श्रीलंकाई नौसेना ने 12 मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंकाई नौसेना ने 12 मछुआरों को गिरफ्तार किया, जिससे रामेश्वरम और मंडपम क्षेत्र के मछुआरा समुदाय में भारी आक्रोश फैल गया है। बताया गया है कि ये मछुआरे बंदरगाह से अनुमति लेकर समुद्र में मछली पकड़ने गए थे, लेकिन धनुषकोडी और थलाइमन्नार के बीच श्रीलंका की नौसेना ने उनकी मोटरबोट को दबोच लिया। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार मछुआरों को मन्नार नौसैनिक शिविर ले जाने की योजना बनाई गई है।

इसे भी पढ़ें:  पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने भारत-पाक जंग रोकने के ट्रम्प के दावे को किया खारिज

कच्चतीवु उत्सव से पहले कार्रवाई पर नाराजगी कच्चतीवु उत्सव के आयोजन से पहले हुई इस गिरफ्तारी की एआईटीयूसी मछुआरा संघ ने कड़ी निंदा की है। संघ के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष सेंथिलवेल ने बयान में कहा कि रामेश्वरम और मंडपम क्षेत्रों से मछली पकड़ने गए 12 मछुआरों को कच्चतीवु और नेदुंथीवु के पास मछली पकड़ते समय श्रीलंकाई नौसेना ने घेरकर गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से मछुआरा गांवों में भारी रोष व्याप्त है।

इसे भी पढ़ें:  राउरकेला में हवाई पट्टी के पास छोटा विमान गिरा, नौ यात्री थे सवार, पायलट गंभीर 

पहले भी उठ चुका है मुद्दा

उल्लेखनीय है कि हाल ही में मछुआरों की गिरफ्तारी के मुद्दे पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने केंद्रीय विदेशमंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखा था। उन्होंने कहा था कि लगातार हो रही गिरफ्तारियों से तटीय क्षेत्रों में रहने वाले मछुआरा परिवारों की आजीविका प्रभावित हो रही है। तमिलनाडु और पुडुचेरी के मछुआरे जब मन्नार की खाड़ी और पाक जलडमरूमध्य क्षेत्र में मछली पकड़ते हैं, तो श्रीलंकाई नौसेना द्वारा उन्हें गिरफ्तार किया जाना आम बात बनती जा रही है। इस ताजा घटना के बाद एक बार फिर दोनों देशों के बीच मछुआरों की सुरक्षा और समुद्री सीमा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें:  देशभर में घटेगा टोल टैक्स, अगले हफ्ते से नए रेट लागू करने की तैयारीय इन गाड़ियों को राहत के आसार

Also Read This

मुजफ्फरनगर-टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट एमपीएल-2 का हुआ भव्य आगाज

मुख्य अतिथि मंडल आयुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने किया उद्घाटन, 12 टीमें दिखाएंगी दमखम, 13 मार्च को होगा खिताबी मुकाबला मुजफ्फरनगर। जिले में सोमवार को बहुप्रतीक्षित मुजफ्फरनगर क्रिकेट लीग-2 का भव्य शुभारंभ खेल उत्साह और दर्शकों की तालियों के बीच हुआ। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित उद्घाटन समारोह में सहारनपुर मंडल आयुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर टी-20 प्रारूप की इस क्रिकेट प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। टूर्नामेंट के आगाज के साथ ही जिले में खेल महोत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। लीग का आयोजन

Read More »

खतौली में धूमधाम से मनाया गया चन्द्रप्रभ भगवान मोक्ष कल्याणक

खतौली स्थित श्री 1008 चन्द्रप्रभ दिगम्बर जैन मंदिर पिसनोपाडा में चन्द्रप्रभ भगवान मोक्ष कल्याणक पिछले दस वर्षों की परंपरा के अनुरूप इस वर्ष भी अत्यंत भव्य और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भक्ति और श्रद्धा का परिचय दिया। मुजफ्फरनगर से पधारे पंडित मधुबन शास्त्री के सान्निध्य में संगीतमय और भक्तिमय विधान का आयोजन किया गया, जिसमें पूरा मंदिर परिसर भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिया।  कार्यक्रम में विधान आमंत्रणकर्ता के रूप में राजीव जैन प्रेम विहार मुजफ्फरनगर परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इसे भी पढ़ें:  पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने भारत-पाक जंग रोकने के ट्रम्प के दावे को किया

Read More »