एमपीएल-2 का खिताब सिल्वरटन टाइगर्स के नाम, अंबा वारियर्स उप विजेता

फाइनल मैच में अंबा वॉरियर्स को 9 विकेट से हराकर कब्जाई ट्राफी, कुलदीप बने मैन आॅफ द मैच, ऋतुराज शर्मा रहे मैन आॅफ द सीरीज

मुजफ्फरनगर। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 (एमपीएल-2) के रोमांचक फाइनल मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंबा वॉरियर्स को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित एमपीएल-2 का फाइनल मुकाबला चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। मैच में सिल्वरटन टाइगर्स ने हर विभाग में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंबा वॉरियर्स को 9 विकेट से पराजित कर चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। टॉस जीतकर सिल्वरटन टाइगर्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अंबा वॉरियर्स की टीम 18.1 ओवर में 98 रन बनाकर आॅलआउट हो गई। टीम की ओर से परवीन कुमार ने 21 रन और समीर चौधरी ने 17 रन बनाए। सिल्वरटन टाइगर्स के गेंदबाज कुलदीप कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

इसे भी पढ़ें:  अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा खतौली द्वारा श्रावणी पर्व व मेधावी छात्र सम्मान समारोह की तैयारी शुरू

99 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिल्वरटन टाइगर्स की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 13 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से योनीत राजपूत 30 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि ऋतुराज शर्मा ने 43 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम की जीत सुनिश्चित की। बेहतरीन गेंदबाजी के लिए कुलदीप कुमार को मैन आॅफ द मैच चुना गया। टूनार्मेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले शिवम चौधरी को बेस्ट बैट्समैन, कुलदीप कुमार को बेस्ट बॉलर और गेंद व बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन करने वाले ऋतुराज शर्मा को मैन आॅफ द सीरीज का खिताब दिया गया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-आईपीएस सिद्धार्थ का भाजपा नेताओं से टकराव, हुआ हंगामा

मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से विजेता टीम को 1.50 लाख रुपये और उपविजेता टीम को 1 लाख रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। मैन आॅफ द मैच और बेस्ट बॉलर को 5100 रुपये का पुरस्कार दिया गया, जबकि मैन आॅफ द सीरीज को किसान ब्रिक्स की ओर से 11 हजार रुपये और लीड लैंड टूरिज्म की ओर से दुबई की चार दिन की यात्रा का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन युवाओं में नई ऊर्जा और उत्साह पैदा करते हैं। युवाओं की प्रतिभा को देखकर विश्वास होता है कि भविष्य में इनमें से कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे। उन्होंने मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा किए गए भव्य आयोजन की सराहना भी की।

इसे भी पढ़ें:  धोखा, ठगी और फर्जीवाड़े की साजिश का काला खेल-numax city!

पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, उद्योगपति राकेश बिंदल, राजेश जैन, संजीव जैन, राजीव जैन, ऋषभ जैन, व्यापारी नेता संजय मित्तल, संजय शर्मा, अमित चौधरी, सुधीर शेरावत, संजय खेड़ा, अखिलेश गुप्ता, नवीन त्यागी, पुष्पेंद्र वर्मा, जिला क्रीडा अधिकारी भूपेंद्र यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। टूनार्मेंट के सफल आयोजन में मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भीम कंसल, भूपेंद्र यादव, सचिव मनोज पुंडीर, उपाध्यक्ष कुशल पाल, अरविंद भारद्वाज, इंद्र माथुर, डायरेक्टर संजय शर्मा, जॉइंट सेक्रेटरी ओम देव सिंह, रोहित चौधरी, विकास राठी, अरशद, रोहन त्यागी, कुमार गौरव, सिद्धार्थ और आकाश लूथरा सहित अन्य पदाधिकारियों का योगदान रहा।

Also Read This

देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज में उमड़े हजारों लोग, पुलिस मुस्तैद

देवबंद। धार्मिक नगरी में देवबंद अलविदा जुम्मा नमाज पूरे अकीदत और उत्साह के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुई। रमज़ान के अंतिम जुमे पर मस्जिदों में नमाज अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े, जिससे शहर में खासा उत्साह और धार्मिक माहौल देखने को मिला। भीड़ को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पहले से ही पूरी तरह मुस्तैद रहा और पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया। सीओ अभितेष सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा और पुलिस टीम ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसे भी पढ़ें:  धोखा, ठगी और फर्जीवाड़े की साजिश का काला खेल-numax city! बड़ी संख्या में पहुंचे नमाजियों के बीच पुलिस लगातार निगरानी करती रही।

Read More »

नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत

खतौली। उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल के बीच नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। सपा में शामिल होने के बाद पहली बार खतौली पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री का फूल-मालाओं और नारों के साथ अभिनंदन किया गया। प्रदेश सचिव श्यामलाल बच्ची सैनी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सत्यदेव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी में शामिल होने के बाद नसीमुद्दीन सिद्दीकी खतौली आगमन के दौरान कार्यकर्ताओं से गर्मजोशी से मिले। उन्होंने एक-एक कार्यकर्ता से संवाद करते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का

Read More »

धर्मेन्द्र मलिक ने उटाई आवाजः खतौनी की त्रुटियों से फार्मर रजिस्ट्री से वंचित किसान, समाधान की मांग

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, राजस्व चौपाल लगाकर एक माह में समस्या निपटाने का आग्रह मुजफ्फरनगर। खतौनी में नाम और अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री से वंचित हो रहे हैं। इस समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर किसानों की समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। खतौनी में नाम एवं अंश निर्धारण की त्रुटियों के कारण प्रदेश के अनेक जिलों में बड़ी संख्या में किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं करा पा रहे हैं। इस गंभीर समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन

Read More »

खतौली में एलपीजी की कालाबाजारी, सभासदों ने सीएम व डीएम से की शिकायत

रिफिल सिलेंडर 1500-1600 रुपये में बेचने का आरोप, बुकिंग के बावजूद उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही आपूर्ति मुजफ्फरनगर। खतौली कस्बे में दो गैस एजेंसियों पर एलपीजी सिलेंडर की कालाबाजारी के गंभीर आरोप लगे हैं। नगर पालिका परिषद के सभासदों ने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर जांच और कार्रवाई की मांग की है। खतौली कस्बे में एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर विवाद सामने आया है। नगर पालिका परिषद खतौली के सभासद सौरभ जैन, पुष्पा रानी, अमित कुमार, प्राची वर्मा और अहतेशाम ने कस्बे की दो गैस एजेंसियों—चौधरी इंडियन गैस सर्विस और प्रीत इंडियन गैस सर्विस—पर सिलेंडरों की कालाबाजारी करने का आरोप लगाया

Read More »