इबकी बार, योगी जी गन्ने को भी कर देते 400 पारः राकेश टिकैत

भाकियू प्रवक्ता ने गन्ना मूल्य बढ़ोतरी को बताया उम्मीद से कम, कहा-महंगाई जितनी बढ़ी, उतना मूल्य नहीं बढ़ाया

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा घोषित गन्ना मूल्य वृद्धि को लेकर किसानों में निराशा झलक रही है। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार भी गन्ना किसानों को अपेक्षित राहत नहीं मिली। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर योगी जी चाहते तो इस बार गन्ने का भाव 400 पार कर देते। टिकैत ने कहा कि सरकार ने बढ़ोतरी तो की है, लेकिन यह बढ़ोतरी महंगाई की रफ्तार के मुकाबले काफी कम है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति पर कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा।
राकेश टिकैत ने गन्ना मूल्य बढ़ाये जाने के यूपी सरकार के निर्णय पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि हमेशा ही गन्ना मूल्य को लेकर उत्तर प्रदेश के किसानों की प्रतिस्पर्धा हरियाणा राज्य के किसानों से रही है। इस बार भी यूपी सरकार के द्वारा गन्ना मूल्य बढ़ाये जाने के बावजूद हरियाणा आगे है। योगी जी कमजोर मुख्यमंत्री नहीं है, उनको देखना चाहिए कि यूपी में विधानसभा चुनाव 2027 में होने वाले हैं। मूल्य 30 रुपये बढ़ाया गया है। ऐसे में अगेती प्रजाति के गन्ने के लिए किसान को 400 और सामान्य प्रजाति के लिए 390 रुपये प्रति कुंतल का भाव तय कर दिया गया है, लेकिन हमेशा ही यह देखने में आया है कि शुगर मिलों के द्वारा अगेती प्रजाति की खरीद को ही प्राथमिकता दी जाती हैं, दूसरी प्रजाति के गन्ने की खरीद को बैन कर समस्या खड़ी की जाती है।

इसे भी पढ़ें:  एमपीएल टी-20 सीजन-2 में इस बार टाइटल प्राइज मनी दो लाख

राकेश टिकैत ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस समस्या के समाधान के लिए मांग करते हुए कहा कि कई बार 400 पार की बात हमने खूब सुनी है। इस बार गन्ने में भी योगी जी थोड़ा सा खिसकाव और पैदा करते हुए इसे भी 400 पार कर देते तो भला हो जाता। ये हो जाता तो किसान और हम खुद भी योगी जी का धन्यवाद अवश्य करते। किसान नेता ने कहा कि यूपी में 2027 में चुनाव हैं, ऐसे में किसान अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दें और अगले साल भी सरकार से बढ़ा हुआ गन्ना मूल्य लेने के लिए आंदोलन को जीवित रखा जाये। मुख्यमंत्री योगी भी 2026 में इसी तरह से गन्ना मूल्य में बढ़ोतरी की अपनी सरकार की तैयारी में जुट जायें। उन्होंने कहा कि इस बार जो गन्ना मूल्य बढ़ोतरी की गई है, वो कम है, क्योंकि जिस हिसाब से कृषि लागत बढ़ी है, महंगाई बढ़ रही है, बिजली और उर्वरक के दामों में उछाल आया है, उसके अनुसार और ज्यादा भाव मिलना चाहिए था।
भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा की गई यह गन्ना मूल्य बढ़ोतरी किसानों की एकजुटता से किये गये आंदोलन और संघर्ष का नतीजा है और इसी एकजुटता के कारण आज सरकार गन्ने के भाव को 400 तक लेकर आई है, लेकिन 400 पार करने में हिचकिचाहट की गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खुलकर जनता के बीच कहते हैं कि हमें सीट 400 के पार चाहिए तो किसानों को 400 का भाव क्यों दिया जा रहा है, ये किसानों के साथ कोरा अन्याय है। गन्ना के साथ ही सरकार दो अन्य फसलों धान और गेहूं की अच्छे दाम पर खरीदी कराने की व्यवस्था करे, आज मंडियों में धान बहुत ही सस्ते दामों में बिक रहा है। किसानों को अपनी फसल उत्पाद कहीं भी ले जाकर बेचने की आजादी दी जाये। यदि हरियाणा में किसान को अच्छा भाव मिलता है, तो वहां फसल ले जाने पर प्रशासन की पाबंदी लगी रहती है, इसको हटाया जाये। जब देश के प्रधानमंत्री स्वयं कह रहे हैं कि किसान अपनी फसल को कहीं पर भी ले जाकर बेच सकता है तो यूपी में किसानों को हरियाणा फसल ले जाने से क्यों रोका जा रहा है?
राकेश टिकैत ने कहा कि किसान जागरुक बने और सरकारों की नीतियों पर ध्यान रखे। किसानों के नलकूपों और घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने की योजना सरकार अपने घोषणा पत्र में लाये। किसान आंदोलन के लिए जुटे रहें। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सवाल करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर पर स्थिति स्पष्ट करें और इसके लगाये जाने पर पाबंदी लागू की जाये। चुनाव का यूपी में समय है, ऐसे में हमारी मांग है कि मुख्यमंत्री अपने घोषणा पत्र में स्मार्ट मीटर लगाने की योजना को लायें और जनता को स्पष्ट जानकारी दी जाये।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर-किरायेदार-नौकर का सत्यापन शुरू, एसपी ने घरों पर पहुंचकर खुद जुटाई जानकारी

Also Read This

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी, होली से पहले झटका

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी होने से इस बार होली पर हजारों राज्यकर्मियों की परेशानी बढ़ गई है। शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 10 मार्च तक संपत्ति का ब्योरा देने के बाद ही जनवरी और फरवरी का वेतन जारी किया जाएगा। मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। 10 मार्च तक संपत्ति विवरण अनिवार्य योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी राज्यकर्मियों को अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया था। तय समयसीमा बीत जाने के बाद भी करीब 47 हजार कर्मचारियों ने अपनी

Read More »

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई 27 फरवरी को

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई शुक्रवार 27 फरवरी को निर्धारित की गई है। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी की अग्रिम जमानत याचिका पर यह सुनवाई विशेष न्यायालय में होगी। मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। मामले की सुनवाई जितेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में होगी। अदालत ने पूर्व में 27 फरवरी की तिथि तय की थी। पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा एक तथाकथित धर्मगुरु की ओर से नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा विशेष न्यायालय के आदेश पर पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया। आरोप है कि नाबालिगों

Read More »

पालिका का प्लानः कचरा मुक्त शहर बनाने की मुहिम में अब घर-घर में बनेगी खाद

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुरू की होम कम्पोस्टिंग की पहल, कचरे से खाद बनाने के कंटेनर वितरित मुजफ्फरनगर। शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के संकल्प के साथ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गीले कचरे के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग अभियान की शुरुआत कर स्रोत पर ही कूड़े के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग कंटेनर वितरित कर प्रेरक संदेश देने का काम किया है। अब शहर के 55 वार्डों में आने वाले हर घर में होम कंपोस्टिंग यानी घरेलू खाद बनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसके लिए पालिका सभासदों और अन्य टीमों के साथ लोगों को जागरुक भी करेगी। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी

Read More »

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म 6 भरना अनिवार्य

मैनपुरी में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले फॉर्म 6 भरना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को लाइसेंस आवेदन से पहले नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना होगा। यदि आवेदक फॉर्म 6 नहीं भरता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा। परिवहन विभाग ने यह पहल जनपद में नए मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 21 फरवरी से शुरू की है। अब तक करीब 75 से अधिक युवाओं ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। क्यों किया गया फॉर्म 6 भरना अनिवार्य? जनपद में एसआईआर प्रक्रिया के साथ-साथ नए मतदाता बनाने का अभियान चल

Read More »

पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

पुरकाजी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, ईद-होली की तैयारियों, विकास कार्यों और जनगणना व फैमिली आईडी पर चर्चा मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी के विजन विकास पर आधारित एजेंडा पारित यिका गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, विकास कार्यों, जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसे भी पढ़ें: 

Read More »