पुरकाजी में सड़क चौड़ीकरण को लेकर तनाव

व्यापारियों-किसानों में पीडब्ल्यूडी के खिलाफ आक्रोश, बोले राकेश टिकैत- अब कस्बे में तोड़फोड़ नहीं होने देंगे

चेयरमैन जहीर फारूकी के नेतृत्व में हुई बैठक, कहा-बाईपास बन चुका अब जीटी रोड पर तोड़फोड़ की जरूरत नहीं

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी में लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे सड़क चौड़ीकरण के निशान पर व्यापारियों और किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। आरोप है कि भूराहेड़ी में 60 फुट और पुरकाजी में 55 फुट चौड़ाई पर निशान लगाकर दुकानों और मकानों को तोड़ने की तैयारी है। इस कार्यवाही का विरोध करते हुए व्यापारियों और किसानों ने नगर पंचायत चेयरमैन जहीर फारूकी के नेतृत्व में संयुक्त बैठक की। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पहुंचे और चेतावनी दी कि पुरकाजी में जबरन तोड़फोड़ नहीं होने दी जाएगी।

नगर पंचायत सभागार में हुई बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारी और किसान शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता चौधरी नेपाल सिंह ने और संचालन मोनू प्रधान ने किया। सभा को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि पुरकाजी का बाईपास पहले ही बन चुका है। ऐसे में कस्बे के भीतर अनावश्यक तोड़फोड़ की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहाझ्र “लोक निर्माण विभाग पुरकाजी में जहाज उतारना चाहता है क्या? पहले अलीगढ़, सीतापुर और शाहजहांपुर में सड़कें चौड़ी करें, उसके बाद पुरकाजी की बारी आएगी।

जहीर फारूकी को चार-पांच और नगर पंचायतें दे दो, तस्वीर बदल जायेगी: टिकैत

किसान नेता राकेश टिकैत ने पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी के कामों की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि चार-पांच और नगर पंचायतें उन्हें सौंप दी जाएं, तो वहां भी विकास की तस्वीर बदल जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि पुरकाजी में सड़क चौड़ीकरण के नाम पर किसी का एक इंच भी मकान या दुकान बिना सहमति के नहीं टूटने दिया जाएगा। यदि विभाग ने मनमानी की तो किसान-व्यापारी आंदोलन के लिए तैयार हैं। जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा ने कहा कि चरथावल में भी लोक निर्माण विभाग ने तानाशाही दिखाने की कोशिश की थी, लेकिन वहां जनता ने उसका विरोध कर दिया। वहीं, जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने कहा कि विभाग मनमर्जी से निशान लगा रहा है, जिसे हरगिज नहीं चलने दिया जाएगा।

व्यापारियों को परेशान करने को मनमानी कर रहा विभाग: जहीर फारूकी

चेयरमैन जहीर फारूकी ने कहा कि भूराहेड़ी से पुरकाजी तक की सड़क पांच-पांच फुट ही चौड़ी की जा रही है, लेकिन व्यापारियों को परेशान करने के लिए भूराहेड़ी में 60 फुट और पुरकाजी में 55 फुट पर निशान लगाना विभाग की मनमानी है। उन्होंने कहा कि यह उत्पीड़नकारी रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम में योगेश शर्मा, दीपक माहेश्वरी, निर्दोष जैन, लाला नवीन कुमार, संदीप गोयल, वंश अग्रवाल, धर्मेंद्र मित्तल, अकील खान, इरशाद फरीदी, हाजी सलीम सहित सैकड़ों व्यापारी और किसान मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में घोषणा की कि पुरकाजी में जबरन तोड़फोड़ का विरोध किया जाएगा।

Also Read This

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवानिवृत्त शिक्षकों का सम्मान

खतौली स्थित श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में सेवा निवृत्त अध्यापकों के सम्मान में एक भावुक और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में इस वर्ष सेवा निवृत्त हुए रामकुमार पुंडीर, सुधीर कुमार पांडेय और अजय जैन को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विद्यालय से पूर्व में सेवा निवृत्त हो चुके कई अध्यापकों का भी सम्मान किया गया। समारोह में बिजेन्द्र कुमार, कामेश्वर, आदीश जैन, राजपाल, ऋषिपाल और विमला को भी मंच पर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का माहौल पूरे समय आत्मीय बना रहा और विद्यालय परिवार ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की। इस सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रबन्ध समिति के पूर्व प्रबन्धक राजीव जैन

Read More »

सीकरी में पटाखों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट

तेज धमाकों से पशु बिदके, विरोध करने पर हमला, तीन लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के मोरना क्षेत्र के गांव सीकरी में शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। तेज आवाज से पशुओं के बिदकने पर हुए विरोध के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए, जिसमें कई लोग घायल हो गए। मोरना ब्लॉक के गांव सीकरी में शुक्रवार शाम उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक शादी के वलीमा कार्यक्रम के बाद पटाखे चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया। जानकारी

Read More »

सीएम योगी अपने हाथों से करेंगे अहिल्याबाई की नई मूर्ति का अनावरण

13 अपै्रल को अस्पताल चौराहे पर पहुुंच रहे सीएम योगी और जयंत, नवीन स्मारक का होगा लोकार्पण, भगवा रंग में रंगने लगा पूरा शहर, सड़कों की दशा सुधरी, अस्पताल पटरी से हटवाया गया अतिक्रमण मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर शहर में उत्साह और तैयारियों का माहौल चरम पर है। जिला अस्पताल के चौराहे पर स्थित अहिल्याबाई स्मारक के सौन्दर्यकरण के बाद इसके लोकार्पण को लेकर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौराहे पर पहुंचने को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। पूरे शहर को भगवा रंग में सजाया जा रहा है, सड़कों की दशा में तेजी से सुधार किया गया है और अस्पताल के आसपास

Read More »

जीएसटी का बड़ा छापा, श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर पकड़ी गई बड़ी टैक्स चोरी

मुजफ्फरनगर की कई औद्योगिक इकाईयों पर हुई जीएसटी की रेड, रिकॉर्ड खंगालने में उजागर हुईं गंभीर अनियमितताएं मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के आगमन की तैयारियों से उत्पन्न जश्न में डूबे जनपद मुजफ्फरनगर में कर चोरी के खिलाफ जीएसटी विभाग की सख्त कार्रवाई ने औद्योगिक क्षेत्र में हलचल मचा दी है। जिले की प्रमुख खाद उत्पादन इकाई पर लंबी छापेमारी के बाद बड़ी वित्तीय गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं, जिससे प्रशासनिक सख्ती और बढ़ने के आसार हैं। मुजफ्फरनगर जनपद में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने कर चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जानसठ रोड स्थित श्रीराम पोटाश फैक्ट्री पर व्यापक छापेमारी की। यह कार्रवाई शुक्रवार को शुरू हुई और

Read More »

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »