यूपी में बदला मौसम, कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि

उत्तर प्रदेश में सोमवार को मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला। लखनऊ, बाराबंकी, हाथरस समेत पांच शहरों में तड़के बारिश हुई, जबकि अलीगढ़ और लखीमपुर में देर रात ओले गिरे। तेज हवा के साथ बूंदाबांदी से कुछ इलाकों में छोटे-छोटे पत्थरों जैसे ओले गिरने से लोग सतर्क हो गए।

मौसम के इस बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश और तेज हवाओं के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में सरसों की फसलें गिर गई हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह बारिश गेहूं, मसूर और चना की फसलों के लिए लाभकारी हो सकती है, जबकि सरसों और आलू की फसलों को नुकसान पहुंचने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें:  SHAMLI-थाने में व्यापारी की पीट-पीटकर हत्या, तीन पुलिस कर्मी फरार

गोंडा, सुल्तानपुर समेत 25 से अधिक जिलों में बादल छाए हुए हैं और आगरा सहित करीब 25 जिले कोहरे की चपेट में हैं। पिछले 24 घंटों में बुलंदशहर 6 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा। मौसम विभाग ने पूरे प्रदेश में अगले पांच दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिसका असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिक रहने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें:  जिला पंचायत में घटिया निर्माण का आरोप, भाकियू नेता ने रुकवाया काम

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, आने वाले दिनों में रात के तापमान में गिरावट थम सकती है और तापमान में 2 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 20 जनवरी के बाद कोहरे से राहत मिलने के आसार हैं। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण प्रदेश में ठंड का असर फिलहाल बना रहेगा।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

Also Read This

मेडिकल मावेरिक्स की रोमांचक जीत, टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से हराया

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के मैच-19 में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, दिनेश कुमार बने मैन आॅफ द मैच मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 में खेला गया मैच-19 दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक साबित हुआ। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए मुकाबले में मेडिकल मावेरिक्स ने टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। गेंद और बल्ले दोनों से प्रभावी प्रदर्शन करने वाले दिनेश कुमार को मैन आॅफ द मैच चुना गया। चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 के अंतर्गत खेले गए मैच-19 में मेडिकल मावेरिक्स ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए टिहरी फाल्कन्स को 15 रन से पराजित कर दिया। पूरे मुकाबले

Read More »