टायर पंक्चर जोड़ने वाले की गोली मारकर हत्या, सुबह दुकान में मिला शव

बलीपुरा गांव में वारदात से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी, मृतक फरमान की हत्या को लेकर परिजन भी हैरान

मुजफ्फरनगर। जनपद के मीरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात एक दर्दनाक और रहस्यमयी वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। एक साधारण टायर पंक्चर जोड़ने की दुकान करने वाले युवक की निर्मम हत्या से न सिर्फ उसका परिवार बल्कि पूरा गांव स्तब्ध है। फरमान की हत्या की गुत्थी अभी सुलझ नहीं पाई है, लेकिन पुलिस हर संभावित पहलू की जांच कर रही है।
जनपद के मीरापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बलीपुरा गांव में सोमवार रात एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। गांव गढ़ी मुझेड़ा निवासी 24 वर्षीय फरमान, जो बलीपुरा में टायर पंक्चर की दुकान चलाता था, मंगलवार सुबह मृत अवस्था में अपनी ही दुकान में पाया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, फरमान रोज़ की तरह सोमवार रात भी दुकान में ही सोया था। मंगलवार सुबह जब आस-पास के लोग रोज़ाना की तरह दुकान पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि दुकान का शटर आधा खुला हुआ है। अंदर झांकने पर फरमान खून से लथपथ पड़ा मिला। उसके शरीर पर गोली के निशान थे, जिससे साफ है कि उसकी गोली मारकर हत्या की गई है।

इसे भी पढ़ें:  हादसों की बारिशः ग्रामीण इलाकों में लगातार ढह रहे कच्चे मकान

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मीरापुर थाना पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। क्षेत्राधिकारी जानसठ यतेंद्र नागर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मृतक फरमान के परिजनों का कहना है कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी या रंजिश नहीं थी। वह शांत स्वभाव का युवक था और पूरी तरह अपने काम में लगा रहता था। परिजनों ने किसी पर सीधा शक नहीं जताया है, जिससे मामले की रहस्यमयता और बढ़ गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और विभिन्न एंगल से जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापा, मिठाई को किया नष्ट

सीओ यतेंद्र नागर ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, और मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल्स भी खंगाली जाएंगी। जल्द ही घटना का खुलासा करने का दावा भी किया गया है। इस घटना के बाद से बलीपुरा गांव और आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। लोगों में यह डर व्याप्त है कि एक साधारण दुकानदार की इस तरह हत्या क्यों की गई और कहीं यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा तो नहीं। वहीं, फरमान के घर में मातम पसरा हुआ है और परिवार गहरे सदमे में है।

इसे भी पढ़ें:  चरथावल में अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, एक गिरफ्तार

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  भाकियू अराजनैतिक ने सीएम योगी से

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »