नेताजी के घर पर था बकाया, चीफ ने विद्युत मीटर उखड़वाया

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी क्षेत्र में आज बिजली विभाग ने बकायेदारों और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल के नेतृत्व में चले इस विशेष अभियान में कई एक्सईएन और एसडीओ के साथ बड़ी टीम ने घर-घर जाकर मीटर चेक किए।

कार्रवाई के दौरान बिजली विभाग ने नगर पंचायत पुरकाजी के चेयरमैन पद के प्रत्याशी रहे बशारत खान के घर पर एक लाख सत्तर हजार रुपये से अधिक का बिल बकाया मिलने पर उनका विद्युत मीटर मौके पर ही उखाड़ दिया। बताया गया कि नेताजी ने विभागीय अधिकारियों से फोन पर संपर्क कर बिजली जोड़वाने का प्रयास किया, लेकिन विभाग ने बकाया जमा न होने तक कोई राहत देने से साफ इनकार कर दिया।

इसे भी पढ़ें:  पुरानी रंजिश में रिया किन्नर पर जानलेवा हमला, बाइक सवारों ने की फायरिंग

अधिकारियों ने उन्हें नियमों का हवाला देते हुए बकाया चुकाने की सख्त हिदायत दी। इसके अलावा कई अन्य घरों में बिजली चोरी और मीटर में गड़बड़ी भी पकड़ी गई। जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन पर अनियमितताएं पाई गईं, उनके मीटर उतार दिए गए। कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल भी मौजूद रहा। मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल ने साफ किया है कि बकायेदारों और चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों के उल्लंघन पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

इसे भी पढ़ें:  देवभूमि का स्वरूप बचाने को लैंड, लव और थूक जिहाद पर अंकुशः धामी

Also Read This

समर्पित युवा समिति के मेडिकल एवं रक्तदान शिविर में उमड़ा जन सैलाब

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया शिविर का शुभारंभ, कहा-समाजसेवा को समर्पित है युवा टीम मुजफ्फरनगर। रक्तदान एवं नेत्रदान के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था समर्पित युवा समिति एवं समर्पित महिला शक्ति द्वारा समाजसेवी डॉक्टर मोहनलाल पटपटिया एवं स्वर्गीय अमरनाथ आनंद की पुण्य स्मृति में विशाल मेडिकल एवं रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ,भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल, सभासद सतीश कुकरेजा ,अभिजीत सिंह गंभीर , बबीता सिंह विनोद जलोत्रा सुमित रोहल, चारु भारद्वाज, मीनाक्षी रोहल ,सोनिया लूथरा ,सुनंद सिंघल सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसे भी पढ़ें:  देवभूमि का स्वरूप बचाने को लैंड,

Read More »

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश, दफ्तर-बैंक रहेंगे बंद

मुजफ्फरनगर में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक इस दिन सरकारी कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और सामान्य प्रशासनिक कामकाज बंद रहेंगे, जबकि स्वास्थ्य, सुरक्षा और अन्य जरूरी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेंगी। यह अवकाश सिर्फ स्थानीय स्तर की घोषणा भर नहीं है। 14 अप्रैल 2026 को आंबेडकर जयंती उत्तर प्रदेश के अवकाश कैलेंडर में राजपत्रित अवकाश के रूप में दर्ज है। साथ ही उत्तर प्रदेश के बैंक अवकाश कैलेंडर में भी इस दिन छुट्टी दिखाई गई है। यानी जिन लोगों को बैंक, सरकारी कागज या दफ्तर से जुड़े जरूरी काम निपटाने हैं, उन्हें

Read More »

पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर मंत्री कपिल देव ने की सभासदों के साथ मीटिंग

13 अप्रैल की सीएम योगी की जनसभा को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प, कहा-जनता और कार्यकर्ताओं में है उत्साह मुजफ्फरनगर। आगामी 13 अप्रैल को प्रस्तावित जनसभा और स्मारक अनावरण कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक रणनीति तैयार करते हुए जनसंपर्क अभियान को गति देने का निर्णय लिया है। रविवार को उत्तर प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नगर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने नई मंडी पटेल नगर स्थित नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के आवास पर आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक को संबोधित किया। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता

Read More »