मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर हादसा, ट्रेन में चढ़ते समय महिला की मौत

सहारनपुर निवासी महिला फिसलकर गिरी, ट्रेन की चपेट में आकर कटे दोनों पैर, अस्पताल में दम तोड़ा

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में सहारनपुर जिले की रहने वाली महिला की जान चली गई। ट्रेन में चढ़ते समय संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक महिला ट्रेन में चढ़ते वक्त अचानक फिसलकर गिर पड़ी। हादसा इतना गंभीर था कि महिला के दोनों पांव कट गये, गंभीर अवस्था में महिला को जिला अस्पमाल में भर्ती कराया, यहां उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें:  20 फरवरी को होगा श्री श्याम का फाल्गुन महोत्सवः कमल

मृतका की पहचान 40 वर्षीय सुनीता के रूप में हुई है, जो सहारनपुर जनपद के थाना सरसावा क्षेत्र के गांव मंडोर की निवासी थी। परिजनों के अनुसार, सुनीता अपने पति ओमपाल और पारिवारिक पोत्र अर्जुन पुत्र नितिन कुमार के साथ दो दिन पहले मुजफ्फरनगर शहर में अपने भाइयों के घर मिलने आई थी। रविवार सुबह वह अपने परिवार के साथ वापस सहारनपुर लौटने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंची थी, जहां यह हादसा हो गया। परिवार के सदस्य धर्मपाल शर्मा ने बताया कि जैसे ही सुनीता ट्रेन में चढ़ने लगी, उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ी। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

इसे भी पढ़ें:  बाग में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने हत्या बताकर किया हंगामा

धर्मपाल के अनुसार, उनके परिवार में पांच भाई हैं और सभी गांव में ही अलग-अलग रहकर खेतीबाड़ी करते हैं। ओमपाल सीमांत किसान है और अपनी जमीन पर कृषि कार्य करता है। परिवार पहले से ही कई दुख झेल चुका है। ओमपाल का इकलौता पुत्र वर्ष 2015 में कैंसर के कारण 16 वर्ष की आयु में चल बसा था। उसकी दो बेटियां रूपा और कीर्ति हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। छोटी बेटी कीर्ति का विवाह हाल ही में 21 फरवरी को संपन्न हुआ था।

इसे भी पढ़ें:  सोनू कश्यप हत्याकांडः मंत्री कपिल देव ने परिवार को दिए दो लाख

घटना की जानकारी परिवार को अर्जुन ने फोन के माध्यम से दी। जब धर्मपाल ने ओमपाल से संपर्क करने की कोशिश की, तो फोन पुलिसकर्मियों ने उठाया और हादसे की पुष्टि की। बताया गया कि घटना के बाद ओमपाल गहरे सदमे में है। परिजनों ने महिला का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। हादसे के बाद से पूरे परिवार में मातम का माहौल है। स्थानीय स्तर पर भी घटना को लेकर दुख व्यक्त किया जा रहा है।

Also Read This

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब, इमरजेंसी संकेत से हड़कंप

होर्मुज में अमेरिकी ड्रोन गायब होने की घटना ने हलचल बढ़ा दी है। अमेरिकी नौसेना का सर्विलांस ड्रोन एमक्यू-४सी ट्राइटन करीब तीन घंटे तक होर्मुज स्ट्रेट और फारस की खाड़ी की निगरानी करने के बाद अचानक रडार से ओझल हो गया। इससे पहले उसने इमरजेंसी अलर्ट कोड ७७०० भेजा था। अभी तक यह साफ नहीं हो सका है कि ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त हुआ, उसे मार गिराया गया या उसके गायब होने की कोई दूसरी वजह है। बताया गया है कि ड्रोन इटली के नेवल एयर स्टेशन सिगोनेला की दिशा में लौटता दिख रहा था। इसी दौरान उसकी उड़ान में अचानक बदलाव नजर आया और फिर वह हवा में ही गायब हो

Read More »

ममता बनर्जी का दावा, असम चुनाव में बाहर से लोग लाई भाजपा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए असम चुनाव के लिए बाहरी वोटर लाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा को असम के मतदाताओं पर भरोसा नहीं था, इसलिए बाहर से लोगों को वहां लाया गया। इसी दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि “सांप पर भरोसा किया जा सकता है, लेकिन भाजपा पर नहीं।” ममता बनर्जी ने यह बयान उत्तर 24 परगना जिले के तेंतुलिया में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दिया। उनका यह हमला ऐसे समय आया है, जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर

Read More »

असम के सीएम के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, बयान पर जताई नाराजगी

पुतला दहन का प्रयास विफल, सिटी मजिस्ट्रेट को राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, विचार गोष्ठी में नेताओं ने भाषा की मर्यादा पर उठाए सवाल मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री के एक बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला कैंप कार्यालय पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन का प्रयास किया, जिसे प्रशासन ने रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर अपना विरोध दर्ज कराया और एक विचार गोष्ठी के माध्यम से लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर चर्चा की। इसे भी पढ़ें:  खुन्नस निकालने को लाठी-डंडे लेकर खड़े दस युवकों को दबोचाउत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन

Read More »

मुजफ्फरनगर-पुलिस मुठभेड़ के बाद दो गौकश गिरफ्तार, एक घायल

गौकशी करने की तैयारी में थे आरोपी, पुलिस को देखकर की फायरिंग, अवैध हथियार और एक जिंदा गौवंश, बिना नंबर कार बरामद मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो कथित गौकशों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार, गौकशी के उपकरण, एक जिंदा बछड़ा और बिना नंबर की कार बरामद की है। घटना 10 अप्रैल 2026 की है, जब रतनपुरी थाना पुलिस नंगला पिटलोखर मार्ग पर चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पिटलोखर पुल की ओर से एक कार

Read More »