शिवसेना गुटों के हिंदूवादी नेताओं की जुबानी जंग पुलिस के दर तक पहुंची

मनोज सैनी ने शिवसेना नेता बिट्टू सिखेडा पर लगाया मानहानि का आरोप, एसएसपी से कार्यवाही की मांग

मुजफ्फरनगर। घास मंडी स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर अवैध कब्जे को लेकर चल रही खींचतान के बीच शिवसेना के दोनों गुटों के हिन्दूवादी नेताओं के बीच भी जंग और गहरी हो गई है। अभी तक दोनों गुटों के नेताओं ने एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी के साथ जुबानी जंग ही की थी, लेकिन अब यह मामला पुलिस के हाथ तक पहुंच गया है। संयुक्त हिंदू मोर्चा के अध्यक्ष मनोज सैनी ने अपने पदाधिकारियों के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिवसेना नेता बिट्टू सिखेड़ा के खिलाफ एसएसपी से मानहानि का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
मनोज सैनी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम दिये अपने प्रार्थना में आरोप लगाया कि बिट्टू सिखेड़ा ने हाल ही में बयानबाजी के दौरान उनको लेकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया, जिससे उनकी और संगठन की छवि को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि बिट्टू सिखेडा द्वारा दिया गया बयान सोशल मीडिया पर वीडियो के रूप में खूब वायरल हो रहा है। यह बयान न केवल अपमानजनक है बल्कि समाज में तनाव फैलाने वाला भी है। इस बयान के कारण उनको मानसिक आघात भी पहुंचा है और उनकी सामाजिक छवि को भी ठेस पहुंची है। संयुक्त हिंदू मोर्चा की ओर से इस बयान का विरोध करते हुए एसएसपी से कार्रवाई की मांग की गई। उन्होंने मांग की कि बिट्टू सिखेड़ा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज किया जाए। पुलिस अधिकारियों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस दौरान उनके साथ कई हिन्दूवादी संगठनों के नेता भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  सभासद पर हमला-ममता के घर पड़ौसन ने बरसाये ईंट-पत्थर

Also Read This

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड में प्रिंसिपल हिरासत में

हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड ने शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सलेमपुर दादूपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में हिंदी की परीक्षा के दौरान सात नकलचियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में तीन लड़के और चार लड़कियां शामिल हैं, जो फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं। यह कार्रवाई परीक्षा केंद्र पर नियमित जांच के दौरान की गई, जब एडमिट कार्ड की फोटो और परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों के चेहरे का मिलान संदिग्ध पाया गया। हरिद्वार बोर्ड परीक्षा नकल कांड का खुलासा कैसे हुआ? हिंदी की परीक्षा के दौरान अधिकारियों ने जब प्रवेश पत्रों की जांच की, तो फोटो और परीक्षार्थियों के चेहरे में अंतर

Read More »

बलदेव मथुरा में टीबी जागरूकता अभियान, मुफ्त जांच पर जोर

मथुरा। बलदेव मथुरा में 24-02-2026 को टीबी जागरूकता अभियान बलदेव चलाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेव में आयोजित इस अभियान में मेडिकल छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को क्षय रोग के प्रति सचेत किया। अभियान का उद्देश्य समय रहते जांच और उपचार को बढ़ावा देना रहा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलदेव के अधीक्षक एवं जिला क्षय रोग अधिकारी मथुरा के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बरोली स्थित डी एस पेरामेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज के बीएससी नर्सिंग और फार्मेसी के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-लाइनमैन की मौत से भड़का आक्रोश, ग्रामीणों ने किया हंगामानुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्रों ने टीबी के प्रमुख लक्षण

Read More »