12 दिसम्बर को तहसील घेरेंगे ग्रामीणः ‘बारिश में गिरे हुए घरों का मुआवजा न मिलने से आक्रोश

भ्रष्टाचार के आरोपों से नाराज़ ग्रामीणों का अल्टीमेटम,कृआवास बनने तक तहसील परिसर में ही करेंगे अस्थाई निवास

मुजफ्फरनगर। पिछले महीनों की भारी बारिश ने काफी संख्या में ग्रामीणों को बेघर कर दिया था। सरकारी राहत और आवास योजनाओं की उम्मीद में बैठे इन परिवारों को आज तक नया आशियाना नसीब नहीं हो सका। आरोप है कि तहसील कर्मियों द्वारा मनमानी, भ्रष्टाचार और गलत रिपोर्टिंग के चलते प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता नहीं मिल पा रही है। अब भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता विकास शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अपना आशियाना पाने के लिए बड़ा आंदोलन छेड़ने का निर्णय ले लिया है।
इस बार जनपद में हुई भीषण बरसात में चरथावल इलाके के अनेक गांवों में गरीब ग्रामीणों के मकान ढह गए थे, जिससे दर्जनों परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए। इसमें कुछ लोग घायल हुए तो मौत भी हुई थी। सरकारी योजनाओं के अंतर्गत इन्हें जल्द आवास मिलना था, मगर ग्रामीणों का आरोप है कि तहसील कर्मचारियों ने सुविधा शुल्क न मिलने पर उनके मामलों में अपर्याप्त धनराशि की रिपोर्ट भेज दी। इससे प्रभावित परिवारों को मंज़ूर होने वाली सहायता अटक गई।
भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ नेता विकास शर्मा ने बताया कि शिकायत अधिकारियों तक पहुँचाई गई थी। इसके बाद टीम फिर से जाँच के लिए पहुँची, लेकिन स्थानीय कर्मचारियों ने ग़लत जानकारी देकर दोबारा वही अपूर्ण रिपोर्ट भेज दी। इससे ग्रामीणों का गुस्सा चरम पर है। भाकियू नेता विकास शर्मा ने साफ कहाकृकि जब तक गिरे हुए ग्रामीणों के आवास नहीं बनेंगे, तब तक उनका अस्थाई निवास तहसील परिसर ही होगा। बरसात में जिनके घर गिरे और आज तक नहीं बने, हम उन सभी परिवारों का सामान व पशु ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर 12 दिसम्बर को तहसील परिसर में धरने पर बैठेंगे।
उन्होंने तहसील कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का सीधा आरोप लगाया और कहा कि अब आंदोलन वापस नहीं होगा। अगर तहसील में बैठकर ही ग्रामीणों को रहना पड़े, तो हम पीछे नहीं हटेंगे। जब तक रिपोर्ट सही नहीं बनती और सभी प्रभावित परिवारों को आवास स्वीकृत नहीं होते, आंदोलन तेज़ होता रहेगा। भाकियू के इस ऐलान के बाद प्रशासन में हलचल मच गई है। तहसील परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और वार्ता के प्रयासों की खबरें भी सामने आ रही हैं, हालांकि ग्रामीणों का रुख फिलहाल बेहद कड़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि 12 तारीख तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो तहसील परिसर में अस्थाई झोपड़ियाँ डालकर वहीं रहना शुरू कर देंगे। इस संभावित व्यापक विरोध प्रदर्शन से प्रशासनिक तंत्र की परीक्षा होना तय है।

इसे भी पढ़ें:  जेई को कीचड़ में घसीटने वाले किसान नेता पर पुलिसिया अंकुश

Also Read This

लेबनान में हिजबुल्लाह पर प्रतिबंध, प्रधानमंत्री सख्त

लेबनान में हिजबुल्लाह पर प्रतिबंध की घोषणा प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने सोमवार को की। यह फैसला हिजबुल्लाह द्वारा इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन हमले करने के बाद आया, जिन्हें ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या का बदला बताया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि लेबनानी क्षेत्र से वैध संस्थाओं के बाहर की गई किसी भी सैन्य कार्रवाई को पूरी तरह अस्वीकार किया जाएगा। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद जारी बयान में प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने कहा कि युद्ध और शांति का फैसला केवल राज्य के हाथ में है।  उन्होंने हिजबुल्लाह की सभी सुरक्षा और सैन्य गतिविधियों को ‘गैरकानूनी’ बताते हुए उन पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की घोषणा

Read More »

देवबंद होलिका पूजन में महिलाओं की उमड़ी श्रद्धा

देवबंद। देवबंद होलिका पूजन होली के पावन अवसर पर नगर के विभिन्न मोहल्लों, कालोनियों और प्रमुख चौराहों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। नगर के मोहल्ला चाहापारस, छिम्पीवाडा, जनकपुरी, भुलंनशहा, रेलवे रोड, एमबीडी चौक सहित कई प्रमुख स्थानों पर धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ होलिका का पूजन किया गया। देवबंद होलिका पूजन में परंपरा और आस्था का संगम महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर होलिका की परिक्रमा करती नजर आईं। इसे भी पढ़ें:  तनाव और दबाव में नहीं चलायेंगे उद्योग, चाहे जिला छोड़ना पड़ेः पंकज अग्रवाल कई स्थानों पर होली के पारंपरिक गीतों की मधुर धुनों

Read More »

देवबंद पुलिस पैदल मार्च में डी आई जी सड़कों पर

देवबंद। देवबंद पुलिस पैदल मार्च आगामी त्योहारों के मद्देनज़र निकाला गया, जिसमें डी आई जी अभिषेक सिंह और एसएसपी अभिनंदन सिंह स्वयं सड़कों पर उतरे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। डी आई जी अभिषेक सिंह, एसएसपी अभिनंदन सिंह के साथ एसपी ग्रामीण सागर जैन, सीओ अभितेष सिंह और थाना प्रभारी अमरपाल शर्मा ने पुलिस फोर्स के साथ नगर क्षेत्र में व्यापक पैदल मार्च किया। इसे भी पढ़ें:  सड़क निर्माण में लापरवाही पर मंत्री सख्त, जलनिकासी सिस्टम पहले सुधारने के आदेशपैदल मार्च सैनी सराय से खानकाह होते हुए रशीदिया मस्जिद, दारुल उलूम, जामा

Read More »

खतौली पुलिस फ्लैग मार्च: संवेदनशील इलाकों में सख्ती

खतौली, 1 मार्च। खतौली पुलिस फ्लैग मार्च वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में संवेदनशील क्षेत्रों में किया गया। कस्बे में शांति, सौहार्द एवं सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर खतौली क्षेत्राधिकारी ने अपने सर्किल क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर हालात का जायजा लिया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ कस्बे के मुख्य बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों, संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों तथा प्रमुख चौराहों का गहन निरीक्षण किया। इसे भी पढ़ें:  मुज़फ्फरनगर: DM उमेश मिश्रा के आदेश पर नर्सरी से कक्षा 8

Read More »

खतौली आर्य समाज होली उत्सव: यज्ञ और भजन से गूंजा शिवपुरी

खतौली, 2 मार्च। खतौली आर्य समाज होली उत्सव की प्रथम सभा में अमित कुमार शास्त्री सहारनपुर ने कहा कि वेद की शरण में आने पर ही विश्व में शांति संभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद सरस्वती के संदेश को दोहराते हुए वेदों की ओर लौटने का आह्वान किया। सभा में आध्यात्मिक वातावरण के बीच यज्ञ, भजन और प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को जीवन मूल्यों का संदेश दिया गया। अमित कुमार शास्त्री ने कहा कि श्रद्धा से जीवन को यज्ञमय बनाना चाहिए। उन्होंने यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यदि परिस्थितिवश समय पर दूध, घी, वनस्पति, औषधि, समिधा और जल भी उपलब्ध न हो, तो भी आंख बंद

Read More »