प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी के ठहराव से दूर हुई नाराज़गी, भाजपा कार्यकर्ताओं में लौटी ऊर्जा

मूलचंद रिसोर्ट में मंत्री कपिल देव अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत, ममता अग्रवाल ने परिवार के साथ किया अभिनंदन

मुज़फ्फरनगर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के मुजफ्फरनगर आगमन के दौरान दोपहर में अचानक बिना रुके निकल जाने से कार्यकर्ताओं के बीच क्षणिक उपजी नाराज़गी शाम होते-होते खत्म हो गई। देवबंद से वापस दिल्ली लौटते समय पंकज चौधरी के मूलचंद रिसोर्ट पर रुकने, कार्यकर्ताओं से खुलकर संवाद करने और संगठन को नया उत्साह देने से भाजपा कार्यकर्ताओं में फिर से सकारात्मक वातावरण लौट आया और प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

रविवार शाम मुज़फ्फरनगर के दिल्लीदृदेहरादून हाईवे स्थित मूलचंद रिसोर्ट पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी का आगमन हुआ। उनके साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसौदिया भी मौजूद रहे। उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता राज्य मंत्री एवं नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में जोश दिखाई दिया और सभी ने उन्हें फूलमालाएं पहनाकर अभिनंदन किया। मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुज़फ्फरनगर संगठन के वरिष्ठ, कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ताओं का क्रमवार परिचय प्रदेशाध्यक्ष से कराया।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-आईपीएल की तर्ज पर शुरू हुआ एमपीएल टी-20 टूर्नामेंट

भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल बोली-ये आगमन संगठनात्मक ऊर्जा का मजबूत संकेत
मूलचंद रिसोर्ट की निदेशक एवं भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, दीप अग्रवाल और पीयूष अग्रवाल सहित परिजनों ने प्रदेशाध्यक्ष का हृदयपूर्वक स्वागत किया। अपने स्वागत संबोधन में ममता अग्रवाल ने कहाकृकि प्रदेशाध्यक्ष पंकज चौधरी का यहां आगमन केवल सम्मान का क्षण नहीं, बल्कि संगठनात्मक ऊर्जा का मजबूत संकेत है। उनके नेतृत्व में भाजपा परिवार और अधिक संगठित, सक्रिय और जनसेवा के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ेगा। कार्यकर्ताओं के बीच उनका संवाद हमारी कार्यशैली को और बेहतर दिशा देता है।

इसे भी पढ़ें:  मुख्यालय पहुंचकर मंडलायुक्त ने सुनील लोगों की फरियाद, हाथों-हाथ निपटी पांच शिकायत

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और जनसेवा के संकल्प को लेकर सकारात्मक और महत्वपूर्ण चर्चा हुई। प्रदेशाध्यक्ष के मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि पंकज चौधरी का यह संवाद कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास बढ़ाने वाला रहा, जिससे मुज़फ्फरनगर संगठन को नई दिशा मिलती दिख रही है।

बताते चलें कि रविवार दोपहर प्रदेशाध्यक्ष दिल्ली से देवबंद जाते समय शोकसभा हेतु गांव जडौदा जट जा रहे थे। उस दौरान भाजपा नेता कपिल देव अग्रवाल और जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता हाईवे पर स्वागत को मौजूद रहे, लेकिन समयाभाव के चलते पंकज चौधरी कार में बैठे-बैठे ही अभिवादन कर आगे बढ़ गए। इससे कार्यकर्ताओं में हल्की नाराज़गी बनी, जिसे मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने देवबंद पहुंचकर प्रदेशाध्यक्ष के समक्ष रखा। वापसी के दौरान मूलचंद रिसोर्ट पर पूरा समय देकर, कार्यकर्ताओं की बात ध्यान से सुनकर और आपसी संवाद स्थापित कर प्रदेशाध्यक्ष ने सभी गिले-शिकवे दूर कर दिए।

इसे भी पढ़ें:  छपार टोल प्रकरण: रालोद नेता ने मांगेराम त्यागी व दो साथियों पर दर्ज कराया मुकदमा

शाम का यह संवाद मुज़फ्फरनगर भाजपा संगठन के लिए ऊर्जा बढ़ाने वाला साबित हुआ। कार्यकर्ताओं ने इसे नेतृत्व की संवेदनशीलता और संगठन के प्रति समर्पण का प्रमाण बताया। प्रदेशाध्यक्ष के आश्वासन और मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में आगामी कार्यक्रमों, जनसेवा और पार्टी के विस्तार को लेकर नई उमंग देखी गई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, पूर्व अध्यक्ष विजय शुक्ला, रूपेन्द्र सैनी, यशपाल पंवार, संजय गर्ग, डॉ. देशबंधु तोमर, प्रवीण खेड़ा, मनुप्रिय मजदूर, नंद किशोर पाल, जितेन्द्र कुच्छल, पवन अरोरा, सुखदर्शन सिंह बेदी, शरद शर्मा, अमित चौधरी मोरना सहित सैंकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »

मां ने ही कर दी अपने चार माह के बेटे की हत्या

प्रयागराज: पति से झगड़े के बाद महिला ने अपने चार माह के बेटे की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। शव को रसोईघर में रखे लकड़ी के ढेर में छिपा दिया। काफी देर तक बच्चे के न दिखने पर परिजनों ने जब खोजबीन शुरू की। पूछने पर मां कुछ बोल भी नहीं रही थी। रात में करीब 10 बजे उसने बच्चे की हत्या की बात कुबूल की। गंगापार इलाके के सरायममरेज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि एक मां ने चार माह के बेटे ईश्वर की हत्या कर दी है। घटना पिलखिनी गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी

Read More »

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी: 900 का सिलिंडर 1500 में

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी का मामला सामने आया है, जहां बाजार में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलिंडर महंगे दामों पर बेचे जा रहे हैं। जिले में सामान्यतः 900 रुपये में मिलने वाला घरेलू गैस सिलिंडर अब 1500 रुपये तक में बिक रहा है, जबकि 1900 रुपये का कमर्शियल सिलिंडर 2200 से 2800 रुपये तक में बेचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका-इस्रायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब गैस आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है। आपूर्ति कम होने से बाजार में सिलिंडरों की कालाबाजारी तेज हो गई है, जिससे खासकर होटल, ढाबा और हलवाई कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। पड़ताल में सामने आई शामली

Read More »