जैसा आरोप लगाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम परीक्षा केंद्र

Read More »
SDM Nikita Sharma and SDM Lakshmi Lamba Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर की SDM निकिता शर्मा और लक्ष्मी लांबा का प्रमोशन, मिला ADM स्तर का वेतनमान

बैचमेट पीसीएस अफसर निकिता शर्मा और लक्ष्मी लांबा को एडीएम स्तरीय नया वेतनमान जारी लक्ष्मी जानसठ और निकिता खतौली तहसील में तैनात, मंत्री अनिल से विवाद में सुर्खियों में रहीं निकिता मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में प्रशासनिक सेवा से जुड़ी दो महिला अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। जिले में तैनात एसडीएम निकिता शर्मा और लक्ष्मी लांबा को शासन ने प्रमोशन लाभ देते हुए एडीएम स्तर का वेतनमान प्रदान किया है। दोनों अधिकारियों की कार्यशैली और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है। शासन द्वारा प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से कई पीसीएस अधिकारियों को उच्च वेतनमान और प्रमोशन लाभ दिए गए हैं। इसी

Read More »

मुठभेड़ में 15 हजार का इनामी बदमाश घायल, गिरफ्तार

चैकिंग के दौरान मीरापुर पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था बदमाश जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली, तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद में वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मीरापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सम्भलहेड़ा नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में 15 हजार रुपये का इनामी अपराधी वाहिद घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, बाइक, मोबाइल, पैन कार्ड और नकदी बरामद की है। घायल बदमाश को उपचार के लिए जानसठ सीएचसी भेजा गया है। इसे भी पढ़ें:  पेट्रोल डीजल एक्साइज ड्यूटी कटौती, आम

Read More »

मुजफ्फरनगर के टाउनहाल परिसर में बनेगा भगवान परशुराम का भव्य स्मारक

मीनाक्षी स्वरूप के प्रस्ताव को उत्तर प्रदेश शासन ने दी मंजूरी, 50 लाख की लागत से स्थापित होगी प्रतिमा   सभासद राजीव शर्मा लाए थे बोर्ड में प्रस्ताव, मंत्री कपिल देव अग्रवाल की मजबूत पैरवी से मिली जल्द स्वीकृति मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को नई पहचान देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। टाउनहाल परिसर में भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा और स्मारक के निर्माण को उत्तर प्रदेश शासन ने मंजूरी दे दी है। लंबे समय से प्रस्तावित यह योजना अब धरातल पर उतरने जा रही है, जिससे शहर में सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक एकता को नया आयाम मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका

Read More »

Ebola Virus In India: इबोला को लेकर भारत सतर्क, कांगो-युगांडा से आने वाले यात्रियों पर निगरानी बढ़ी

नई दिल्ली। अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस के बढ़ते खतरे के बाद भारत ने भी एहतियाती मोर्चे पर सख्ती शुरू कर दी है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय यानी DGHS की ओर से यात्रियों के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी की गई है। खास तौर पर उन यात्रियों को सतर्क रहने को कहा गया है, जो डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान से भारत आ रहे हैं या इन देशों के रास्ते यात्रा कर रहे हैं। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी ऐसे यात्रियों के लिए स्वास्थ्य निगरानी और रिपोर्टिंग व्यवस्था को मजबूत किया गया है। WHO ने क्या कहा? WHO ने 17 मई 2026 को डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ

Read More »

42 डिग्री तापमान में प्रधान राजकुमार भगत की अग्नि तपस्या बनी आस्था का केंद्र

खतौली क्षेत्र के पिपलहेड़ा गांव में चार घंटे तक पांच धूनियों के बीच करते हैं तप भीषण गर्मी और 42 डिग्री तापमान के बीच जहां आमजन घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं, वहीं पिपलहेड़ा गांव के प्रधान तपस्वी राजकुमार भगत अपनी कठिन अग्नि तपस्या को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में आरडीएफ पर तकरारः राकेश टिकैत ने धमकाया तो पंकज बोले-बंद कर देंगे उद्योगबताया जाता है कि भगत जी प्रतिदिन खुले आसमान के नीचे पांच अग्नि धूनियों के मध्य बैठकर करीब चार घंटे तक भगवान का ध्यान एवं साधना करते हैं। चिलचिलाती धूप और तेज गर्म हवाओं के बावजूद उनकी

Read More »