स्वामी यशवीर की हिंदू पंचायत के जवाब में सपा की मुस्लिम पंचायत

स्वामी यशवीर की 13 दिसंबर को पंचायत बुलाने की चेतावनी पर सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी हुए मुखर, कहा-बेटियां सबकी बराबर, न्याय सबको मिले

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में एक दलित नाबालिग किशोरी के लापता होने के मामले ने जिले की कानून व्यवस्था के साथ-साथ साम्प्रदायिक माहौल को भी सर्द मौसम में एक गरमाहट देने का काम किया है। पांच दिन बीत जाने के बाद भी किशोरी का कोई पता नहीं चल पाया है, जिसके चलते हिंदूवादी संगठनों के प्रदर्शन के साथ ही स्वामी यशवीर की गांव में हिंदू पंचायत की घोषणा के बाद अब सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी की मुस्लिम पंचायत करने की खुली चुनौती ने मामले को और संवेदनशील बना दिया है। दोनों ओर से पंचायतों की चेतावनी के बाद प्रशासन की चिंताएँ बढ़ गई हैं।
जिले में हाल के दिनों में बालिग और नाबालिग लड़कियों के अपने-अपने प्रेमियों के साथ घर से जाने की घटनाओं ने साम्प्रदायिक तनाव को बढ़ाया है। इन मामलों को लेकर पुलिस और प्रशासन लगातार कानून-व्यवस्था को बनाए रखने की चुनौती से जूझ रहे हैं। ताज़ा मामला मिमलाना गांव की 14 वर्षीय दलित किशोरी के लापता होने का है, जिसके संबंध में परिजनों ने गांव के ही एक मुस्लिम युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें:  पांच दुकानों पर छापा, घेवर, बर्फी, खोया सहित आठ नमूने भरे

किशोरी के पिता सचिन ने शहर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उनकी बेटी 5 दिसंबर को कॉलेज के लिए निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी। खोजबीन में सामने आया कि गांव निवासी मुदस्सिर पुत्र हसरत उसे अपने साथ ले गया है। स्थानीय चर्चा के अनुसार दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और वे साथ में घर से निकले और फरार हो गये। इस घटना के बाद शिवसेना, क्रांतिसेना, भीम आर्मी सहित कई संगठन परिजनों के साथ कोतवाली, डीएम कार्यालय और एसएसपी दफ्तर पर प्रदर्शन कर चुके हैं। करीब पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग पाया है, जिससे परिजनों और हिंदूवादी संगठनों का गुस्सा बढ़ रहा है।

ऐसे में यशवीर आश्रम बघरा के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर ने सोशल साइट पर वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि मिमलाना गांव से लव जिहादियों द्वारा दलित किशोरी का अपहरण किया गया है और एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस नाकाम है। उन्होंने घोषणा की कि 13 दिसंबर को दोपहर 1 बजे मिमलाना गांव में हिंदू पंचायत आयोजित होगी। स्वामी यशवीर इससे पहले भी ऐसे कई मामलों में पंचायतें बुलाते रहे हैं, जिनके चलते कानून व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। तितावी पुलिस ने इसी वजह से उन्हें पहले भी नोटिस जारी कर साम्प्रदायिक सौहार्द्र भंग करने के आरोप में चेतावनी दी थी।
स्वामी यशवीर की पंचायत घोषणा के बाद पहली बार किसी राजनीतिक दल ने खुलकर प्रतिक्रिया दी है। सपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट जिया चौधरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि यदि हिंदू पंचायत होगी तो मुस्लिम समाज भी उन मामलों पर पंचायत करेगा, जहाँ मुस्लिम लड़कियाँ हिंदू युवकों के साथ घर से गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम गदला थाना भोपा की एक मुस्लिम लड़की को हिंदू युवक ले गया और अभी तक उसका कोई पता नहीं। ग्राम कसेरवा थाना शाहपुर की मुस्लिम लड़की को भी हिंदू युवक ले गया और पुलिस आज तक उसे बरामद नहीं कर सकी।

इसे भी पढ़ें:  बदला रामलला के दर्शन का समय, अब सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक खुलेंगे कपाट

https://www.facebook.com/ziya.caudhari/posts/pfbid0dR3E1hoTycwKj7SwAQ2hyKjnVQPeNFLeZbwy8cm9uEFRxJ3nMNFrbL1j78dMhmzsl

जिया चौधरी ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि बेटियाँ सबकी बराबर हैं। किसी भी समाज की बच्चियों के साथ अन्याय न हो। जबरन ले जाने वाले किसी भी समुदाय के हों, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। संत समाज का काम धार्मिक उन्माद फैलाना नहीं, बल्कि समाज को जोड़ना है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यदि स्वामी यशवीर वाकई न्याय के लिए पंचायत कर रहे हैं तो उसमें मुस्लिम लड़कियों के मामलों को भी शामिल करें, उनके परिवारों की पीड़ा को भी उठायें और उन हिंदू लड़कों के खिलाफ कार्यवाही की मांग प्रशासन से करें, जो उन परिवारों की बच्चियों को लेकर चले गये हैं। हम भी यकीन दिलाते हैं कि हम हिंदू परिवारों कंी बेटियों को वापस लाने के लिए यशवीर महाराज के साथ लड़ाई लड़ेंगे। इस बीच जिले में पहले से ही बने तनावपूर्ण माहौल के बीच दोनों ओर से पंचायतों की चेतावनी ने प्रशासन को सतर्क कर दिया है। पुलिस किशोरी की तलाश तेज करने के साथ-साथ दोनों समुदायों के नेताओं से संवाद में लगी है ताकि किसी भी प्रकार की साम्प्रदायिक स्थिति बिगड़ने से रोकी जा सके।

इसे भी पढ़ें:  गुरु गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, श्रद्धा और अनुशासन का अद्भुत संगम

Also Read This

खतौली: बुढ़ाना रोड स्थित मकान में आगजनी, लाखों का सामान जलकर राख

खतौली नगर के बुढ़ाना रोड क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में घर का कीमती सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इकराम पुत्र अकबर निवासी बघरा तितावी का अपनी पत्नी समीना से तीन तलाक कुछ समय पहले हो चुका था। इसके बाद समीना ने सादिक नगर निवासी इरशाद अहमद से दूसरी शादी कर ली थी। शादी के बाद समीना और इरशाद खतौली के बुढ़ाना रोड स्थित एक मकान में साथ रह रहे थे। घटना के दिन समीना बाजार गई हुई थी,

Read More »

डी एस पब्लिक स्कूल के गर्व गोयल ने 90% अंक हासिल किए

मुजफ्फरनगर। डी एस पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र गर्व गोयल ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय, परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है। गर्व गोयल वरिष्ठ पत्रकार और राजनीतिज्ञ राजीव गोयल के सुपुत्र हैं। इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR- दस में से आठ निकायों पर हुई धनवर्षागर्व गोयल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उनका कहना है कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग के बिना यह संभव नहीं था। साथ ही उन्होंने भविष्य में और

Read More »