भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की बैठक में किसानों की समस्याओं पर हुई चर्चा

खतौली। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यालय पर रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने की। बैठक में क्षेत्र के किसानों से जुड़ी विभिन्न ज्वलंत समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया, जिसमें ओवरलोड गन्ना वाहनों से हो रही दुर्घटनाएं, बिजली विभाग की मनमानी, विद्युत उपभोक्ताओं को लगातार परेशान किया जाना, कस्बे की सड़कों व बाजारों में बढ़ता अतिक्रमण प्रमुख रूप से शामिल रहा।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ठाकुर नीरज सिंह ने कहा कि सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड गन्ना वाहन किसानों और आम जनता दोनों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। प्रशासन इस ओर आंखें मूंदे बैठा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही ओवरलोडिंग पर रोक नहीं लगी, तो संगठन आंदोलन के लिए मजबूर होगा। उन्होंने बिजली विभाग पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि गलत बिल और उत्पीड़न से किसान ओर आमजन परेशान हैं।
चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉक्टर शरीक जैदी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी है। किसानों और मजदूरों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता, जिससे उनकी समस्याएं और बढ़ जाती हैं। उन्होंने मांग की कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जाए और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर पर्याप्त चिकित्सक व दवाइयों की व्यवस्था हो। किन्नर प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष प्रीति महंत ने कहा कि संगठन सभी वर्गों की समस्याओं को समान रूप से उठाता है। उन्होंने कहा कि किन्नर समाज भी किसानों की लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है और सामाजिक एकता के साथ अन्याय के खिलाफ संघर्ष करेगा।
जिला मीडिया प्रभारी सचिन गुप्ता ने कहा कि कस्बे की सड़कों और बाजारों में बढ़ता अतिक्रमण यातायात व्यवस्था को पूरी तरह बाधित कर रहा है। इससे किसानों को अपने उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में भारी कठिनाई होती है। उधर आमजन तथा स्कूली बच्चों को आने-जाने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र अतिक्रमण हटाने की मांग की। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठित संघर्ष करने का संकल्प लिया और चेतावनी दी कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। बैठक का संचालन अफ्फान अख्तर ने किया। इस अवसर पर राधे प्रणामी, सैयद मुमताज अली, फिरोज गांधी, राजीव शर्मा, जुगनू शर्मा, जहीन रिजवी, अमरीश कौशिक, सुमित प्रजापति, शमीम समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर हादसा- अस्पताल पहुंचे मंत्री कपिल देव ने दिया हर मदद का भरोसा

Also Read This

सीएम योगी से बोले कपिल देव-मुजफ्फरनगर से मिटाओ मुगलों की पहचान महाराज जी

सीएम योगी के नेतृत्व की सराहना, युवाओं के रोजगार, कानून व्यवस्था और औद्योगिक विकास की उपलब्धियों का किया बखान

Read More »

सीमेंट मिक्सर से वाहन की टक्कर से नौ लोगों की मौत, तीन घायल

ठाणे- महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक पुल पर सीमेंट मिक्सर से एक वाहन के टकराने से यह हादसा हुआ। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महाराष्ट्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि राज्य के ठाणे जिले में एक पुल पर सीमेंट मिक्सर से एक वाहन टकराने से नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस ने तत्काल नजदीकी

Read More »

सेक्टर-58 की कंपनी में घुसे प्रदर्शनकारी, जमकर की तोड़फोड़, फेज 2 में गाड़ियों में आगजनी

नोएडा- वेतन वृद्धि की मांग को लेकर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को कई कंपनियों के कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। फेज 2 में कर्मचारियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और पथराव किया। फरीदाबाद, पलवल में भी कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं। सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने नोएडा के सेक्टर 58 की कंपनी में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, ‘नोएडा में आंदोलन करने वाले सभी लोगों से मैं अपील करूंगा कि वे प्रदेश में ऐसा कोई कदम ना उठाएं जिससे कानून व्यवस्था में कोई बाधा पैदा होती है। प्रदेश ने

Read More »

शाह आलम की लंबी हाउस अरेस्टिंग, प्रशासन को सौंपा 10 सूत्रीय मांग पत्र

मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की घोषणा के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, कार्यकर्ताओं में रोष, घर पर रहा पुलिस का पहरा मुजफ्फरनगर। किसान-मजदूर संगठनों की गतिविधियों के बीच प्रशासनिक सख्ती देखने को मिली, जब एक प्रमुख किसान नेता को उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद संगठन ने अपनी मांगों को लेकर नया कदम उठाते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम को अंबा विहार स्थित उनके आवास पर खालापार थाना पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट कर लिया गया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की घोषणा की गई

Read More »

भाजपा सरकार में युवा बेरोजगार और भविष्य अंधकारः विनीत कुशवाहा

सपा छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा का महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक के आवास पर हुआ स्वागत मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा के जनपद आगमन पर सपा छात्र सभा महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आज का युवा रोजगार के अभाव में दिशाहीन होता जा रहा है, और सरकार उसे असली मुद्दों से भटकाकर रील बनाने व दिखाने में उलझाए हुए हैं,युवाओं को रियल

Read More »

पतंगबाजी के विवाद में हिंसक संर्घष, दो युवक गंभीर रूप से घायल

सूजडू में छत पर कहासुनी के बाद घर में बंद कर की गई बेरहमी से पिटाई, चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज मुजफ्फरनगर। छत पर पतंग उड़ाने को लेकर हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में दो युवकों को कथित तौर पर घर में बंद कर पीटा गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ये दोनों युवक अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे और रिश्तेदार के साथ छत पर पतंग उड़ा रहे थे। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर हमलावर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि दोनों युवकों को गंभीर रूप से चोटिल किया गया

Read More »