यातायात माह का शुभारंभ, सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता रैली निकली

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर की शुरुआत, सुरक्षित यातायात के लिए लोगों से नियमों के पालन की अपील

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में शनिवार से यातायात माह नवम्बर-2025 का विधिवत शुभारंभ हुआ। पुलिस लाइन परिसर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी, एनसीसी कैडेट्स और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरे माह भर जनपद में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। विद्यालयों, महाविद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। साथ ही वाहन चालकों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, काली फिल्म, नो एंट्री उल्लंघन तथा अन्य नियम विरुद्ध गतिविधियों पर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
कार्यक्रम में उपस्थित एनसीसी कैडेट्स, छात्र-छात्राओं तथा पुलिस कर्मियों को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। एसएसपी द्वारा इस दौरान लोगों से अपील की गई किकृशराब के नशे में वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें, वाहन मोड़ते समय इंडिकेटर का प्रयोग करें और सड़क सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें। यातायात जागरूकता रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों से होते हुए शिव चौक पर संपन्न हुई। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं और पुलिस कर्मियों ने सड़क सुरक्षा से जुड़े नारों के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया।
कार्यक्रम के अंत में जनसमूह को डिस्प्ले और प्रदर्शन के माध्यम से यातायात नियमों की जानकारी दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को यातायात माह के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और नागरिकों से यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करने की अपील की। कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी कर्नल प्रवीण भाल, पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के. मिश्रा, क्षेत्राधिकारी यातायात रविन्द्र प्रताप सिंह, रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक प्रभात सिन्हा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुशील कुमार मिश्रा, सीएफओ अनुराग कुमार और प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें:  नवनिर्मित एसटीपी प्लांट का मंत्री कपिल देव ने किया निरीक्षण, अफसरों को दिए कड़े निर्देश

Also Read This

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी, होली से पहले झटका

यूपी 47 हजार कर्मचारियों की सैलरी रुकी होने से इस बार होली पर हजारों राज्यकर्मियों की परेशानी बढ़ गई है। शासन ने स्पष्ट कर दिया है कि 10 मार्च तक संपत्ति का ब्योरा देने के बाद ही जनवरी और फरवरी का वेतन जारी किया जाएगा। मुख्य सचिव एसपी गोयल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। 10 मार्च तक संपत्ति विवरण अनिवार्य योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सभी राज्यकर्मियों को अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्योरा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया था। तय समयसीमा बीत जाने के बाद भी करीब 47 हजार कर्मचारियों ने अपनी

Read More »

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई 27 फरवरी को

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद अग्रिम जमानत सुनवाई शुक्रवार 27 फरवरी को निर्धारित की गई है। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य मुकुंदानंद ब्रह्मचारी की अग्रिम जमानत याचिका पर यह सुनवाई विशेष न्यायालय में होगी। मामला पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज एफआईआर से जुड़ा है। मामले की सुनवाई जितेंद्र कुमार सिन्हा की अदालत में होगी। अदालत ने पूर्व में 27 फरवरी की तिथि तय की थी। पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुआ मुकदमा एक तथाकथित धर्मगुरु की ओर से नाबालिगों के यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा विशेष न्यायालय के आदेश पर पॉक्सो एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया। आरोप है कि नाबालिगों

Read More »

पालिका का प्लानः कचरा मुक्त शहर बनाने की मुहिम में अब घर-घर में बनेगी खाद

नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने शुरू की होम कम्पोस्टिंग की पहल, कचरे से खाद बनाने के कंटेनर वितरित मुजफ्फरनगर। शहर को गारबेज फ्री सिटी बनाने के संकल्प के साथ नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने गीले कचरे के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग अभियान की शुरुआत कर स्रोत पर ही कूड़े के निस्तारण के लिए होम कम्पोटिंग कंटेनर वितरित कर प्रेरक संदेश देने का काम किया है। अब शहर के 55 वार्डों में आने वाले हर घर में होम कंपोस्टिंग यानी घरेलू खाद बनाने की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जाएगा, जिसके लिए पालिका सभासदों और अन्य टीमों के साथ लोगों को जागरुक भी करेगी। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी

Read More »

ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फॉर्म 6 भरना अनिवार्य

मैनपुरी में अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से पहले फॉर्म 6 भरना अनिवार्य कर दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवक-युवतियों को लाइसेंस आवेदन से पहले नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराना होगा। यदि आवेदक फॉर्म 6 नहीं भरता है तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनेगा। परिवहन विभाग ने यह पहल जनपद में नए मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 21 फरवरी से शुरू की है। अब तक करीब 75 से अधिक युवाओं ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है। क्यों किया गया फॉर्म 6 भरना अनिवार्य? जनपद में एसआईआर प्रक्रिया के साथ-साथ नए मतदाता बनाने का अभियान चल

Read More »

पुरकाजी के विकास को 21 करोड़ का बजट लाए जहीर फारूकी

पुरकाजी नगर पंचायत बोर्ड बैठक में हुआ 21 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित, ईद-होली की तैयारियों, विकास कार्यों और जनगणना व फैमिली आईडी पर चर्चा मुजफ्फरनगर। नगर पंचायत पुरकाजी की बोर्ड बैठक में चेयरमैन जहीर फारूकी के विजन विकास पर आधारित एजेंडा पारित यिका गया। इसमें वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 21 करोड़ रुपये की अनुमानित आय और 22 करोड़ 47 लाख रुपये के व्यय का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में आगामी त्योहारों की तैयारियों, विकास कार्यों, जनगणना के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण तथा परिवार पहचान पत्र (फैमिली आईडी) बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। इसे भी पढ़ें: 

Read More »