बेहडा सादात में बंद मकान में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

दोनों मामलों में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

मुजफ्फरनगर। गांव बेहड़ा सादात में बंद मकान से हुई चोरी का खुलासा करते हुए जानसठ पुलिस ने इसमें शामिल रहे चोर को गिरफ्तार चोरी के माल में से सोने का जेवर बरामद करने में सफलता हासिल की है, इस चोर के दूसरे साथियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है। वहीं पुरकाजी पुलिस ने अम्बाला से चोरी की गई बुलेट बाइक के साथ दो शातिर चोरों को दबोच लिया। दोनों मामलों में पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जानसठ पुलिस के उप निरीक्षक मोहित चौधरी ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मोहित चौधरी ने बताया कि वो गत दिवस शाम के समय गश्त कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली कि पिमौडा पुलिया की ओर एक संदिग्ध वारदात के इरादे से आ रहा है। चैकिंग की गई तो वहां पर एक युवक आता दिखाई दिया। रोका तो भागने लगा, पुलिस टीम के साथ मोहित चौधरी ने घेर घोटकर युवक को दबोच लिया। उसकी तलाशी लेने पर सोने की दो बाली और एक चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना आरिफ पुत्र यूसुफ निवासी गांव बाबरी जनपद शामली बताया। आरिफ वर्तमान में मंसूर कालोनी सहारनपुर में रह रहा है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथियों सरताज उर्फ भूरा पुत्र रियाज निवासी निवासी गांव पलडी थाना शाहपुर, सलमान पुत्र अय्यूब निवासी गांव नसीरपुर, जावेद पुत्र खलील निवासी गांव सीकरी, जावेद उर्फ सबलू पुत्र इरशाद निवासी गांव कवाल और अपने भाई शाहिद पुत्र यूसुफ निवासी मंसूर कालोनी सहारनपुर के साथ मिलकर अपै्रल में ककरौली थाना क्षेत्र के गांव बेहडा सादात में एक बंद मकान में चोरी की वारदात की थी। उसी में चुराये गये माल में से ही यह सोने की बाली उसके हिस्से में आई थी। मोहित चौधरी ने बताया कि आरोपी आरिफ ने यह भी बताया कि मई माह में मुठभेड़ के दौरान उसके साथी पकड़े गये थे, जबकि वो उसी दौरान फरार हो गया था।
दूसरी ओर थाना पुरकाजी के उप निरीक्षक विशाल राठी ने बताया कि देर रात गश्त के दौरान क्षेत्र के जहीरपुर ग्राम के रास्ते पर बाइक पर दो संदिग्ध युवक आते हुए नजर आये। इनको रोका गया तो ये काले रंग की बुलेट बाइक संख्या एचआर 01 एके 0602 पर सवार थे। पुलिस कर्मियों ने बाइक का नम्बर ऑनलाइन जिप नेट पर डालकर देखा तो बुलेट बाइक चोरी की पाई गई। इसके सम्बंध में हरियाणा के अम्बाला जनपद के थाना महेश नगर में मुकदमा दर्ज पाया गया। यह बुलेट बाइक मनोज धीमान पुत्र हरकेश धीमान निवासी हिल रोड अम्बाला केंट हरियाणा के नाम पंजीकृत पाई गई। बाइक सवार दोनों युवकों को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि उनके द्वारा यह बुलेट अम्बाला से ही चोरी की गई थी, जिसको वो बेचने जा रहे थे। पकड़े गये आरोपियों में रोबिन पुत्र मांगा निवासी ग्राम पहलादपुर हरिद्वार उत्तराखंड और बिलाल पुत्र अशरफ निवासी ग्राम नन्दी सहारनपुर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

इसे भी पढ़ें:  पालिका का प्लानः कचरा मुक्त शहर बनाने की मुहिम में अब घर-घर में बनेगी खाद

Also Read This

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में मेडिकल मेवेरिक्स ने सिल्वर्टन टाइगर्स को 11 रन से हराया

आखिरी ओवरों में पलटा मैच, कप्तान वैभव की घातक स्पिन गेंदबाजी से टाइगर्स की टीम 2 गेंद शेष रहते हुई ढेर मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पूल-बी में गुरुवार सुबह चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मेडिकल मेवेरिक्स ने रोमांचक संघर्ष में सिल्वर्टन टाइगर्स को 11 रन से पराजित कर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। अंतिम ओवरों में गेंदबाज वैभव की शानदार स्पिन गेंदबाजी ने मैच का रुख बदल दिया और टाइगर्स के हाथ से जीत फिसल गई। इस हार के साथ टाइगर्स के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की राह कठिन हो गई है। इस मुकाबले में मेडिकल मेवेरिक्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का

Read More »

दुल्हैंडी के दिन दो पक्षों के बीच जमकर पथराव, कई लोग घायल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चार लोगों को हिरासत में लिया, अन्य आरोपियों की तलाश मुजफ्फरनगर। जनपद के तितावी थाना क्षेत्र के गांव अमीरनगर में दुल्हैंडी के दिन दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में जमकर ईंट-पत्थर चले, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्राम अमीरनगर में दो पक्षों के बीच हुए पथराव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत

Read More »

फार्म हाउस में चौकीदार की हत्या, रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी

नई मंडी थाना क्षेत्र में हुई वारदात, चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत मिला, हत्या के बाद पहचान मिटाने की आशंका मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र में स्थित एक फार्म हाउस पर चौकीदारी करने वाले व्यक्ति का रक्तरंजित शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव का चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत मिला, जिससे हत्या के बाद पहचान मिटाने के प्रयास की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। नई मंडी थाना क्षेत्र की बीबीपुर पुलिस चौकी के पास स्थित सिक्का फार्म हाउस में गुरुवार सुबह एक चौकीदार का शव

Read More »

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट में पेश

सहारनपुर पोक्सो एक्ट आरोपी गिरफ्तार मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को ताल्हापुर तिराहे से दबोच लिया। आरोपी पर 17 फरवरी को दर्ज प्राथमिकी के तहत नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने 17 फरवरी को अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के दौरान दीपक निवासी गांव सहजवा थाना रामपुर मनिहारान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए आरोपी दीपक को

Read More »