सदर तहसील के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में चोरी से मचा हड़कम्प

सोमवार की देर रात दो चोरों ने खिड़की की जाली काटकर की वारदात, सब रजिस्ट्रार कार्यालय से काफी सामान मिला गायब

एडीएम फाइनेंस और एसडीएम सदर ने किया मौके का निरीक्षण, पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो संदिग्ध

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जनपद के खालापार थाना क्षेत्र में स्थित सदर तहसील के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में बीती देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरी की इस घटना से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही खालापार थाना पुलिस, एडीएम फाइनेंस गजेंद्र सिंह और एसडीएम सदर प्रवीण द्विवेदी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार की देर रात खालापार थाना क्षेत्र स्थित मुजफ्फरनगर सदर तहसील के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में चोरों ने सेंध लगाई। चोर कार्यालय से कई हार्ड डिस्क, महत्वपूर्ण दस्तावेज़ और अन्य सामान लेकर फरार हो गए। बुधवार सुबह जब कर्मचारियों ने कार्यालय खोला, तो दरवाजे और आलमारी के ताले टूटे मिले।
सूचना मिलते ही खालापार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाए। घटना की गंभीरता को देखते हुए एडीएम (फाइनेंस) गजेंद्र सिंह और एसडीएम सदर प्रवीण द्विवेदी भी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने चोरी के संभावित कारणों की जांच कर स्थानीय पुलिस को दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि चोरों को कार्यालय की संरचना और अंदरूनी व्यवस्था की जानकारी थी। पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। तहसील कर्मियों का कहना है कि परिसर में रात के समय पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं होती। कई बार कर्मचारियों ने सुरक्षा गार्डों की संख्या बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त करने की मांग की थी, लेकिन उस पर ध्यान नहीं दिया गया।
खालापार थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महावीर चौहान ने बताया कि चोरी के इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है और जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं प्रशासन ने तहसील की सुरक्षा व्यवस्था की पुनर्समीक्षा के निर्देश दिए हैं। बताया गया है कि तहसीलदार कार्यालय के समक्ष स्थित गली में सब रजिस्ट्रार कार्यालय की खिड़की खुलती हैं और वहां पर इसी खिड़की से दो संदिग्ध युवक जाते सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। इनको ही पुलिस चोर मानकर तलाश में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़ें:  खतौली पुलिस मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी गौकश गिरफ्तार

Also Read This

संभल में ईदगाह की बाउंड्री वॉल पर चला बुलडोजर, लखनऊ में 27 करोड़ की सरकारी जमीन कब्जामुक्त

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में बुधवार को प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। कस्बे के टंकी मोहल्ला में सार्वजनिक रास्ते पर बनी ईदगाह की बाउंड्री वॉल के एक हिस्से को नगर पंचायत की जेसीबी से हटवा दिया गया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए क्षेत्र में भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।   जानकारी के अनुसार टंकी मोहल्ला स्थित ईदगाह की बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा आम रास्ते की भूमि पर बना हुआ बताया जा रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन ने मामले की जांच कराई। जांच में

Read More »

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-राजस्थान तक आंधी-तूफान की चेतावनी, 80 किमी की रफ्तार से चल सकते हैं झोंके

नई दिल्ली। उत्तर भारत के मौसम में बुधवार यानी 11 जून को बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान सहित कई राज्यों में आंधी-तूफान, गरज-चमक और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम का मिजाज अचानक बदल सकता है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना है, जबकि कहीं-कहीं झोंके 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकते हैं।

Read More »

देवबंद में मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने मां त्रिपुर बाला सुंदरी मंदिर में की पूजा-अर्चना

देवबंद। उत्तर प्रदेश सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने सिद्धपीठ मां त्रिपुर बाला सुंदरी देवी मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। इस दौरान उन्होंने माता रानी से राष्ट्र की सुख-समृद्धि, उन्नति और जनकल्याण की कामना की। मंदिर परिसर में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ राज्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशेष आरती भी की। इसे भी पढ़ें:  खतौली पुलिस मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी गौकश गिरफ्तारकार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण

Read More »

देवबंद में अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन पर पालिका की कार्रवाई, 11,500 रुपये जुर्माना वसूला

देवबंद। नगर में अवैध अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ नगर पालिका परिषद ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। उप जिलाधिकारी देवबंद के आदेश पर निकली पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी राजपति बैस के नेतृत्व में भायला रोड, एमबीडी चौक और बाजार क्षेत्र में दुकानों, होटलों व रेहड़ियों की जांच की। अभियान के दौरान टीम ने दुकानों और रेहड़ियों पर रखी करीब तीन किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की। इसके साथ ही सड़क और दुकानों के बाहर अतिक्रमण करने वालों तथा प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों से कुल 11,500 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इसे भी पढ़ें:  जिले का हर बूथ जितने की होगी सपा की तैयारीः जिया

Read More »

रॉकी हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट दिखे परिजन, ग्रामीणों ने एसएसपी से मिलकर जताया आभार

मुजफ्फरनगर। सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा अस्सा निवासी विकसित उर्फ रॉकी हत्याकांड में पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार और ग्रामीण संतुष्ट नजर आए। हत्याकांड के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को मृतक के परिजनों और गांव के लोगों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा से मुलाकात की और पुलिस कार्रवाई के लिए उनका आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि उनके निर्देशन में सीओ नई मंडी राजू कुमार साव और नई मंडी कोतवाली की एसओजी टीम ने कम समय में मामले की तह तक पहुंचकर जिस तरह आरोपियों को गिरफ्तार किया, उससे गांव के लोगों में पुलिस के प्रति

Read More »