शहर में नया कोतवाल-कप्तान ने इंस्पेक्टर बबलू सिंह वर्मा को सौंपी कमान

एक महीने में बदले गए भोपा के थानेदार, मुनीश को नारकोटिक्स सेल में भेजा, चरथावल, मीरापुर और फुगाना में भी नये प्रभारी तैनात

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस महकमे में देर रात एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल से हलचल मच गई। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कई थाना प्रभारियों के तबादले करते हुए कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने का संदेश दिया है। इस बदलाव में शहर कोतवाली में नया कोतवाल तैनात किया गया है। अब इंस्पेक्टर बबलू सिंह वर्मा को शहर कोतवाली के प्रभारी के रूप में कमान मिली है, जबकि भोपा, मीरापुर, फुगाना और चरथावल समेत कई थानों में नए प्रभारी निरीक्षक तैनात किए गए हैं। इनमें भोपा थाने में एक माह में ही फिर से थानेदार बदला गया है।
जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने शनिवार की देर रात तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए छह थानों में नए प्रभारी निरीक्षकों की तैनाती के आदेश जारी किए। इस फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था को और दुरुस्त करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, भोपा थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं के चलते मौजूदा प्रभारी निरीक्षक मुनीश कुमार को हटाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें अब नारकोटिक्स सेल का प्रभारी बनाया गया है। मुनीश कुमार को 22 सितम्बर को ही भोपा थाने की कमान सौंपी गई थी। उस वक्त भाकियू नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किये जाने को लेकर मचे बवाल के बाद एसएसपी संजय वर्मा ने भोपा थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह को हटाया था। उनको फुगाना थाने में भेजा गया था। वहीं, चरथावल थाने में प्रभारी के रूप में लंबी पारी खेलने वाले इंस्पेक्टर जसवीर सिंह को भोपा थाने की कमान सौंपी गई है।
शहर में पुलिसिंग को नई दिशा देने के लिए एसएसपी संजय वर्मा ने मीरापुरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बबलू सिंह वर्मा को शहर कोतवाली का नया प्रभारी बनाया है। शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक और कानून-व्यवस्था की चुनौतियों को देखते हुए बबलू सिंह के अनुभव को देखते हुए उनको यहां लाया गया है। इससे पहले वो नई मंडी कोतवाली में भी प्रभारी के पद पर तैनात रह चुके हैं। इसके अलावा, चरथावल थाने की कमान इंस्पेक्टर सत्यनारायण दहिया को सौंपी गई है, जबकि मीरापुर थाना प्रभारी के रूप में फुगाना थाने से हटाये गये इंस्पेक्टर ओम प्रकाश सिंह की नियुक्ति की गई है। वहीं, क्राइम ब्रांच से स्थानांतरित करते हुए इंस्पेक्टर विजय कुमार को फुगाना थाना प्रभारी बनाया गया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ;एएचटीयूद्ध थाने की जिम्मेदारी अब इंस्पेक्टर जय सिंह भाटी को दी गई है। इस फेरबदल में शहर कोतवाली में तैनात प्रभारी निरीक्षक उमेश रोरीया और इंस्पेक्टर विकास यादव को तबादला होने के कारण एसएसपी संजय वर्मा ने गैर जनपद के लिए रिलीव किया गया है।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने स्पष्ट किया है कि तबादलों का यह निर्णय पूरी तरह से कार्यकुशलता और कानून-व्यवस्था की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर लिया गया है। उन्होंने कहा कि नई तैनातियां पुलिस विभाग में अनुशासन, जवाबदेही और तत्परता की भावना को मजबूत करेंगी। जिले में हुए इन बदलावों से उम्मीद की जा रही है कि नई टीम अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई और पुलिस की छवि सुधारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-बागी बेटी की गलत आरजू-मजदूर पिता ने मजबूर होकर घोंट दिया गला

Also Read This

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को

Read More »

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव में विक्रम सिंह का संदेश

आर्य समाज शिवपुरी होली उत्सव के दूसरे दिन खतौली में आयोजित सभा में समाज और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया गया। दानवीर ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि मनुष्य को अपने कर्मों के माध्यम से जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए और उसे समाज व राष्ट्र के लिए समर्पित रखना चाहिए। सभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और वैदिक परंपरा के अनुसार कार्यक्रम संपन्न हुआ। ठाकुर विक्रम सिंह ने कहा कि साहित्य और संगीत से विहीन मनुष्य पशु के समान होता है। जिनके पास विद्या, तप, ज्ञान, गुण और धर्म नहीं है, वे इस पृथ्वी पर भार स्वरूप हैं। उन्होंने कहा कि जहां ब्रह्म शक्ति और शारीरिक शक्ति दोनों

Read More »

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर गन्ने की होली

संभल गन्ना मूल्य 600 रुपये मांग को लेकर मंगलवार को जनपद के विभिन्न गांवों में किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन असली के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए और सरकार से गन्ने का समर्थन मूल्य 600 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग उठाई। गांव भदरोला, मंडावली रसूलपुर सहित आसपास के कई गांवों में किसानों ने गन्ने की होली जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि मौजूदा गन्ना मूल्य उनके उत्पादन खर्च के अनुरूप नहीं है। इसे भी पढ़ें:  सांसद चंदन चौहान को योगी-मोदी सरकारों से मिली बड़ी सौगतउनका कहना है कि पिछले कुछ

Read More »

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला में दो दोस्तों पर मुकदमा दर्ज

सहारनपुर संदिग्ध मौत मामला ने जनपद में सनसनी फैला दी है। थाना जनकपुरी क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक अभ्युदय त्यागी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद उसके पिता ने इसे हत्या करार देते हुए दो दोस्तों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी ब्योम बिंदल के अनुसार, दो दिन पूर्व अभ्युदय त्यागी का शरीर चकरहेटी गांव स्थित एक दूध की फैक्ट्री के पास संदिग्ध और बेहोशी की हालत में मिला था। इसे भी पढ़ें:  सठला गांव में दलितों को शिव मंदिर निर्माण से रोकने पर तनाव पनपाग्रामीणों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों

Read More »