मुजफ्फरनगर-भयंकर हादसे में गन्ना तौल सेंटर के चौकीदार की मौत

गांव भनवाड़ा में आमने-सामने टकराई दो बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल
गन्ना सेंटर पर ड्यूटी के लिए जा रहा था बाइक सवार खालिद, एक छात्र भी गंभीर

मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह हुए एक भयंकर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा भनवाड़ा गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर होने से हुआ। मृतक की पहचान भनवाड़ा निवासी 50 वर्षीय खालिद पुत्र मुन्फेद के रूप में हुई है।

इसे भी पढ़ें:  होली के रंग में रंगा मुजफ्फरनगर, मंत्री कपिल देव अग्रवाल के समारोह में उमड़ी भीड़

बताया जा रहा है कि खालिद अपनी बाइक से गन्ना तोल सेंटर पर चौकीदारी के लिए जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही शहजाद का पुत्र कैफ चाय देने जा रहा था और उसके साथ अफीक पुत्र रियासत भी था, जो परीक्षा देने के लिए जा रहा था। गांव भनवाड़ा से करीब एक किलोमीटर आगे दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें:  आयुर्वेद और आधुनिक तकनीक से लाभान्वित हुए लोग

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने खालिद को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल कैफ और अफीक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही रतनपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। रतनपुरी थाना प्रभारी ने बताया कि दो बाइकों के एक्सीडेंट की सूचना मिली है, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  कानपुर अखिलेश दुबे केस: डीएसपी ऋषिकांत शुक्ला निलंबित, विजिलेंस जांच में 100 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

Also Read This

उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में संपत्ति रजिस्ट्रेशन और बस सेवा पर बड़ा निर्णय

उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में 31 प्रस्तावों पर चर्चा हुई, जिनमें से 30 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई, जबकि तीन प्रस्तावों को फिलहाल रोक दिया गया। बैठक में संपत्ति रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने, ग्रामीण बस सेवा विस्तार और शिक्षकों को कैशलेस इलाज जैसे कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।  सरकार ने यह भी तय किया कि अब किसी भी संपत्ति के रजिस्ट्रेशन से पहले विक्रेता का नाम खतौनी में मिलान करना अनिवार्य होगा, ताकि फर्जीवाड़े पर रोक लगाई जा सके।  उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में संपत्ति रजिस्ट्रेशन को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया गया। अब यदि किसी व्यक्ति को अपनी

Read More »

अवैध पशु तस्करी का भंडाफोड़, 14 पशुओं समेत दो पिकअप बरामद

नगर कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, सहारनपुर ले जाए जा रहे थे भैंस व कटड़े मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में नगर कोतवाली पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 14 पशुओं से भरी दो पिकअप गाड़ियों को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। चेकिंग अभियान के दौरान नगर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने बड़कली कट के पास से दो बोलेरो पिकअप वाहनों को रोककर जांच की। जांच के दौरान दोनों वाहनों में अवैध तरीके से 14 पशु भरे मिले, जिनमें एक भैंस, छह कटड़े और

Read More »

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई बंद, कई राज्यों में सप्लाई पर रोक

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई बंद होने से देश के कई राज्यों में होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। गैस किल्लत को देखते हुए केंद्र सरकार ने पूरे देश में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 लागू कर दिया है। हॉर्मुज जलमार्ग के रास्ते गैस सप्लाई बाधित होने के बाद यह कदम उठाया गया है। दिल्ली, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में फिलहाल कॉमर्शियल गैस की सप्लाई रोक दी गई है। कॉमर्शियल गैस की सप्लाई रुकने से छोटे होटल, ढाबे और भोजनालय चलाने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई जगहों पर होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की नौबत आ गई

Read More »

कोविड 19 वैक्सीन मुआवजा नीति पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

कोविड 19 वैक्सीन मुआवजा नीति को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम निर्देश दिए हैं। अदालत ने सरकार से कहा है कि टीकाकरण के बाद गंभीर दुष्प्रभावों के मामलों के लिए मुआवजा नीति बनाई जाए। हालांकि कोर्ट ने दुष्प्रभावों की जांच के लिए अलग से विशेषज्ञ समिति बनाने से इनकार कर दिया है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ इस मामले की सुनवाई कर रही थी। सुनवाई के बाद अदालत ने संबंधित याचिकाओं का निपटारा करते हुए यह निर्देश जारी किए। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि वर्तमान में टीकाकरण के बाद होने वाले दुष्प्रभावों की निगरानी के लिए पहले से व्यवस्था मौजूद है। इसी

Read More »

देवबंद पुलिस मुठभेड़: 25 हजार का इनामी नासिर गोली लगने से घायल

देवबंद पुलिस मुठभेड़ में शनिवार देर रात पुलिस और गौकशों के बीच गोलियां चलने की घटना सामने आई है। चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 25 हजार रुपये का इनामी गौकश नासिर गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की ओर फरार हो गया।  घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जंगलों में कांबिंग अभियान चला रही है। पुलिस के अनुसार देवबंद कोतवाली क्षेत्र के बीबीपुर रोड पर चांद कालोनी के मोड़ पर पुलिस टीम

Read More »