वंदे मातरम गीत नहीं, भारत की आत्मा हैः कपिल देव अग्रवाल

मंत्री कपिल देव ने विधानसभा में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर दिया भाषण

मुजफ्फरनगर। सोमवार को विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय महत्व पर अत्यंत भावपूर्ण और विचारोत्तेजक वक्तव्य प्रस्तुत किया। उन्होंने ‘वंदे मातरम’ की ऐतिहासिक उत्पत्ति, स्वतंत्रता संग्राम में उसकी प्रेरणादायी भूमिका तथा राष्ट्र की आत्मा के रूप में उसके अद्वितीय महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता चेतना का आधार रहा है। यह वही राष्ट्रगीत है जिसने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान असंख्य क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों और देशभक्तों के हृदय में राष्ट्रप्रेम की ज्वाला प्रज्वलित की। यह गीत हमारे वीर सपूतों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का अमिट प्रतीक है, जिसने देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने में निर्णायक भूमिका निभाई। उन्होंने आगे कहा कि ‘वंदे मातरम’ आज भी देशवासियों के मन में राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव की भावना को सुदृढ़ करता है। यह गीत भारत माता के प्रति कर्तव्य, सममान और समर्पण की भावना का जीवंत स्वरूप है, जो हमें हमारी गौरवशाली विरासत और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ता है।

इसे भी पढ़ें:  MUZAFFARNAGAR-कथा वाचक साध्वी विश्वेश्वरी ने भी बालाजी धाम से मोड़ा मुंह

https://www.facebook.com/KapilDevAggarwalBJP/posts/pfbid022kVC58U2hG1eUfsEeYEVhFunnFY1QTBj67NRTEhL5aE5vSxKJiDTiVgeM1zQogEol

 

मंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में भी ‘वंदे मातरम’ की प्रासंगिकता उतनी ही महत्वपूर्ण है। यह हमें संवैधानिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि युवा पीढ़ी को राष्ट्रगीतों और राष्ट्रीय प्रतीकों के महत्व से अवगत कराना समय की आवश्यकता है। अपने वक्तव्य के अंत में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा जैसे सर्वाेच्च लोकतांत्रिक मंच पर ‘वंदे मातरम’ जैसे पावन राष्ट्रगीत के महत्व पर विचार व्यक्त करना उनके लिए गौरव और उत्तरदायित्व दोनों का विषय है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित, एकता और संविधानिक मूल्यों के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहें।

इसे भी पढ़ें:  BUSINESS FRAUD-पेपर कारोबारी से हरियाणा के चार लोगों ने हड़पे 1.24 करोड़

Also Read This

सीएम योगी से बोले कपिल देव-मुजफ्फरनगर से मिटाओ मुगलों की पहचान महाराज जी

सीएम योगी के नेतृत्व की सराहना, युवाओं के रोजगार, कानून व्यवस्था और औद्योगिक विकास की उपलब्धियों का किया बखान

Read More »

सीमेंट मिक्सर से वाहन की टक्कर से नौ लोगों की मौत, तीन घायल

ठाणे- महाराष्ट्र के ठाणे जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि एक पुल पर सीमेंट मिक्सर से एक वाहन के टकराने से यह हादसा हुआ। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महाराष्ट्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि राज्य के ठाणे जिले में एक पुल पर सीमेंट मिक्सर से एक वाहन टकराने से नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को पुलिस ने तत्काल नजदीकी

Read More »

सेक्टर-58 की कंपनी में घुसे प्रदर्शनकारी, जमकर की तोड़फोड़, फेज 2 में गाड़ियों में आगजनी

नोएडा- वेतन वृद्धि की मांग को लेकर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को कई कंपनियों के कर्मचारी सड़कों पर उतर आए। फेज 2 में कर्मचारियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और पथराव किया। फरीदाबाद, पलवल में भी कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं। सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने नोएडा के सेक्टर 58 की कंपनी में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा, ‘नोएडा में आंदोलन करने वाले सभी लोगों से मैं अपील करूंगा कि वे प्रदेश में ऐसा कोई कदम ना उठाएं जिससे कानून व्यवस्था में कोई बाधा पैदा होती है। प्रदेश ने

Read More »

शाह आलम की लंबी हाउस अरेस्टिंग, प्रशासन को सौंपा 10 सूत्रीय मांग पत्र

मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की घोषणा के बाद पुलिस ने की कार्रवाई, कार्यकर्ताओं में रोष, घर पर रहा पुलिस का पहरा मुजफ्फरनगर। किसान-मजदूर संगठनों की गतिविधियों के बीच प्रशासनिक सख्ती देखने को मिली, जब एक प्रमुख किसान नेता को उनके आवास पर ही नजरबंद कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद संगठन ने अपनी मांगों को लेकर नया कदम उठाते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी शाह आलम को अंबा विहार स्थित उनके आवास पर खालापार थाना पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट कर लिया गया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब संगठन की ओर से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की घोषणा की गई

Read More »

भाजपा सरकार में युवा बेरोजगार और भविष्य अंधकारः विनीत कुशवाहा

सपा छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा का महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक के आवास पर हुआ स्वागत मुजफ्फरनगर। समाजवादी पार्टी जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने बताया कि समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा के जनपद आगमन पर सपा छात्र सभा महानगर अध्यक्ष नदीम मलिक के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि आज का युवा रोजगार के अभाव में दिशाहीन होता जा रहा है, और सरकार उसे असली मुद्दों से भटकाकर रील बनाने व दिखाने में उलझाए हुए हैं,युवाओं को रियल

Read More »

पतंगबाजी के विवाद में हिंसक संर्घष, दो युवक गंभीर रूप से घायल

सूजडू में छत पर कहासुनी के बाद घर में बंद कर की गई बेरहमी से पिटाई, चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज मुजफ्फरनगर। छत पर पतंग उड़ाने को लेकर हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में दो युवकों को कथित तौर पर घर में बंद कर पीटा गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ये दोनों युवक अपनी रिश्तेदारी में आए हुए थे और रिश्तेदार के साथ छत पर पतंग उड़ा रहे थे। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर हमलावर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया गया है कि दोनों युवकों को गंभीर रूप से चोटिल किया गया

Read More »