सवा करोड़ की लागत से बन रहा अहिल्याबाई स्मारक शहर को देगा नई पहचानः गौरव स्वरूप

वरिष्ठ भाजपा नेता ने शहर के विकास कार्यों को परखने के लिए किया स्थलीय निरीक्षण, होल्कर स्मारक पर प्रगति की समीक्षा की

मुजफ्फरनगर। नगर के समग्र विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने शनिवार को शहर के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नगरपालिका परिषद् द्वारा संचालित निर्माण और सौंदर्यीकरण परियोजनाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों और ठेकेदारों को गुणवत्ता व समय सीमा के अनुसार निर्माण कार्यों के मानकों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सबका साथ सबका विकास ही नीति के आधार पर शहर में विकास कार्य जनहित की भावना से प्रेरित होकर किए जा रहे हैं और इसमें नागरिकों की सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है।

शहर के विकास कार्यों की प्रगति का आकलन करने के उद्देश्य से वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने शनिवार को कई निर्माण स्थलों का विस्तृत स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले अस्पताल चौराहे पर लगभग सवा करोड़ रुपये की लागत से बन रहे लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के भव्य स्मारक का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण सामग्री, डिज़ाइन, सौंदर्यीकरण और कार्य की गति की गहन समीक्षा की। यहां पर उनके द्वारा देवी अहिल्याबाई होल्कर समिति के पदाधिकारियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय सभासदों के साथ स्मारक स्थल पर ही आवश्यक सुधारों और चौड़ीकरण को लेकर चर्चा की। गौरव स्वरूप ने समिति को आश्वासन दिया कि शहर की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए चौराहे का सौंदर्यीकरण और विस्तार शीघ्र कराया जाएगा। यहां पर नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की पहल पर करीब 1.20 लाख रुपये की लागत से भव्य स्मारक, दोनों साइड पटरी का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सड़क के चौड़ीकरण के लिए पूर्व में बनाये गये फव्वारा और विश्राम स्थल को हटाये जाने, अस्पताल के मुख्य गेट के सामने वाला डिवाइडर हटाने पर सहमति बनी है। यहां पर निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से सभासद मनोज वर्मा, डॉ. देशबन्धु तोमर, रोहताश पाल, कमल कुमार, राधे वर्मा, ललित कुमार और ठेकेदार स्पर्श कुमार आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  विपक्ष को जनता ने नकारा, यूपी में होगा और भी बुरा हालः कपिल देव

इसके अतिरिक्त गौरव स्वरूप द्वारा वार्ड 27 के अंतर्गत मीनाक्षी चौक पर नवदृनिर्मित नाले का निरीक्षण किया। निर्माण की गुणवत्ता की जांच करने के बाद उन्होंने संबंधित ठेकेदार रॉबिन को आवश्यक दिशादृनिर्देश देते हुए मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि वार्ड को स्वच्छ, व्यवस्थित और सुरक्षित बनाया जा सके। गौरव स्वरूप ने वार्ड 50 में नाली व्यवस्था व जल निकासी से जुड़े कार्यों का भी जायजा लिया। इस निरीक्षण में सभासद नौशाद खान, शौकत अंसारी और मोहम्मद खालिद भी मौजूद रहे। स्थानीय निवासियों द्वारा बताई गई समस्याओं पर तुरंत संज्ञान लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को समाधान हेतु निर्देश जारी किए। इसी क्रम में उन्होंने शहाबुद्दीनपुर रोड पर नवदृनिर्मित नाले का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता, प्रगति और संरचना की समीक्षा की तथा ठेकेदार को समयबद्ध और मानक अनुरूप कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-लाइनमैन की मौत से भड़का आक्रोश, ग्रामीणों ने किया हंगामा

गौरव स्वरूप ने कहा कि अस्पताल चौराहे पर अहिल्याबाई होल्कर स्मारक भव्य स्तर पर बनाया जायेगा। यहां पर लोकमाता की आदमकद भव्य प्रतिमा स्थापित होगी। यह चौराहा शहर को एक नई पहचान देगा। शहर का विकास तभी संभव है जब शहरवासी भी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए सहयोग प्रदान करें, हमारा प्रयासा है कि प्रत्येक कार्य, गुणवत्तापरक हो और समयावधि में पूर्ण किया जाये। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे विकास कार्यों में सहयोग करें और सुझाव देकर शहर को बेहतर बनाने में सहभागिता निभाएं। उन्होंने कहा कि नागरिक सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण उनकी प्राथमिकता है और इस दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  अन्तरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »

मां ने ही कर दी अपने चार माह के बेटे की हत्या

प्रयागराज: पति से झगड़े के बाद महिला ने अपने चार माह के बेटे की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। शव को रसोईघर में रखे लकड़ी के ढेर में छिपा दिया। काफी देर तक बच्चे के न दिखने पर परिजनों ने जब खोजबीन शुरू की। पूछने पर मां कुछ बोल भी नहीं रही थी। रात में करीब 10 बजे उसने बच्चे की हत्या की बात कुबूल की। गंगापार इलाके के सरायममरेज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि एक मां ने चार माह के बेटे ईश्वर की हत्या कर दी है। घटना पिलखिनी गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी

Read More »