यूपी में SIR नोटिस पाए मतदाताओं को बड़ी राहत, अब प्रतिनिधि के जरिए भी दे सकेंगे जवाब

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत नोटिस प्राप्त करने वाले मतदाताओं को निर्वाचन आयोग ने बड़ी राहत दी है। अब बुजुर्ग, बीमार या किसी कारणवश व्यक्तिगत रूप से उपस्थित न हो पाने वाले मतदाता अपने स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को निर्वाचन कार्यालय भेज सकेंगे।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, ऐसे मतदाता एक आशय पत्र (Authorization Letter) लिखकर उस पर हस्ताक्षर या अंगूठे का निशान लगाकर अपने प्रतिनिधि को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) के समक्ष जवाब दाखिल करने के लिए भेज सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-वार्ड 48 में चेयरपर्सन ने दी नये नलकूल की सौगात

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) नवदीप रिणवा ने बताया कि यह फैसला मतदाताओं से मिल रही लगातार शिकायतों और सुझावों को ध्यान में रखकर लिया गया है। कई मतदाताओं ने आयोग को बताया था कि— वे कामकाज या निजी कारणों से बाहर हैं, नोटिस में दी गई तारीख पर उपस्थित होना संभव नहीं हैं। बुजुर्ग और बीमार मतदाताओं के लिए कार्यालय पहुंचना कठिन
इन परिस्थितियों को देखते हुए अब स्वयं उपस्थित होने की बाध्यता समाप्त कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें:  पति-देवर विवाहिता को दे रहे बहन के फोटो वायरल करने की धमकी

राज्य में करीब 1.04 करोड़ मतदाताओं को SIR के तहत नोटिस जारी किए गए हैं। इन मतदाताओं का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मेल नहीं खा पाया, जिसके चलते उनसे दस्तावेज मांगे गए हैं। अब इन मतदाताओं को निम्न में से किसी एक दस्तावेज की प्रति जमा करनी होगी—

  • पासपोर्ट
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • शैक्षिक प्रमाण पत्र
  • समेत कुल 13 मान्य दस्तावेजों में से कोई एक
इसे भी पढ़ें:  जीएसटी अनियमितता के मामले में उद्योगपति पर कार्यवाही

परिवार या परिचित कर सकेंगे जवाब दाखिल कर पाएंगे। पहले चरण में नोटिस जारी होने के बाद बड़ी संख्या में मतदाताओं ने मांग की थी कि वे स्वयं उपस्थित न होकर परिवार के किसी सदस्य या भरोसेमंद व्यक्ति के जरिए जवाब दाखिल करना चाहते हैं। आयोग ने इस मांग को स्वीकार कर लिया है। अब प्रतिनिधि के माध्यम से दस्तावेज और जवाब ERO या AERO के समक्ष प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

Also Read This

रितुराज शर्मा की दमदार बल्लेबाजी से फाइनल में पहुंचे सिल्वरटन टाइगर्स

एमपीएल-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन पैंथर्स को 7 विकेट से हराया, 13.2 ओवर में हासिल किया 111 रन का लक्ष्य मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के पहले सेमीफाइनल में सिल्वरटन टाइगर्स ने प्रभावशाली खेल दिखाते हुए सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली। रितुराज शर्मा और शिवम चौधरी की शानदार पारियों ने टीम की जीत को आसान बना दिया। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने सिल्वरटन पैंथर्स को सात विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश कर लिया। मुकाबले में टॉस

Read More »

ईरान में तनाव के बीच होर्मुज पार कर मुंबई पहुंचा तेल टैंकर 

नई दिल्ली- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर आया लाइबेरियाई ध्वज वाला टैंकर ईरान की अनुमति से होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई पोर्ट पहुंच गया। भारत सरकार क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाजों और नाविकों की सुरक्षा पर लगातार नजर रखे हुए है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच एक लाइबेरियाई ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर, जिसकी कमान एक भारतीय कप्तान के हाथ में थी, रणनीतिक रूप से अहम होर्मुज जलडमरूमध्य को पार कर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार यह टैंकर सऊदी अरब के रास तनुरा बंदरगाह से कच्चा तेल लेकर आया

Read More »

मां ने ही कर दी अपने चार माह के बेटे की हत्या

प्रयागराज: पति से झगड़े के बाद महिला ने अपने चार माह के बेटे की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। शव को रसोईघर में रखे लकड़ी के ढेर में छिपा दिया। काफी देर तक बच्चे के न दिखने पर परिजनों ने जब खोजबीन शुरू की। पूछने पर मां कुछ बोल भी नहीं रही थी। रात में करीब 10 बजे उसने बच्चे की हत्या की बात कुबूल की। गंगापार इलाके के सरायममरेज थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि एक मां ने चार माह के बेटे ईश्वर की हत्या कर दी है। घटना पिलखिनी गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी

Read More »

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी: 900 का सिलिंडर 1500 में

शामली गैस सिलिंडर कालाबाजारी का मामला सामने आया है, जहां बाजार में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलिंडर महंगे दामों पर बेचे जा रहे हैं। जिले में सामान्यतः 900 रुपये में मिलने वाला घरेलू गैस सिलिंडर अब 1500 रुपये तक में बिक रहा है, जबकि 1900 रुपये का कमर्शियल सिलिंडर 2200 से 2800 रुपये तक में बेचा जा रहा है। बताया जा रहा है कि अमेरिका-इस्रायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब गैस आपूर्ति पर भी पड़ने लगा है। आपूर्ति कम होने से बाजार में सिलिंडरों की कालाबाजारी तेज हो गई है, जिससे खासकर होटल, ढाबा और हलवाई कारोबारियों की परेशानी बढ़ गई है। पड़ताल में सामने आई शामली

Read More »