शातिर ठग-पुलिस कर्मी बनकर महिला को डराया और ले उड़ा सोने के जेवर

मुजफ्फरनगर। शहर में ठगों का पूरा जाल है। आते जाते लोगों को डरा-धमकाकर ठग अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसे में ये ठग किसी भी रूप में मिल सकते हैं, जरूरत केवल सावधान रहने की है, क्योंकि दो शातिर ठगों ने पुलिस वाले बनकर एक महिला को डराकर अपने झांसे में लिया और उसके सोने के कुंडल तथा अंगूठी ठगने के बाद फरार हो गये। महिला ने दो अज्ञात ठगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बामनहेडी निवासी 55 वर्षीया कमलेश देवी पत्नी मेहर सिंह ने थाना कोतवाली नगर में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि गत शनिवार के दिन दोपहर करीब 12 बजे वो जा रही थी, इसी बीच बामनहेडी रेलवे पुल के कोने के पास ही उसको दो लड़के खड़े हुए मिले। उन्होंने उसको अचानक ही रोक लिया। इनमें से एक युवक ने खुद को पुलिस कर्मी बताते हुए बात शुरू की। इसने कमलेश को कहा कि सोने के कुंडल कानों में पहनकर कोई भी ऐसे खुले नहीं घूम सकता, ऐसा करने वालों पर जुर्माना लगाया जा सकता है। इस युवक ने अपने दूसरे साथी से भी कहा कि तू भी गले में चैन पहनकर घूम रहा है, यह गलत है और तुझ पर भी जुर्माना लगेगा। इतना सुनकर युवक ने अपने गले से चैन निकालकर उसको सौंप दी और पुलिस कर्मी बताने वाले युवक ने चैने को लिफाफे में रखकर उसको लौटा दिया।

इसे भी पढ़ें:  चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने नई मंडी का किया भ्रमण, जाना सफाई का हाल

कमलेश ने पुलिस को बताया कि युवक ने उसको भी जेवर उतारने के लिए कहा तो उसकी बातों के झांसे में आकर उसने अपने कानों के सोने के कुंडल और अंगूठी उतारकर युवक को दे दी। युवक ने एक कागज का लिफाफा उसको यह कहते हुए लौटा दिया कि इसमें जेवर रख दिये हैं और इसे छुपाकर अपने पास रख लो। युवक वहां से चले गये और कमलेश ने घर आने के बाद लिफाफा खोला तो उसमें पत्थर की बजरी थीं, जेवर गायब थे। कमलेश ने अपने परिजनों को यह बात बताई तो वो थाने पहुंचे। एसएचओ उमेश रोरिया ने बताया कि महिला की शिकायत पर अज्ञात ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली हैं। जल्द ही इन ठगों को पकड़ लिया जायेगा। 

इसे भी पढ़ें:  सलमान खान को धमकी देने वाला तैय्यब नोएडा से गिरफ्तार

Also Read This

सदर तहसील में नशे में धुत सिपाही का हाई वोल्टेज ड्रामा, वर्दी उतारकर जमीन पर लेटा, महिला से की अभद्रता, वीडियो वायरल

मुजफ्फरनगर। सदर तहसील परिसर में उस समय एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई, जब पुलिस विभाग का एक सिपाही भारी नशे की हालत में वहां पहुंच गया। नशे में धुत सिपाही इस कदर बेसुध था कि वह ठीक से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। हद तो तब हो गई जब उसने सरेआम अपनी वर्दी निकाल दी और जमीन पर लेट गया। इस दौरान उसने एक महिला के साथ दुर्व्यवहार भी किया। घटना का वीडियो अब तेजी से प्रसारित हो रहा है, जिससे पुलिस विभाग की भारी फजीहत हो रही है।       जानकारी के अनुसार, सदर तहसील में एक सिपाही शराब के नशे में धुत होकर पहुंच

Read More »

सीएम योगी से बोले कपिल देव-मुजफ्फरनगर से मिटाओ मुगलों की पहचान महाराज जी

सीएम योगी के नेतृत्व की सराहना, युवाओं के रोजगार, कानून व्यवस्था और औद्योगिक विकास की उपलब्धियों का किया बखान

Read More »

सीमेंट मिक्सर से वाहन की टक्कर से नौ लोगों की मौत, तीन घायल

ठाणे- महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक पुल पर सीमेंट मिक्सर से एक वाहन के टकराने से यह हादसा हुआ। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महाराष्ट्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि राज्य के ठाणे जिले में एक पुल पर सीमेंट मिक्सर से एक वाहन टकराने से नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस ने तत्काल नजदीकी

Read More »

सेक्टर-58 की कंपनी में घुसे प्रदर्शनकारी, जमकर की तोड़फोड़, फेज 2 में गाड़ियों में आगजनी

नोएडा- वेतन वृद्धि की मांग को लेकर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को कई कंपनियों के कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। फेज 2 में कर्मचारियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और पथराव किया। फरीदाबाद, पलवल में भी कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं। सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने नोएडा के सेक्टर 58 की कंपनी में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, ‘नोएडा में आंदोलन करने वाले सभी लोगों से मैं अपील करूंगा कि वे प्रदेश में ऐसा कोई कदम ना उठाएं जिससे कानून व्यवस्था में कोई बाधा पैदा होती है। प्रदेश ने

Read More »

शाह आलम की लंबी हाउस अरेस्टिंग, प्रशासन को सौंपा 10 सूत्रीय मांग पत्र

मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की घोषणा के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, कार्यकर्ताओं में रोष, घर पर रहा पुलिस का पहरा मुजफ्फरनगर। किसान-मजदूर संगठनों की गतिविधियों के बीच प्रशासनिक सख्ती देखने को मिली, जब एक प्रमुख किसान नेता को उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद संगठन ने अपनी मांगों को लेकर नया कदम उठाते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम को अंबा विहार स्थित उनके आवास पर खालापार थाना पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट कर लिया गया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की घोषणा की गई

Read More »

भाजपा सरकार में युवा बेरोजगार और भविष्य अंधकारः विनीत कुशवाहा

सपा छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा का महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक के आवास पर हुआ स्वागत मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा के जनपद आगमन पर सपा छात्र सभा महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आज का युवा रोजगार के अभाव में दिशाहीन होता जा रहा है, और सरकार उसे असली मुद्दों से भटकाकर रील बनाने व दिखाने में उलझाए हुए हैं,युवाओं को रियल

Read More »