एम.जी. पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेल दिवस पर जोश और अनुशासन का संगम

प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह बच्चों में अनुशासन और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं

मुजफ्फरनगर। एम.जी. पब्लिक स्कूल के प्राइमरी विंग में बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलों की अहम भूमिका को साकार करते हुए सोमवार को वार्षिक खेल-कूद दिवस का भव्य और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी गतिविधियों, रोमांचक प्रतियोगिताओं और बच्चों की मुस्कान से पूरा विद्यालय परिसर उल्लास, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर नजर आया। नन्हें बच्चों ने इस प्रतिस्पर्धा में खेल भावना के साथ ही जोश और अनुशासन का प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया।

एम.जी. पब्लिक स्कूल के प्राइमरी विंग में स्टूडेंट्स के लिए वार्षिक खेल-कूद दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा मशाल प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने अनुशासित कदमताल के साथ आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित सभी शिक्षकों का मन मोह लिया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की युवा प्रतिभा को अब रोजगार मिलेगा अपने शहर में

इसके पश्चात विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शानदार ड्रिल, मनोरंजक हुला हूप गतिविधियां तथा मंकी बनाना रेस, रोप रेस, लेमन स्पून, ग्लास बैलेंस, पुल द रिंग, थ्री लेग रेस और हर्डल रेस जैसी रोमांचक प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। इन सभी खेलों में बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास, उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

इसे भी पढ़ें:  कृष्णगोपाल बोले-सरकार को बदनाम कर रहे कुछ अफसर, जीएसटी अधिकारी पर कार्यवाही से व्यापारियों में खुशी

नर्सरी और केजी कक्षाओं के नन्हे प्रतिभागियों ने जैली फिश रेस, हुला हूप, बॉल पिक एंड ड्रॉप, रैबिट एंड कैरट रेस जैसी गतिविधियों में बेहतरीन तालमेल और जोश का प्रदर्शन किया। बच्चों की मासूम मुस्कान और अभिभावकों की तालियों ने इस दिन को वास्तव में यादगार बना दिया।

वार्षिक खेल प्रतिस्पर्धा के अंत में ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी नानक हाउस के विद्यार्थियों ने अपने नाम की। टैगोर हाउस के खिलाड़ी रनरअप रहे, जबकि रामा और कृष्णा हाउस के खिलाड़ियों को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। सभी विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग द्वारा मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-एक चिंगारी ने राख कर दी बेटी की शादी की खुशियां

इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि यह बच्चों में अनुशासन, टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास भी विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ऐसे आयोजनों के माध्यम से एम.जी. पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी बच्चों को उत्कृष्ट मंच प्रदान कर रहा है। खेल दिवस के आयोजन में प्राइमरी विंग के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं और अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Also Read This

खतौली के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज में BIS की मानक लेखन प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाया हुनर

खतौली। जनपद मुजफ्फरनगर के श्री कुन्दकुन्द जैन इंटर कॉलेज, खतौली के सभागार में सोमवार, 9 फरवरी 2026 को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस), देहरादून शाखा के तत्वावधान में मानक पाठ योजना लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वैश्विक अर्थव्यवस्था में मानकीकरण की भूमिका को लेकर विद्यार्थियों, उपभोक्ताओं और समाज में जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य अनुराग जैन द्वारा मानक प्रार्थना के साथ किया गया। इस अवसर पर मेंटर मदन गोपाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मानकों के माध्यम से किसी भी क्षेत्र में गुणवत्ता और विश्वसनीयता लाई जा सकती है। उन्होंने छात्रों से जीवन के हर क्षेत्र में मानकों को अपनाने

Read More »

मथुरा में एक ही परिवार के 5 शव कमरे में मिले, दूध के गिलास मिले—सुसाइड या हत्या?

मथुरा। जिले के महावन थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खप्परपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव कमरे के भीतर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन छोटे बच्चे शामिल हैं। यह मामला आत्महत्या का है या किसी आपराधिक घटना का, फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर की युवा प्रतिभा को अब रोजगार मिलेगा अपने शहर मेंजानकारी के अनुसार, सुबह काफी देर तक जब घर से कोई हलचल नहीं हुई तो परिजनों और पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा न खुलने पर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना

Read More »

मुजफ्फरनगर-मुर्गों की लड़ाई में हो रही सट्टेबाजी पर पुलिस का शिकंजा

तितावी पुलिस का बड़ा छापा, पुलिस को देख सट्टेबाज मौके से हुए फरार, 11 मोटरसाइकिल व एक ई-रिक्शा जब्त मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में अवैध जुआ और सट्टेबाजी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तितावी थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मुर्गों की लड़ाई के नाम पर खुलेआम सट्टा खिलाए जाने की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर जहां सट्टेबाजों को खदेड़ा, वहीं बड़ी संख्या में वाहन बरामद कर अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों को कड़ा संदेश दिया है। इसे भी पढ़ें:  शादी के छह दिन बाद ही जेठ ने दबोचा, कमरा कर लिया बंदतितावी थाना क्षेत्र में मुर्गों की लड़ाई के

Read More »

सर्राफा बाजार चोरी कांड का खुलासाः शातिर चोर जेवरात सहित दबोचा

सर्राफ की दुकान से जेवरात लेकर भागा था युवक, चोरी की 05 पीली धातु की अंगूठियां की बरामद मुजफ्फरनगर। शहर के सर्राफा बाजार में स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान से हुई सोने के जेवरातों की चोरी की घटना का कोतवाली नगर पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया माल बरामद किया है। इस कार्रवाई से व्यापारियों ने राहत की सांस ली है और पुलिस की कार्यशैली की सराहना की जा रही है। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बबलू कुमार वर्मा ने बताया कि गत 03 फरवरी को नवीन कुमार शर्मा

Read More »