निखरेगा शहर-मिलेगा रोजगारः शहर के हर वार्ड में तैनात होंगे कलेक्शन कलक्टर

मुजफ्फरनगर शहर में घर-घर पहुंचेंगे स्वच्छता सेवा के कलक्टर, जानेंगे जनता का फीड बैक, सुनेंगे समस्या, करायेंगे निस्तारण

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर अब न केवल स्वच्छता में बल्कि रोजगार सृजन में भी अग्रणी बनने की ओर बढ़ रहा है। जेएस एनवायरो प्राइवेट लिमिटेड ने नगर पालिका परिषद के सहयोग से शहर के 55 वार्डों में प्रत्येक वार्ड में एक कलेक्शन कलक्टर तैनात करने का निर्णय लिया है। यह पहल शहर को गारबेज फ्री बनाने के साथ-साथ बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान करेगी। नगरपालिका और कंपनी की समन्वित पहल के तहत हर वार्ड में तैनात होने वाले स्वच्छता सेवा के कलक्टर जनता के बीच रहकर उनका फीड बैक जानेंगे, हर वार्ड, मौहल्ले और गली की समस्या को सुनेंगे और उनका निस्तारण कराने की जिम्मेदारी निभायेंगे।
मुजफ्फरनगर में नगर पालिका परिषद के दिशा-निर्देश के तहत जेएस एनवायरो प्राइवेट लिमिटेड शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन मुहिम चला रही है। अब इसे और प्रभावी बनाने के लिए कंपनी ने प्रत्येक वार्ड में एक-एक कलेक्शन कलक्टर नियुक्त करने की योजना बनाई है। कलेक्शन कलक्टर का मुख्य काम होगा वार्ड में कचरा संग्रहण की निगरानी करना, यूजर चार्ज के रूप में पालिका द्वारा डोर टू डोर सेवा के लिए तय मासिक शुल्क की वसूली व्यवस्थित करना और नागरिकों की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करना। इससे शहर की स्वच्छता व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ जनता को सुविधा और जवाबदेही भी मिलेगी।
प्रोजेक्ट हेड नीतेश चौधरी ने बताया कि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के मार्गदर्शन में यह मुहिम चल रही है। उन्होंने कहा कि कंपनी लगातार पुराने और अस्वच्छ कचरा डंपिंग क्षेत्रों को हटाकर उनका सौंदर्यकरण कर रही है। पालिका प्रशासन और कंपनी के बीच सहयोग से यह कार्य सभी वार्डों में लागू किया जाएगा। अभी तक कंपनी ने लगभग 400 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया है। अब वार्ड स्तर पर कलेक्शन कलक्टर की तैनाती से युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे और शहर को स्वच्छ बनाने की प्रक्रिया में गति आएगी।
नीतेश चौधरी ने बताया कि जेएस एनवायरो सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में डोर-टू-डोर कचरा यूजर चार्ज कलेक्टर की भर्ती 24 अक्टूबर 2025 से 1 नवंबर 2025 तक होगी। इच्छुक युवा उम्मीदवार सीधे कंपनी मौहल्ला शांतिनगर भोपा रोड पर स्थित कार्यालय से संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। यह पहल न सिर्फ बेरोजगार युवाओं को रोजगार देती है बल्कि शहर की स्वच्छता को भी नई ऊँचाई प्रदान करेगी। मुजफ्फरनगर की यह पहल शहर की सुंदरता बढ़ाने, गारबेज फ्री बनाने और बे रोजगार युवाओं के लिए रोजगार सृजन में मील का पत्थर साबित होगी।

इसे भी पढ़ें:  पशु तस्करों पर पुलिसिया प्रहार, 90 करोड़ की अवैध संपत्ति चिन्हित

Also Read This

लेबनान में हिजबुल्लाह पर प्रतिबंध, प्रधानमंत्री सख्त

लेबनान में हिजबुल्लाह पर प्रतिबंध की घोषणा प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने सोमवार को की। यह फैसला हिजबुल्लाह द्वारा इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन हमले करने के बाद आया, जिन्हें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या का बदला बताया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि लेबनानी क्षेत्र से वैध संस्थाओं के बाहर की गई किसी भी सैन्य कार्रवाई को पूरी तरह अस्वीकार किया जाएगा। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद जारी बयान में प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने कहा कि युद्ध और शांति का फैसला केवल राज्य के हाथ में है।  उन्होंने हिजबुल्लाह की सभी सुरक्षा और सैन्य गतिविधियों को ‘गैरकानूनी’ बताते हुए उन पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की घोषणा

Read More »

देवबंद होलिका पूजन में महिलाओं की उमड़ी श्रद्धा

देवबंद। देवबंद होलिका पूजन होली के पावन अवसर पर नगर के विभिन्न मोहल्लों, कालोनियों और प्रमुख चौराहों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नगर के मोहल्ला चाहापारस, छिम्पीवाडा, जनकपुरी, भुलंनशहा, रेलवे रोड, एमबीडी चौक सहित कई प्रमुख स्थानों पर धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका का पूजन किया गया। देवबंद होलिका पूजन में परंपरा और आस्था का संगम महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर होलिका की परिक्रमा करती नजर आईं। इसे भी पढ़ें:  छुट्टी के बाद खुले स्कूल, कोहरे और शीतलहर में ठिठुरते हुए पहुंचे बच्चे कई स्थानों पर होली के पारंपरिक गीतों की मधुर धुनों

Read More »

देवबंद पुलिस पैदल मार्च में डी आई जी सड़कों पर

देवबंद। देवबंद पुलिस पैदल मार्च आगामी त्योहारों के मद्देनज़र निकाला गया, जिसमें डी आई जी अभिषेक सिंह और एसएसपी अभिनंदन सिंह स्वयं सड़कों पर उतरे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। डी आई जी अभिषेक सिंह, एसएसपी अभिनंदन सिंह के साथ एसपी ग्रामीण सागर जैन, सीओ अभितेष सिंह और थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल मार्च किया। इसे भी पढ़ें:  महाशिवरात्रिः आत्मजागृति का दिव्य संदेश देने वाला दिनः जयंती दीदीपैदल मार्च सैनी सराय से खानकाह होते हुए रशीदिया मस्जिद, दारुल उलूम, जामा मस्जिद, मेन बाजार

Read More »

खतौली पुलिस फ्लैग मार्च: संवेदनशील इलाकों में सख्ती

खतौली, 1 मार्च। खतौली पुलिस फ्लैग मार्च वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में संवेदनशील क्षेत्रों में किया गया। कस्बे में शांति, सौहार्द एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर खतौली क्षेत्राधिकारी ने अपने सर्किल क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर हालात का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ कस्बे के मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों, संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों तथा प्रमुख चौराहों का गहन निरीक्षण किया। इसे भी पढ़ें:  पुलिस की तत्परता से अग्निवीर अभ्यर्थी को मिला खोया बैगइस दौरान

Read More »

खतौली आर्य समाज होली उत्सव: यज्ञ और भजन से गूंजा शिवपुरी

खतौली, 2 मार्च। खतौली आर्य समाज होली उत्सव की प्रथम सभा में अमित कुमार शास्त्री सहारनपुर ने कहा कि वेद की शरण में आने पर ही विश्व में शांति संभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद सरस्वती के संदेश को दोहराते हुए वेदों की ओर लौटने का आह्वान किया। सभा में आध्यात्मिक वातावरण के बीच यज्ञ, भजन और प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को जीवन मूल्यों का संदेश दिया गया। अमित कुमार शास्त्री ने कहा कि श्रद्धा से जीवन को यज्ञमय बनाना चाहिए। उन्होंने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि परिस्थितिवश समय पर दूध, घी, वनस्पति, औषधि, समिधा और जल भी उपलब्ध न हो, तो भी आंख बंद

Read More »