जिले का हर बूथ जितने की होगी सपा की तैयारीः जिया चौधरी

मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जिया चैधरी एडवोकेट की अध्यक्षता व जिला महासचिव चैधरी विकिल गोल्डी अहलावत के संचालन में वरिष्ठ नेताओं पदाधिकारियों की उपस्थिति में हुई।
मासिक बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जिया चैधरी एडवोकेट ने कहा कि सभी जाति धर्म के मतदाताओं कार्यकर्ताओं की मजबूत ताकत के साथ जिले के सभी बूथों पर समाजवादी पार्टी की जीत के अभियान को संकल्प बनाकर कार्य किया जाएगा।उन्होंने कहा कि पंजाब, हरियाणा व जम्मू कश्मीर हिमाचल के बाढ़ पीड़ित लोगों के साथ समाजवादी पार्टी की पूरी संवेदना है तथा उनकी मदद के लिए समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेरणा से समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर संगठन कार्यकर्ताओं की सहायता से जरूरत के सामान के साथ मदद पहुंचाएंगे।

इसे भी पढ़ें:  दुल्हैंडी के दिन दो पक्षों के बीच जमकर पथराव, कई लोग घायल

पूर्व सांसद कादिर राणा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों बढ़ती महंगाई बेरोजगारी से जनता का भाजपा सरकार से मोह भंग हो गया है।उन्होंने कहा कि पीडीए की मजबूत ताकत से समाजवादी पार्टी 2027 में बहुमत से सरकार बनाएगी। जनता के हर दुख सुख में उन्होंने कार्यकर्ताओं से मजबूती से खड़े रहने का आह्वान किया।
समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव राजकुमार यादव समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हर जाति वर्ग का कार्यकर्ता समर्थक अगर किसी पार्टी के साथ है तो वह केवल समाजवादी पार्टी है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी देश में तीसरी बड़ी पार्टी तथा यूपी में अव्वल नंबर पर होने की वजह से 2027 में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री बनना तय है। समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी समाजवादी पार्टी प्रदेश सचिव विनय पाल,प्रदेश सचिव नौशाद अली, प्रदेश सचिव बृजराज सैनी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल बच्ची सैनी,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मेहराज तेवड़ा,पूर्व जिलाध्यक्ष सतेंद्र सैनी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं की सक्रियता एकजुटता व वोट चोरी से सतर्क रहने का आह्वान किया।
मासिक बैठक को पूर्व मंत्री महेश बंसल सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी,धर्मेंद्र सिंह नीटू, पवन बंसल, शमशेर मलिक,आमिर कासिम एडवोकेट,अंकित शर्मा, सपा नेता अब्दुल्ला राणा, पूर्व महानगर अध्यक्ष अलीम सिद्दीकी, पूर्व महानगर अध्यक्ष अंसार आढ़ती,सपा अल्पसंख्यक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना मौहम्मद नजर,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी,सपा नेता सलीम मलिक,दर्शन पाल,सपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर,मुलायम सिंह यादव यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष राशिद मलिक,सपा अल्पसंख्यक सभा जिलाध्यक्ष अब्दुल्ला कुरैशी, समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी राष्ट्रीय सचिव पूजा अंबेडकर,सपा विधानसभा अध्यक्ष खतौली सत्यदेव शर्मा, पुरकाजी विधानसभा अध्यक्ष संजीव आर्य, सदर विधानसभा अध्यक्ष डॉ अविनाश कपिल बुढ़ाना विधानसभा अध्यक्ष अकरम खान, सपा युवजन सभा राष्ट्रीय सचिव सचिन पाल, सपा शिक्षक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल,सरदार गुलजार सिंह,नगर अध्यक्ष खतौली हाजी वसीम सिद्दीकी, राशिद मलिक मीरापुर,इमरान खान एडवोकेट, रजनीश यादव,जाउल चैधरी, नासिर खान,हुसैन राणा,योगेन्द्र बालियान सईदुजम्मा आकाश बालियान,सतपाल सिंह, अथर खान,फरमान चैधरी सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  भोपा में गंगनहर में कूदने वाला प्रेमी युगल बहुपुरा गांव का है।

Also Read This

सेक्टर-58 की कंपनी में घुसे प्रदर्शनकारी, जमकर की तोड़फोड़, फेज 2 में गाड़ियों में आगजनी

नोएडा- वेतन वृद्धि की मांग को लेकर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को कई कंपनियों के कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। फेज 2 में कर्मचारियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और पथराव किया। फरीदाबाद, पलवल में भी कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं। सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने नोएडा के सेक्टर 58 की कंपनी में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, ‘नोएडा में आंदोलन करने वाले सभी लोगों से मैं अपील करूंगा कि वे प्रदेश में ऐसा कोई कदम ना उठाएं जिससे कानून व्यवस्था में कोई बाधा पैदा होती है। प्रदेश ने

Read More »

शाह आलम की लंबी हाउस अरेस्टिंग, प्रशासन को सौंपा 10 सूत्रीय मांग पत्र

मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की घोषणा के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, कार्यकर्ताओं में रोष, घर पर रहा पुलिस का पहरा मुजफ्फरनगर। किसान-मजदूर संगठनों की गतिविधियों के बीच प्रशासनिक सख्ती देखने को मिली, जब एक प्रमुख किसान नेता को उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद संगठन ने अपनी मांगों को लेकर नया कदम उठाते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम को अंबा विहार स्थित उनके आवास पर खालापार थाना पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट कर लिया गया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की घोषणा की गई

Read More »

भाजपा सरकार में युवा बेरोजगार और भविष्य अंधकारः विनीत कुशवाहा

सपा छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा का महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक के आवास पर हुआ स्वागत मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा के जनपद आगमन पर सपा छात्र सभा महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आज का युवा रोजगार के अभाव में दिशाहीन होता जा रहा है, और सरकार उसे असली मुद्दों से भटकाकर रील बनाने व दिखाने में उलझाए हुए हैं,युवाओं को रियल

Read More »

पतंगबाजी के विवाद में हिंसक संर्घष, दो युवक गंभीर रूप से घायल

सूजडू में छत पर कहासुनी के बाद घर में बंद कर की गई बेरहमी से पिटाई, चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज मुजफ्फरनगर। छत पर पतंग उड़ाने को लेकर हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में दो युवकों को कथित तौर पर घर में बंद कर पीटा गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ये दोनों युवक अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे और रिश्तेदार के साथ छत पर पतंग उड़ा रहे थे। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर हमलावर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि दोनों युवकों को गंभीर रूप से चोटिल किया गया

Read More »

वेतन बढ़ाने की मांग, सड़कों पर आग और पथराव — नोएडा में भड़का गुस्सा

वेतन वृद्धि की मांग को लेकर सोमवार को कई कंपनियों के कर्मचारी सड़क पर उतर आए और देखते ही देखते विरोध ने ऐसा रूप ले लिया कि शहर के कई हिस्सों में यातायात ठप पड़ गया। पिछले तीन से चार दिनों से चल रहा यह आंदोलन सोमवार को सबसे ज्यादा उग्र दिखा। नोएडा फेज-2 में प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर दीं, कुछ वाहनों में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव किया। पुलिस के मुताबिक हालात काबू में लाने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े और अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मुख्य मांगें साफ हैं — मासिक वेतन 13 हजार रुपये से बढ़ाकर

Read More »

खतौली में मनोज चौधरी का जनसंपर्क अभियान, 13 अप्रैल की जनसभा पर जोर

खतौली। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज चौधरी ने खतौली विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे बातचीत की और स्थानीय स्तर पर सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर उनकी राय सुनी। ग्राम भ्रमण के दौरान कई जगह लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। ग्रामीणों ने अपने इलाके की समस्याएं सामने रखीं, वहीं कुछ लोगों ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया। कई स्थानों पर लंबित कामों को जल्द पूरा कराने की मांग भी उठी। इसे भी पढ़ें:  दुल्हैंडी के दिन दो पक्षों के बीच जमकर पथराव, कई लोग

Read More »