जोधपुर जेल में एकांत कारावास के बीच भी सकारात्मक हैं Sonam Wangchuk, जेल अनुभवों पर लिख रहे किताब

Sonam Wangchu नई दिल्ली | जोधपुर प्रसिद्ध क्लाइमेट एक्टिविस्ट और इनोवेटर सोनम वांगचुक (Sonam Wangchu) जोधपुर जेल में एकांत कारावास की कठिन परिस्थितियों के बावजूद मानसिक रूप से मजबूत और आशावादी बने हुए हैं। उनकी पत्नी गीतांजलि आंगमो ने बताया कि जेल में बिताए जा रहे समय का वांगचुक सकारात्मक उपयोग करते हुए अपने अनुभवों पर आधारित एक किताब लिख रहे हैं, जिसका प्रस्तावित शीर्षक ‘फॉरएवर पॉजिटिव’ रखा गया है।

एक इंटरव्यू में गीतांजलि आंगमो ने कहा कि तीन महीने से अधिक समय से जेल में रहने के बावजूद वांगचुक का मनोबल कमजोर नहीं पड़ा है। उन्होंने बताया कि कठिन हालातों के बीच भी वे आत्मचिंतन, पढ़ाई और लेखन में खुद को व्यस्त रख रहे हैं।
आंगमो के मुताबिक, “सकारात्मक सोच वाले लोग हर परिस्थिति को स्वीकार करना जानते हैं। हालांकि सोनम जिस माहौल में हैं, वह बेहद कठिन है, लेकिन वे उसे भी सीख और अनुभव में बदल रहे हैं।”

इसे भी पढ़ें:  खनपी में जवाबी कार्रवाई में चार उग्रवादी ढेर

आंगमो के मुताबिक, “सकारात्मक सोच वाले लोग हर परिस्थिति को स्वीकार करना जानते हैं। हालांकि सोनम जिस माहौल में हैं, वह बेहद कठिन है, लेकिन वे उसे भी सीख और अनुभव में बदल रहे हैं।”

सोनम वांगचुक (Sonam Wangchu) पिछले 110 दिनों से अधिक समय से जेल में हैं। उन्हें 26 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। यह गिरफ्तारी लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर किए गए 15 दिन के उपवास के बाद हुई थी। लेह में हुई हिंसा के बाद हालात बिगड़ने पर उन्हें हिरासत में लिया गया था, जिसमें चार लोगों की मौत की भी पुष्टि हुई थी।

इसे भी पढ़ें:  केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी दी | 50 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को लाभ

गीतांजलि आंगमो ने बताया कि जेल में रहते हुए वांगचुक को चींटियों के व्यवहार में भी रुचि पैदा हो गई है। वे चींटी समुदाय की एकजुटता और टीम भावना से प्रभावित हैं और इस विषय पर पढ़ने की इच्छा भी जताते हैं। उनके अनुसार, वांगचुक मानते हैं कि प्रकृति से बहुत कुछ सीखा जा सकता है।

आंगमो के अनुसार, वांगचुक एक बैरक में फर्श पर कंबल ओढ़कर सोते हैं, जहां न तो फर्नीचर है और न ही पर्याप्त जगह। उनके पास फोन, टीवी या घड़ी जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। यहां तक कि परिवार द्वारा दिए गए अखबारों में से लद्दाख या उनसे जुड़ी खबरों को काट दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि जब अखबार में कटी हुई खबरें दिखती हैं, तो वांगचुक समझ जाते हैं कि उस दिन या तो उनकी तस्वीर छपी होगी या खबर लद्दाख से जुड़ी होगी।

इसे भी पढ़ें:  बड़ी कार्रवाई: ACP कोतवाली हटाए गए, मूलगंज इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मी निलंबित

इन सभी प्रतिबंधों के बावजूद सोनम वांगचुक अपने दिन का अधिकांश समय ध्यान, पढ़ने और व्यायाम में लगाते हैं। उनकी पत्नी के मुताबिक, वांगचुक हर स्थिति का अधिकतम लाभ उठाने की कोशिश करते हैं और जेल के समय को भी अपनी आत्मिक और मानसिक प्रगति का माध्यम बना रहे हैं।

गीतांजलि आंगमो ने कहा कि दो महीने बाद ही वांगचुक ने परिवार को जेल की कठिनाइयों के बारे में बताया। शुरुआती समय में दोनों ने एक-दूसरे से अपनी परेशानियां साझा नहीं कीं और मजबूती दिखाने की कोशिश की।

उन्होंने कहा,

“वे स्वभाव से बेहद सकारात्मक हैं। कम सुविधाओं में भी संतुष्ट रहना और हर स्थिति में उम्मीद देखना उनकी सबसे बड़ी ताकत है।”

 

Also Read This

काली नदी श्मशान घाट बच्चा मिला शव, 6 साल का मासूम था लापता

मुजफ्फरनगर के नगर कोतवाली क्षेत्र में काली नदी श्मशान घाट बच्चा मिला शव की घटना से इलाके में शोक और सनसनी फैल गई। काली नदी श्मशान घाट मंदिर के पास रहने वाला 6 वर्षीय मासूम, जो 6 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे से लापता था, उसका शव शनिवार सुबह पास के एक खुदे हुए नाले में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसे भी पढ़ें:  शराब के नशे में पकड़े पुलिसकर्मी पर कोई रहम नहीं: हाईकोर्ट परिजनों और स्थानीय लोगों ने बच्चे के लापता होने के बाद देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका

Read More »

पमनावली बिजली लाइन हादसा से मचा हड़कंप, टीनशेड में लगी आग

मुजफ्फरनगर जिले के खतौली क्षेत्र में पमनावली बिजली लाइन हादसा उस समय हो गया जब पमनावली बिजलीघर के सामने से गुजर रही हाईटेंशन लाइन का जर्जर तार अचानक टूटकर मकानों पर गिर गया। तार गिरते ही करंट फैल गया और आग लग गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी व्यक्ति या पशु को नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया। यह घटना व्यापारी बिजेन्दर सैनी, नरेश सैनी, कृष्णपाल सैनी और विनोद सैनी के मकानों के पास हुई। मिली जानकारी के अनुसार बिजेन्दर सैनी के मकान के टीनशेड पर 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन टूटकर गिर गई। तार से करंट उतरने के कारण टीनशेड में बंधे पशु घबराकर रंभाने

Read More »

कक्षा 9 गणित नया सिलेबस 2026-27 से लागू, कई अध्याय हटे

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने कक्षा 9 गणित नया सिलेबस का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। यह संशोधित पाठ्यक्रम सत्र 2026-27 से लागू किया जाएगा। नए पाठ्यक्रम में गणित को अधिक व्यावहारिक, तर्क आधारित और वास्तविक जीवन से जुड़ा बनाने पर जोर दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब अरिथमेटिक प्रोग्रेशन (एपी) और ज्योमेट्रिक प्रोग्रेशन (जीपी) जैसे उन्नत विषयों को भी कक्षा 9 में शामिल किया गया है। कक्षा 9 गणित नया सिलेबस में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। पहले जो विषय कक्षा 10 और 11 में पढ़ाए जाते थे, उन्हें अब कक्षा 9 में शामिल किया गया है। नए पाठ्यक्रम में जोड़े गए प्रमुख विषय: अरिथमेटिक प्रोग्रेशन, ज्योमेट्रिक

Read More »

नमाज में व्यस्त थे परिजन, घर में घुसकर बेटी को उठा ले गया चीता

पिता ने पुलिस से शिकायत कर की युवती की बरामदगी की मांग, कार में बैठाकर ले जाने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के ककरौली क्षेत्र में परिजन नमाज में व्यस्त थे, नमाज के दौरान घर में चीता घुसा और परिवार की युवती को जबरन कार में बैठाकर ले गया। मस्जिद से लौटे पिता तो युवती के अपहरण का पता चला। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी बहन के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ककरौली थाना क्षेत्र में युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में

Read More »