देवबंद में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह, राज्य मंत्री बृजेश सिंह रहे मुख्य अतिथि

देवबंद (सहारनपुर): नगर में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजीकृत), युवा व्यापार मंडल और महिला उद्योग व्यापार मंडल द्वारा नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में नवगठित महिला, युवा और मुख्य कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के लोक निर्माण राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह उपस्थित रहे, जबकि समारोह की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने की।
उद्घाटन फीता काटकर लोकेश अग्रवाल ने किया और दीप प्रज्वलन राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह द्वारा किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग और राघव दास अग्रवाल (लोक जनशक्ति पार्टी) ने मां लक्ष्मी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इसे भी पढ़ें:  अकेले ही लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, किसी पार्टी से नहीं करेंगे गठबंधन- मायावती

महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष चंदनबाला जैन, युवा मंडल के अध्यक्ष अश्वनी गर्ग, और श्रम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिलशाद चार्ली हैदर (मॉडर्न बेकरी, कोतलहेड़ी) को कार्यभार सौंपा गया।
शपथ दिलाने का कार्य जिला अध्यक्ष नरेश गोयल द्वारा संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत पटका पहनाकर, माल्यार्पण कर और स्मृति चिन्ह भेंट करके किया गया। राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “व्यापारी किसी भी राष्ट्र की आर्थिक नींव होता है। भाजपा सरकार ने जीएसटी में राहत देकर व्यापारियों के हित में ठोस कदम उठाए हैं। आज व्यापारी वर्ग सुरक्षित और समृद्ध महसूस कर रहा है।”

इसे भी पढ़ें:  UGC मुद्दे पर भीम आर्मी का एलान, 9 फरवरी को देवबंद SDM कार्यालय पर धरना

भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने भी मंच से नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए कहा कि व्यापारी समाज संगठन के माध्यम से एकजुट होकर प्रदेश की प्रगति में योगदान दे रहा है।

प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने कहा कि “व्यापार मंडल व्यापारी उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगा। किसी भी पार्टी की सरकार हो, पहले हम व्यापारी हैं और अपनी एकता बनाए रखेंगे।”
उन्होंने सभा में उपस्थित सैकड़ों व्यापारियों के साथ “आवाज़ दो – हम एक हैं” का नारा लगवाया।

इसे भी पढ़ें:  मुजफ्फरनगर में पेपर व्यापारी के घर इनकम टैक्स की रेड

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विपिन गर्ग, राघव दास अग्रवाल, राजकिशोर गुप्ता, सुधीर गर्ग, बबली संजय सैनी, बृजपाल सहगल, दिनेश माहेश्वरी, अशोक गुप्ता (संरक्षक), चौधरी राजपाल सिंह, संदीप शर्मा एडवोकेट, शिवराज रोड, दीपक गर्ग (नगर अध्यक्ष) सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

संचालन अजय गर्ग ने किया और अंत में नगर अध्यक्ष दीपक गर्ग ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में लक्की गोयल, मकबूल अहमद, अजय जैन, मनमोहन गर्ग, मनीष गर्ग, आशीष मित्तल, विशाल गर्ग, जैनेंद्र शर्मा समेत सैकड़ों व्यापारी उपस्थित थे।

Also Read This

ऋषि पाल हत्या कांड में 14 साल बाद आरोपियों को राहत

मुजफ्फरनगर में चर्चित ऋषि पाल हत्या कांड में कोर्ट ने 14 साल बाद तीन आरोपियों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। अदालत ने पाया कि अभियोजन पक्ष आरोपों को संदेह से परे सिद्ध नहीं कर सका। अभियोजन पक्ष के अनुसार, दिनांक 21 फरवरी 2012 को गांव टिटोडा थाना खतौली में ऋषिपाल अपने भाई सोमवीर के साथ खेत पर काम करने गया था। शाम करीब 4:00 बजे सोमवीर घर लौट आया, जबकि ऋषिपाल खेत पर ही रहा। बताया गया कि जब रात तक ऋषिपाल घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। अगले दिन 22 फरवरी 2012 को सुबह करीब 8:30 बजे उसका शव जंगल में चक

Read More »

खतौली पुलिस मुठभेड़ में वांछित अपराधी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक वांछित आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी आवास विकास कॉलोनी में हुई चोरी की घटना में वांछित था और कार्रवाई के दौरान उस पर फायरिंग करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार दिनांक 17.03.2026 को गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आवास विकास कॉलोनी, खतौली में आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान आरोपी द्वारा पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का आरोप है, जिसमें पुलिस टीम बाल-बाल बच गई। आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई के दौरान आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।

Read More »

देवबंद नगर पालिका सभासद नियुक्ति पर भाजपा ने किया सम्मान

देवबंद नगर पालिका परिषद में नव नियुक्त नामित सभासदों की घोषणा के बाद देवबंद में भाजपा द्वारा सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नव नियुक्त सभासदों को फूल-मालाएं और प्रभु श्रीराम का चित्र भेंट कर बधाई दी गई।  भारतीय जनता पार्टी देवबंद नगर अध्यक्ष श्री अरुण गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में नव नियुक्त सभासद श्रीमती मंजू शर्मा, श्री ऋषिपाल कश्यप, श्री विजेंद्र वर्मा, श्री राहुल वाल्मीकि और श्री राजन छाबड़ा को सम्मानित किया गया। इसे भी पढ़ें:  कांग्रेस और सपा की राजनीति झूठ, भ्रम और तुष्टिकरण की उपजः अरुण सिंहपार्टी पदाधिकारियों के अनुसार, सभी सभासदों

Read More »

देवबंद: सरिया की दुकान से मोटरसाइकिल सवारो ने चोरी किए गलले से पैसे

देवबंद: मंगलौर चौकी से महज़ कुछ कदम की दूरी पर एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहाँ बाइक सवार दो अज्ञात लोग एक सरिये की दुकान को निशाना बनाकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, मंगलोर चौकी पर आर के सीमेंट के नाम से सरिया सीमेंट की दुकान है जिसके मलिक मोहम्मद नसीम पुत्र खलील अहमद गांव नसरुल्लापुर से दुकान करते हैं जो नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद गए थे दुकान पर दुकान के कर्मचारी थे जिनके चलते दोनों आरोपी अचानक दुकान के बाहर रखे गल्ले को तोड़कर उसमें रखी करीब एक लाख पचहत्तर हज़ार रुपये की नकदी लेकर भागने लगे। इस दौरान मौके पर मौजूद दुकान कर्मचारी

Read More »