टीएओ का पांच महीनों से नहीं मिला वेतन, ईओ से शिकायत

दिनेश यादव ने लिखा पत्र, कहा-लेखाकार का भी नियमों के खिलाफ निकल रहा वेतन, ईओ ने जारी किया नोटिस

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका में तैनात रहे कर निर्धारण अधिकारी ;टीएओद्ध को पिछले पांच महीनों से वेतन नहीं मिल रहा है। ईओ की शिकायत के बाद उनका शासन ने निदेशालय में अटैचमेंट कर दिया था, उनको वेतन पालिका से जारी होना था, लेकिन उनका वेतन पांच माह से लंबित चल रहा है। ऐसे में टीएओ ने ईओ को पत्र लिखकर अपना लंबित वेतन मांगा है और साथ ही लेखाकार की भी शिकायत की है कि जिस नियम से बिना उपस्थिति सत्यापन के उनको वेतन जारी किया जा रहा है, उसी नियम के अनुसार उनका भी लंबित वेतन जारी कर दिया जाये। टीएओ के पत्र पर ईओ ने लेखाकार को नोटिस जारी करते हुए उनको वेतन जारी होने के सम्बंध में जवाब तलब कर लिया है। टीएओ ने आरोप लगाया है कि लेखाकार को बिना सत्यापन के ही लगातार वेतन प्रदान किया जा रहा है।
बता दें कि कर निर्धारण अधिकारी दिनेश यादव और ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह के बीच चली खींचतान में शासन से शिकायत के बाद दिनेश यादव को यहां से हटाकर नगरीय निकाय निदेशालय लखनऊ में अटैच कर दिया गया था। उन्होंने शासन के आदेश पर इस सम्ब(ता को स्वीकार करते हुए ड्यूटी ज्वाइन भी कर ली थी। इसके बाद उन्होंने कार्यवाही को गलत बताते हुए हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की, जिस पर सुनवाई जारी है। इसी बीच वो लगातार आरोप लगाते रहे कि उनको परेशान करने के लिए उनका वेतन जानबूझकर नगरपालिका मुजफ्फरनगर से जारी नहीं किया जा रहा है। इस पर पालिका से ही जवाब मिलता रहा कि उनकी निदेशालय से उपस्थिति सत्यापन रिपोर्ट नहीं आने के कारण ही वेतन लंबित चल रहा है।
दिनेश यादव ने अब ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह को पालिका की लेखाकार प्रीति शर्मा के लगातार हो रहे वेतन आहरण को लेकर पत्र लिखा है, इसमें उन्होंने कहा है कि प्रीति शर्मा मुजफ्फरनगर पालिका के साथ ही खतौली नगरपालिका में भी लेखाकार के पद पर अतिरिक्त रूप से अटैच हैं। प्रीति को खतौली में सप्ताह में तीन दिन उपस्थित रहने के निर्देश है और तीन दिन मुजफ्फरनगर पालिका में कार्य के निर्देश हैं। दिनेश यादव का आरोप है कि खतौली पालिका में सम्ब( लेखाकार प्रीति रानी की वहां की उपस्थिति खतौली पालिका से कभी भी प्रमाणित होकर नहीं आई, लेकिन इसके बावजूद भी पालिका मुजफ्फरनगर से उनका मासिक वेतन प्रतिमाह बिना किसी रोक टोक के आहरित किया जा रहा है।
दिनेश यादव का कहना है कि दूसरा सम्ब(ता का प्रकरण उनका भी है, वो निदेशालय से सम्ब( हैं इसी को आधार बनाकर उनका वेतन पालिका से करीब पांच माह से आहरित नहीं किया जा रहा है। जबकि निदेशालय के निदेशक द्वारा उनका वेतन पालिका से आहरित किये जाने के सम्बंध में आदेश भी जारी किये हैं, वहीं लेखाकार प्रीति शर्मा का वेतन जारी करने के लिए कोई आदेश नहीं है। उनका कहना है कि एक जैसा प्रकरण होने के बावजूद भी उनके और लेखाकारर प्रीति के मासिक वेतन आहरण को लेकर दोहरा मापदंड क्यों अपनाया जा रहा है। उन्होंने ईओ से मांग करते हुए कहा कि जिस नियम के अनुसार सम्ब(ता के बावजूद लेखाकार प्रीति शर्मा का वेतन पालिका से प्रतिमाह आहरित किया जा रहा है, उसी नियम के सहारे उनका भी पांच माह का लंबित वेतन आहरित कराया जाये। इसमें एक ही नियम लागू करने का आग्रह किया गया है।
पालिका ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह ने बताया कि टीएओ दिनेश यादव का पत्र उनको मिला है। इसमें जो बात उन्होंने उठाई है, उसकी उनके द्वारा प्रथम दृष्टया जांच कराई है, खतौली पालिका में सम्ब(ता के लिए लेखाकार प्रीति रानी की उपस्थिति प्रमाणित होकर वहां से नहीं आ रही है, ये जानकारी मिलने पर उनके द्वारा लेखाकार प्रीति रानी को नोटिस जारी करते हुए उपस्थिति प्रमाणित न होने के बावजूद वेतन आहरित होने के सम्बंध में जवाब मांगा गया है। बताया कि दिनेश यादव का वेतन निदेशालय से उपस्थिति सत्यापन रिपोर्ट नहीं आने के कारण रोका गया है। उनके वेतन आहरण को लेकर शासन से मार्गदर्शन मांगा गया है, जैसा आदेश होगा, कार्य किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar: गांवों में शुद्ध पानी और शुद्ध हवा के लिए काम करेंगे जिले के उद्योग

Also Read This

सरधना के मंच से खुला पुराना हिसाब, पश्चिमी यूपी सियासत फिर क्यों उबल रही है?

पश्चिमी यूपी में सरधना राजनीतिक विवाद अब फुसफुसाहट नहीं रही, खुली बोली बन चुकी है। 29 मार्च के सकौती कार्यक्रम ने यह साफ कर दिया कि 2027 का रास्ता सिर्फ भाषणों से नहीं, जातीय भरोसे, पुराने अपमान और नए गठजोड़ों से तय होगा। मंच पर महाराजा सूरजमल की प्रतिमा थी, लेकिन सियासत की असलियत उस वक्त खुली जब संजीव बालियान ने अपनी हार का हिसाब “सूद व ब्याज समेत” लौटाने की बात कही। सकौती का कार्यक्रम ऊपर से देखें तो जाट समाज के पूर्वज वीर शिरोमणि महाराजा सूरजमल को श्रद्धांजलि का आयोजन था। मगर उसी मंच ने पश्चिमी यूपी की सियासत का तापमान अचानक बढ़ा दिया। पंजाब के सीएम भगवंत

Read More »

“स्कूल चलो अभियान” कार्यक्रम में अव्यवस्था, गर्मी में बिलबिलाए बच्चे: मंच पर कूलर-पंखे, लेकिन पंडाल में बैठे मासूम बेहाल; गर्मी में शिक्षिका की तबीयत बिगड़ी

मुजफ्फरनगर। “स्कूल चलो अभियान 2026–27” के शुभारंभ कार्यक्रम में व्यवस्थाओं की पोल उस वक्त खुल गई, जब भीषण गर्मी के बीच छोटे-छोटे बच्चे पंडाल में बेहाल नजर आए। कार्यक्रम में भारी अव्यवस्था और लापरवाही के चलते मासूमों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कार्यक्रम स्थल के मंच पर अधिकारियों और अतिथियों के लिए जहां कूलर और पंखों की समुचित व्यवस्था की गई थी, वहीं पंडाल में बैठे बच्चों के लिए गर्मी से बचाव का कोई इंतजाम नहीं किया गया। तेज धूप और उमस भरे माहौल में बच्चे हाथ, रूमाल और कागज के टुकड़े हिलाकर खुद को राहत देने की कोशिश करते नजर आए। इसे भी पढ़ें:  Muzaffarnagar: गांवों में

Read More »

मुजफ्फरनगर में नई कार्यकारिणी घोषणा, सजा पारिवारिक मंच

मुजफ्फरनगर में स्थानीय न्यू दावत पार्टी हॉल में  आयोजित भव्य पारिवारिक सभा में नई कार्यकारिणी घोषणा की गई। कार्यक्रम के दौरान नव-युगल अनुराग गुप्ता एवं आकांक्षा गुप्ता को समस्त परिवार की ओर से सुखद वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी गईं। सभा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, समयबद्धता पुरस्कार और वार्षिक स्नेह उपहार भी आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष संजय मिश्रा ने सभी सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए आयोजन के सफल संचालन पर आभार व्यक्त किया। संरक्षक हर्षवर्धन जैन ने सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी घोषणा करते हुए विभिन्न पदों पर

Read More »

ईरान युद्ध खत्म कराने की कोशिश, रूस ने अमेरिका से साधा संपर्क

ईरान युद्ध के 33वें दिन पश्चिम एशिया में सैन्य हमलों के साथ कूटनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। रूस की विदेशी खुफिया एजेंसी एसवीआर के प्रमुख सर्गेई नारिशकिन ने कहा है कि ईरान की स्थिति को लेकर उनकी एजेंसी अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के संपर्क में है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यह युद्ध दो से तीन हफ्तों में खत्म हो सकता है, जबकि ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने वॉशिंगटन की बातचीत पर भरोसा न होने की बात कही है। रिपोर्टों के मुताबिक, अमेरिका और इजरायल ने बुधवार को भी ईरान में हमले जारी रखे। ईरानी मीडिया और अन्य रिपोर्टों में इस्फ़हान

Read More »

सुप्रीम कोर्ट वोटर लिस्ट विवाद पर बोला, ऐसा हर बार होता है

सुप्रीम कोर्ट वोटर लिस्ट से जुड़ी आपत्तियों पर तृणमूल कांग्रेस को सुनवाई के दौरान बड़ा झटका लगा। अदालत ने साफ कहा कि प्रपत्र 6 बड़ी संख्या में जमा होना कोई नई बात नहीं है और यदि किसी नाम पर आपत्ति है तो उसे चुनाव आयोग के समक्ष उठाया जा सकता है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि यह प्रक्रिया पहली बार नहीं हो रही। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि मामले को बंद नहीं किया जा रहा है, लेकिन उचित समय पर सभी पहलुओं को देखा जाएगा। तृणमूल कांग्रेस की ओर से ऐतराज जताया गया था कि भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में प्रपत्र 6 जमा

Read More »

ईरान युद्ध के बीच भारत-अमेरिका संबंध पर अमेरिका का रुख

ईरान से जुड़ी सैन्य गतिविधियों और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारत-अमेरिका संबंध को लेकर अमेरिका की ओर से अहम बयान आया है। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका और भारत के संबंधों को अत्यधिक महत्व देते हैं। यह बयान ऐसे समय आया है, जब 24 मार्च को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा हुई थी। सर्जियो गोर ने मंगलवार शाम सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि वह कुछ दिनों के लिए अमेरिका लौटे हैं और उनका पहला पड़ाव वाइट हाउस में राष्ट्रपति से मुलाकात रहा।

Read More »